भविष्य काल MCQ Quiz in বাংলা - Objective Question with Answer for भविष्य काल - বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন [PDF]

Last updated on Mar 28, 2025

পাওয়া भविष्य काल उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). এই বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন भविष्य काल MCQ কুইজ পিডিএফ এবং আপনার আসন্ন পরীক্ষার জন্য প্রস্তুত করুন যেমন ব্যাঙ্কিং, এসএসসি, রেলওয়ে, ইউপিএসসি, রাজ্য পিএসসি।

Latest भविष्य काल MCQ Objective Questions

Top भविष्य काल MCQ Objective Questions

भविष्य काल Question 1:

भविष्यत काल से किस समय का बोध होता है?

  1. बीते हुए समय
  2. चल रहे समय
  3. आने वाले समय
  4. इनमें से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : आने वाले समय

भविष्य काल Question 1 Detailed Solution

भविष्यत् काल से 'आने वाले समय' का बोध होता है। 
भविष्य काल का प्रयोग आने वाले समय की घटनाओं से जुड़ा होता है।
अन्य विकल्प:

  • बीते हुए समय के बारे में 'भूतकाल' का प्रयोग किया जाता है। 
  • चल रहे समय के बारे में 'वर्तमान काल' का प्रयोग किया जाता है।

Important Points

काल - क्रिया के जिस रुप से कार्य व्यापार के समय तथा उसकी पूर्णता पूर्णता का बोध होता है, उसे काम कहते हैं। काल के तीन भेद माने गए हैं।

वर्तमान काल

वर्तमान काल में क्रिया व्यापार की निरंतरता रहती है। इसके चार भेद माने गए हैं - सर्वमान्य वर्तमान, तात्कालिक, वर्तमान संदिग्ध वर्तमान और संभाव्य वर्तमान।

उदाहरण -सीता पढ़ती है।

भूत काल

भूतकाल में क्रिया व्यापार की समाप्ति का बोध होता है। इसके पांच भेद हैं - सामान्य भूत, आसन भूत, अपूर्ण भूत, संदिग्ध भूत हेतुहेतुमद् भूत।

उदाहरण - सीता ने पढ़ाई की।

भविष्य काल

भविष्य में होने वाली क्रिया का बोध भविष्य काल से होता है। इसके तीन भेद हैं-सामान्य भविष्य, संभाव्य भविष्य और हेतुहेतु मद् भविष्य।

उदाहरण - सीता पढ़ेगी।

Additional Information

भूतकाल के उपभेद

वर्तमान काल के उपभेद

भविष्य काल के उपभेद

सामान्य भूतकाल :- जिस क्रिया के भूतकाल में क्रिया के सामान्य रूप से बीते समय में पूरा होने का संकेत मिले।

सामान्य वर्तमान काल :- क्रिया के जिस रूप से कार्य की पूर्णता और अपूर्णता का पता न चले।

सामान्य भविष्य काल :- क्रिया के जिस रूप से क्रिया के सामान्य रूप का भविष्य में होने का पता चले।

आसन्न भूतकाल :-  क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई है

अपूर्ण वर्तमान काल:-  क्रिया के जिस रूप से कार्य के लगातार होने का पता चलता है।

संभाव्य भविष्य काल :- क्रिया के जिस रूप से आगे कार्य होने या करने की संभावना का पता चले।

पूर्ण भूतकाल :- क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है की कार्य निश्चित किये गये समय से पहले ही पूरा हो चूका था।

पूर्ण वर्तमान काल :- क्रिया के जिस रूप से कार्य के अभी पूरे होने का पता चलता है।

हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्य का

:- क्रिया के जिस रूप से एक कार्य का पूरा होना दूसरी आने वाले समय की क्रिया पर निर्भर हो।

अपूर्ण भूतकाल :- क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है कि कार्य भूतकाल में पूरा नहीं हुआ था अपितु नियमित रूप से जारी रहा।

संदिग्ध वर्तमान काल:- क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल क्रिया के होने या करने पर शक हो।

संदिग्ध भूतकाल :- क्रिया के जिस रूप से अतीत में हुए या करे हुए कार्य पर संदेह प्रकट किया जाये।

तात्कालिक वर्तमान काल :- क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता हो कि कार्य वर्तमान में हो रहा है।

समयकालीन भूतकाल :- जिन वाक्यों के अंत में रहा था , रही थी , रहे थे आदि आते हैं और समय का निश्चित बोध होता है।

संभाव्य वर्तमान काल :- संभाव्य का अर्थ होता है संभावित या जिसके होने की संभावना हो।

भविष्य काल Question 2:

'वह आए तब मैं पढूँ' वाक्य का काल कौन-सा है?

