अंडोत्सर्ग के समय अंडाणु का झिल्लीदार आवरण _______ होता है।

  1. कोरोना रेडिएटा
  2. जोना रेडिएटा
  3. जोना पेल्यूसिडा (पारदर्शी अंडावरण)
  4. कोरियोन (जरायु)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : कोरोना रेडिएटा

Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर विकल्प 1 है।

अवधारणा:

  • अंडाणु एक मादा प्रजनन कोशिका है।
  • यह अंडाशय द्वारा मुक्त aहोता है।
  • अंडाणु की तीन परतें होती हैं- कोरोना रेडिएटा (अरीय किरीट), जोना पेल्यूसिडा (पारदर्शी अंडावरण) और पीतक झिल्ली।

जोना पेल्यूसिडा

  • यह अंडाणु की प्लाज्मा झिल्ली के चारों ओर उपस्थित होता है।
  • निषेचन के कार्य के दौरान; शुक्राणु जोना पेल्यूसिडा के संपर्क में आता है और झिल्ली में परिवर्तन करता है जो अन्य शुक्राणुओं को प्रवेश करने से रोकता है।
  • इस परत में प्रोटीन होते हैं जो शुक्राणु को बांध सकते हैं और प्लाज्मा झिल्ली में शुक्राणु के आसंजन में मदद करते हैं।
  • शुक्राणु का अग्रपिंडक (एक्रोसोम) एंजाइम (हायलूरॉनिडेज) को स्रावित करता है जो शुक्राणु को जोना पेल्यूसिडा और प्लाज्मा झिल्ली के माध्यम से अंडाणु के कोशिका द्रव्य में प्रवेश करने में मदद करता है।

कोरोना रेडिएटा

  • यह जोना पेल्यूसिडा परत को घेरे हुए होता है।
  • यह अंडाणु की रक्षा करता है और उसे पोषण प्रदान करता है।

परिपीतक स्थान

  • जोना पेल्यूसिडा और अडंक की कोशिका झिल्ली के बीच के स्थान को परिपीतक स्थान कहा जाता है।
  • अंडाणु से निकलने वाले वल्कुट कणिका परिपीतक स्थान में निक्षेपित हो जाते है।

स्पष्टीकरण:

विकल्प 1: कोरोना रेडिएटा

  • अंडोत्सर्ग के समय अंडाणु का सबसे बाहरी झिल्लीदार आवरण कोरोना रेडिएटा होता है।
  • यह पुटक कोशिकाओं द्वारा बनता है।
  • यह एक कोशिकीय परत है जो प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हायलूरॉनिक अम्ल से बनी होती है।
  • यह पुटक कोशिकाओं के आसंजन द्वारा बनता है।
  • यह शल्की कणिकामय कोशिकाओं से बना होता है जो घनाकार बनने के लिए बड़े हो जाते हैं।
  • यह जोना पेल्यूसिडा परत को घेरे हुए होते है।
  • यह अंडाणु की रक्षा करता है और उसे पोषण प्रदान करता है।

विकल्प 2: जोना रेडिएटा

  • जोना रेडिएटा एक आंतरिक सतह है जो पुटक कोशिका में संक्रमण को नियंत्रित करती है।
  • अतः, यह सही उत्तर है।

विकल्प 3: जोना पेल्यूसिडा

  • कोरोना रेडिएटा का भीतरी भाग जोना पेल्यूसिडा है, जो अंडाणु द्वारा ही स्रावित तीन अलग-अलग ग्लाइकोप्रोटीन से बना होता है।
  • जोना पेल्यूसिडा परत निषेचन के एक महत्वपूर्ण भाग के रूप में कार्य करती है।
  • आने वाले शुक्राणु झिल्ली के साथ संगलित हो जाते हैं और अग्रपिंडक प्रतिक्रिया शुरू हो जाती है।
  • अग्रपिंडक प्रतिक्रिया शुक्राणु की झिल्ली को अडंक के प्लाज्मा झिल्ली के साथ बांधना है।
  • अतः, यह गलत उत्तर है।

विकल्प 4: कोरियोन (जरायु)

  • कोरियोन बाहर पोषकोरक और अंदर सोमैटोप्ल्यूरिक बहिर्भ्रूणीय मीजोडर्म से बना होता है।
  • इसका मुख्य कार्य भ्रूण की रक्षा करना है और यह नाभिनाल के निर्माण में भी भाग लेता है।

More Human Reproduction Questions

More Reproduction Questions

Hot Links: teen patti all app teen patti master 2023 teen patti master 2024 teen patti earning app teen patti party