Question
Download Solution PDFआचार्य रामचंद्र शुक्ल द्वारा रचित 'हिन्दी साहित्य का इतिहास' का प्रकाशन वर्ष है -
This question was previously asked in
Bihar STET Paper I: Hindi (9th Sept. 2020 - Shift 1)
Answer (Detailed Solution Below)
Option 2 : 1929 ई.
Free Tests
View all Free tests >
Bihar STET Paper 1 Mathematics Full Test 1
14 K Users
150 Questions
150 Marks
150 Mins
Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - 1929 ई०
Key Pointsहिंदी साहित्य का इतिहास -
- हिन्दी साहित्य के अब तक लिखे गए इतिहासों में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल द्वारा लिखे गए हिन्दी साहित्य का इतिहास को सबसे प्रामाणिक तथा व्यवस्थित इतिहास माना जाता है।
- आचार्य शुक्ल जी ने इसे हिन्दी शब्दसागर की भूमिका के रूप में लिखा था जिसे बाद में स्वतंत्र पुस्तक के रूप में 1929 ई० में प्रकाशित कराया गया।
- आचार्य शुक्ल ने गहन शोध और चिन्तन के बाद इसमें 'हिन्दी साहित्य के पूरे इतिहास' पर विहंगम दृष्टि डाली है।
Additional Information
आचार्य रामचंद्र शुक्ल
- आचार्य रामचन्द्र शुक्ल (11 अक्टूबर, 1884ईस्वी- 2 फरवरी, 1941 ईस्वी) हिन्दी आलोचक, निबन्धकार, साहित्येतिहासकार, कोशकार, अनुवादक, कथाकार और कवि थे।
- उनके द्वारा लिखी गई सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण पुस्तक है। हिन्दी साहित्य का इतिहास (1929), जिसके द्वारा आज भी काल निर्धारण एवं पाठ्यक्रम निर्माण में सहायता ली जाती है।
- हिन्दी में पाठ आधारित वैज्ञानिक आलोचना का सूत्रपात उन्हीं के द्वारा हुआ। हिन्दी निबन्ध के क्षेत्र में भी शुक्ल जी का महत्त्वपूर्ण योगदान है। भाव, मनोविकार सम्बंधित मनोविश्लेषणात्मक निबन्ध उनके प्रमुख हस्ताक्षर हैं।
- शुक्ल जी ने इतिहास लेखन में रचनाकार के जीवन और पाठ को समान महत्त्व दिया। उन्होंने प्रासंगिकता के दृष्टिकोण से साहित्यिक प्रत्ययों एवं रस आदि की पुनर्व्याख्या की।
- कृतियाँ:
- जायसी
- तुलसी
- सूरदास
- रस मीमांसा (1949 ई.)
- भारत में वसन्त
- मनोहर छटा
- मधु स्त्रोत
Last updated on Jan 29, 2025
-> The Bihar STET 2025 Notification will be released soon.
-> The written exam will consist of Paper-I and Paper-II of 150 marks each.
-> The candidates should go through the Bihar STET selection process to have an idea of the selection procedure in detail.
-> For revision and practice for the exam, solve Bihar STET Previous Year Papers.