  1. संभाव्य भविष्य
  2. सामान्य भविष्य
  3. हेतुहेतुमद् भविष्य
  4. सामान्य वर्तमान

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : हेतुहेतुमद् भविष्य

भविष्य काल Question 2 Detailed Solution

'वह आए तब मैं पढूँ' वाक्य में "हेतुहेतुमद् भविष्य" काल है। 

Key Pointsहेतुहेतुमद् भविष्य:

इसमें एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया के होने पर निर्भर करता है।

जैसे -

  • वह आए तो मैं जाऊँ ।
  • वह कमाए तो खाए।

Additional Informationसंभाव्य भविष्य:
जिससे भविष्य में किसी कार्य के होने की संभावना हो ।

जैसे -

  • रमेश कल आया।
  • लगता है वे आएँगे।
  • सम्भव है पीयूष वहाँ मिले।

 

सामान्य भविष्य:
इससे यह प्रकट होता है कि क्रिया सामान्यतः भविष्य में होगी।

जैसे-

  • मैं पढूँगा ।
  • वह जाएगा।
  • वह आएगा।

सामान्य वर्तमान’:

क्रिया का वह रूप जिससे क्रिया का वर्तमानकाल में होना पाया जाए, ’सामान्य वर्तमान’ कहलाता है।

जैसे -

  • वह आता है ।
  • वह देखता है।
  • पक्षी आकाश में उङते है।

भविष्य काल Question 3:

'वह ऐसे ही लिखता रहे तो उसकी किताब पूरी ही हो जाए।' वाक्य उदाहरण है-

  1. संभाव्य भविष्य का 
  2. संभाव्य वर्तमान का 
  3. सामान्य भविष्य का 
  4. हेतुहेतुमद्भविष्य का

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : हेतुहेतुमद्भविष्य का

भविष्य काल Question 3 Detailed Solution

'वह ऐसे ही लिखता रहे तो उसकी किताब पूरी ही हो जाए।' वाक्य उदाहरण है- हेतुहेतुमद्भविष्य का

  • (यहाँ पर एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया पर निर्भर है।)

हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्यत:-

  • क्रिया के जिस रूप से एक कार्य का पूरा होना दूसरी आने वाले समय की क्रिया पर निर्भर हो, उसे हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्य काल कहते है।

उदाहरण-

  • वह कमाये तो मैं खाऊँ।
  • वह पढ़ेगा तो सफल होगा।

Key Pointsभविष्यतकाल के तीन भेद होते है-

  1. सामान्य भविष्यत काल
  2. सम्भाव्य भविष्यत काल
  3. हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्यत काल

Important Points

संभाव्य भविष्य:-

  • क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में होने की संभावना का पता चलता है, उसे सम्भाव्य भविष्यत काल कहते हैं।

उदाहरण-

  • शायद चोर पकड़ा जाए।
  • परीक्षा में शायद मुझे अच्छे अंक प्राप्त हों।

सामान्य भविष्य:-

  • क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में सामान्य ढंग से होने का पता चलता है, उसे सामान्य भविष्यत काल कहते हैं।

संभाव्य वर्तमान:-

  • संभाव्य का अर्थ होता है संभावित या जिसके होने की संभावना हो।
  • इससे वर्तमान काल में काम के पूरे होने की संभावना होती है उसे संभाव्य वर्तमान काल कहते हैं।

उदाहरण-

  • उसने कक्षा कार्य किया हो।
  • सीता बाज़ार से आई हो।

भविष्य काल Question 4:

‘कल शायद परीक्षा परिणाम घोषित हो’ – इस वाक्य में कौनसा काल प्रयुक्त हुआ है?

  1. सामान्य भविष्यकाल
  2. संभाव्य भविष्यकाल
  3. भविष्यतकाल
  4. अपूर्ण भविष्यकाल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : संभाव्य भविष्यकाल

भविष्य काल Question 4 Detailed Solution

‘कल शायद परीक्षा परिणाम घोषित हो’ – इस वाक्य में संभाव्य काल प्रयुक्त हुआ है। अत: विकल्प 2) संभाव्य भविष्यकाल  सही उत्तर होगा। अन्य विकल्प असंगत है।

Additional Information

स्पष्टीकरण :

क्रिया के जिस रूप से आगे कार्य होने या करने की संभावना का पता चले उसे संभाव्य भविष्य काल कहते हैं। इसमें क्रियाओं का निश्चित पता नहीं चलता। इसमें भविष्य में किसी कार्य के होने की संभवना होती है।

यहाँ कल परीक्षा परिणाम घोषित होने की संभावना की जा रही है। अत: यहाँ संभाव्य भविष्यकाल होगा।

भविष्य काल Question 5:

"अध्यापिका नृत्य सिखाएंगी।" - इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?

  1. सामान्य भविष्यत्
  2. सामान्य भूत
  3. अपूर्ण वर्तमान
  4. सामान्य वर्तमान

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : सामान्य भविष्यत्

भविष्य काल Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर - सामान्य भविष्यत् है। 
  • अध्यापिका नृत्य सिखाएंगी। - सामान्य भविष्यत्
  • क्रिया के जिस रूप से आने वाले समय में किसी कार्य के सामान्य रूप से होने का बोध हो उसे सामान्य भविष्यत् काल कहते हैं।
    • उदाहरण - हम कल गाना गायेगें।

Key Pointsअन्य विकल्प -

  • सामान्य भूत - जिससे भूतकाल की क्रिया के विशेष समय का ज्ञान ना हो उस क्रिया को सामान्य भूतकाल कहते हैं।
  • अपूर्ण वर्तमान - क्रिया के जिस रूप से यह बोध हो कि वर्तमान काल में कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है बल्कि अभी वह चल रहा है वह अपूर्ण वर्तमान काल कहलाता है।
  • सामान्य वर्तमान - क्रिया का वह रूप जिससे क्रिया का वर्तमान में होना पाया जाता है उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं।
Additional Informationक्रिया के जिस रूप से कार्य के होने के समय का पता चले उसे काल कहते हैं।
  • काल के तीन भेद हैं -
    1. भूतकाल
    2. वर्तमान काल
    3. भविष्य काल

काल 

 भेद 

भूतकाल

  1. सामान्य भूतकाल
  2. आसन भूतकाल 
  3. पूर्ण भूतकाल 
  4. अपूर्ण भूतकाल
  5. संदिग्ध भूतकाल 
  6. हेतुहेतुमद् भूतकाल 

वर्तमान काल

  1. सामान्य वर्तमानकाल
  2. पूर्ण वर्तमानकाल
  3. संदिग्ध वर्तमानकाल
  4. तत्कालिक वर्तमानकाल
  5. संभाव्य वर्तमानकाल

भविष्य काल

  1. सामान्य भविष्यत काल
  2. सम्भाव्य भविष्यत काल
  3. हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्यत काल

भविष्य काल Question 6:

'शायद वह कल नहीं आएगा' इस वाक्य में प्रयुक्त काल को पहचानें।

  1. भूतकाल
  2. अपूर्ण वर्तमान काल
  3. वर्तमान काल
  4. संभाव्य भविष्य काल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : संभाव्य भविष्य काल

भविष्य काल Question 6 Detailed Solution

‘शायद वह कल नहीं आएगा‘- वाक्य में ‘संभाव्य भविष्य काल’ है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 4 संभाव्य भविष्य कालहोगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

स्पष्टीकरण:

काल

परिभाषा

उदाहरण

संभाव्य भविष्य काल

क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में होने  का बोध हो वहाँ संभाव्य भविष्य काल होता है।

हो सकता है कि तुम्हें आना पड़े।

शायद यही वो लड़का है।

 

अन्य विकल्प:

कालक्रिया के जिस रूप से किसी कार्य के करने या होने का समय पता चले, वह काल कहलाता है। उदाहरण- हैं, थे, होंगी आदि। काल तीन प्रकार के होते है-

काल

परिभाषा

उदाहरण

वर्तमानकाल

क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में चल रहे समय का पता चले, उसे वर्तमान काल कहते है। वर्तमान काल के पाँच भेद होते है- (i)सामान्य वर्तमानकाल (ii)अपूर्ण वर्तमानकाल (iii) संभाव्य वर्तमानकाल (iv)संदिग्ध वर्तमानकाल (v)तत्कालिक वर्तमानकाल 

वह तेज आवाज में गाना सुन रहा है।

मेरा मन चाय पीने का कर रहा है।

भूतकाल

क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का पता चले, उसे भूतकाल कहते है। भूतकाल के छह भेद होते है- (i)सामान्य भूतकाल (ii)आसन भूतकाल (iii)पूर्ण भूतकाल (iv)अपूर्ण भूतकाल

(v)संदिग्ध भूतकाल (vi)हेतुहेतुमद् भूत

मैंने पूरा खाना खा लिया था।

हेमंत को घर छोड़ दिया था।

भविष्यतकाल

क्रिया के जिस रूप से भविष्य में होने वाली क्रिया का पता चले उसे भविष्यतकाल की क्रिया कहते है।

वह सब उठा ले जाएगा।

कल उसका बोरिया-बिस्तर यहाँ से उठ जाएगा।

 

भविष्य काल Question 7:

निम्नलिखित में से सम्भाव्य भविष्य काल के वाक्य का चयन कीजिए: 

  1. उसका घर बंद है, हो सकता है वह अभी आ जाए। 
  2. मैं यह किताब पढूँगा, इसे यहीं रख दो। 
  3. मैं गाड़ी लेकर अभी आती हूँ। 
  4. वह विद्यालय जाएगी। 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : उसका घर बंद है, हो सकता है वह अभी आ जाए। 

भविष्य काल Question 7 Detailed Solution

सही विकल्प - उसका घर बंद है, हो सकता है वह अभी आ जाए 

Key Points 

  • उसका घर बंद है, हो सकता है वह अभी आ जाए।  - वाक्य संभाव्य भविष्य में लिखा हुआ है। 
  • यहाँ यह संभावना व्यक्त की जा रही है की भविष्य में वह आयेगा

काल

परिभाषा

उदाहरण

संभाव्य भविष्य काल

क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में होने का बोध हो वहाँ संभाव्य भविष्य काल होता है।

हो सकता है कि तुम्हें आना पड़े।

Additional Information 

काल- क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य के करने या होने का समय पता चले, वह काल कहलाता है। उदाहरण - हैं, थे, होंगी आदि। काल तीन प्रकार के होते है-

काल

परिभाषा

उदाहरण

वर्तमानकाल

क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में चल रहे समय का पता चले, उसे वर्तमान काल कहते है। वर्तमान काल के पाँच भेद होते है-

  • सामान्य वर्तमानकाल
  • अपूर्ण वर्तमानकाल
  • संभाव्य वर्तमानकाल 
  • संदिग्ध वर्तमानकाल
  • तत्कालिक वर्तमानकाल 

वह तेज आवाज में गाना सुन रहा है।

मेरा मन चाय पीने का कर रहा है।

भूतकाल

क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का पता चले, उसे भूतकाल कहते है। भूतकाल के छह भेद होते है-

  • सामान्य भूतकाल
  • आसन भूतकाल
  • पूर्ण भूतकाल
  • अपूर्ण भूतकाल
  • संदिग्ध भूतकाल
  • हेतुहेतुमद् भूत

मैंने पूरा खाना खा लिया था।

हेमंत को घर छोड़ दिया था।

भविष्यतकाल

क्रिया के जिस रूप से भविष्य में होने वाली क्रिया का पता चले उसे भविष्यतकाल की क्रिया कहते है।

वह सब उठा ले जाएगा।

कल उसका बोरिया-बिस्तर यहाँ से उठ जाएगा।

भविष्य काल Question 8:

वाक्य "वह रोज इतनी रात को आए तो लोग उसे कुलटा कहने लगेंगे।" निम्न में से किस काल का उदाहरण है? 

  1. हेतुहेतुमद् भविष्यकाल
  2. हेतुहेतुमद् भूतकाल
  3. आसन्न भूतकाल
  4. संभाव्य भविष्यकाल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : हेतुहेतुमद् भविष्यकाल

भविष्य काल Question 8 Detailed Solution

सही उत्तर ''हेतुहेतुमद् भविष्यकाल'' है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • वाक्य- "वह रोज इतनी रात को आए तो लोग उसे कुलटा की कहने लगें।" 
  • यह वाक्‍य हेतुहेतुमद् भविष्यकाल का है। 
काल  पर‍िभाषा  उदाहरण
हेतुहेतुमद् भविष्यकाल   क्रिया के जिस रूप से एक कार्य का पूरा होना दूसरी आने वाले समय की क्रिया पर निर्भर हो, उसे हेतुहेतुमद भविष्यतकाल कहते हैं। ह रोज इतनी रात को आए तो लोग उसे कुलटा की कहने लगें।

Important Pointsअन्‍य व‍िकल्‍प- 

काल  पर‍िभाषा  उदाहरण
हेतुहेतुमद् भूतकाल यदि भूतकाल में एक क्रिया के होने या न होने पर दूसरी क्रिया का होना या न होना निर्भर करता है, तो वह हेतुहेतुमद् भूतकाल क्रिया कहलाती है। यदि महमूद ने निमंत्रण दिया होता तो मैं उसकी शादी में अवश्य चलता
आसन्न भूतकाल क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई है या खत्म हुई है उस क्रिया को आसन्न भूतकाल कहते हैं।  मैंने आम खाया है।
संभाव्य भविष्यकाल इस काल की क्रिया से भविष्यत् काल में कार्य के होने की संभावना का बोध होता है।  शायद आज रात वर्षा होगी।

भविष्य काल Question 9:

"कल बाजार बंद था।" इस वाक्य में सामान्य भविष्य काल का प्रयोग कर वाक्य पूर्ण कीजिए।

  1. कल बाज़ार बंद था।
  2. कल बाज़ार बंद रहेगा।
  3. कल बाज़ार बंद हो सकता है।
  4. शायद कल बाज़ार बंद हो।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : कल बाज़ार बंद रहेगा।

भविष्य काल Question 9 Detailed Solution

सही उत्तर है - कल बाजार बंद रहेगा। 

Key Points

  • कल बाजार बंद रहेगा यह वाक्य 'सामान्य भविष्य काल' का उचित उदाहरण है, क्योंकि यहाँ भविष्य में होने वाली घटना की बात हो रही है। 
  • गा, गी, गे आदि वाक्य के अंत में आये शब्द भविष्य में होने वाली क्रिया का बोध कराते है। 
  • भविष्य (आने वाले कल) में होने वाली क्रिया को भविष्य काल कहते हैं।
    • जैसे - राम स्कूल जाएगा। 
  • अन्य विकल्पों का विश्लेषण:- 
    • 'कल बाजार बंद था' यह पूर्ण भूत काल का उदाहरण है। 
      • क्रिया के जिस रूप में कार्य की समाप्ति के समय का स्पष्ट बोध होता है उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं। 
    • कल बाजार बंद हो सकता हैं तथा शायद कल बाजार बंद हो, दोनों ही वाक्य सम्भाव्य भविष्य का ही उदाहरण है। 
      • क्रिया के जिस रूप से आने वाले समय में किसी कार्य के होने की संभावना प्रकट की जाए, उसे सम्भाव्य भविष्यत् काल कहते हैं। 

Additional Information

  •  काल के तीन भेद होते हैं -
    1. ​​भूतकाल 
    2. भविष्य काल 
    3. वर्तमान काल 
  • भूतकाल के पांच उपभेद हैं -
  1. सामान्य भूत 
  2. आसन्न भूत 
  3. पूर्ण भूत 
  4. अपूर्ण भूत 
  5. हेतुहेतुमद भूत 
  • भविष्य काल के तीन भेद होते हैं -
    1. ​सामान्य भविष्य 
    2. सम्भाव्य भविष्य 
    3. हेतुहेतुमद  भविष्य 

भविष्य काल Question 10:

जो कर्म करेगा तो सफल होगा‘- इस वाक्य में कौन सा काल है?

  1. सामान्य भविष्यकाल
  2. संभाव्य भविष्य काल
  3. हेतुहेतुमद्भविष्य काल
  4. अपूर्ण वर्तमान काल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : हेतुहेतुमद्भविष्य काल

भविष्य काल Question 10 Detailed Solution

सही उत्तर विकल्प 3 हेतुहेतुमद्भविष्य कालहोगा। 

Key Points

जो कर्म करेगा तो सफल होगा।‘- वाक्य में ‘हेतुहेतुमद्भविष्य काल’ है। 

काल

परिभाषा

उदाहरण

हेतुहेतुमद्भविष्य काल

क्रिया के जिस रूप से एक कार्य का पूरा होना दूसरी आने वाले समय की क्रिया पर निर्भर हो उसे हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्य काल होता है।

जो करे सो भरे

 

अन्य विकल्प:

सामान्य भविष्य काल

क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में सामान्य ढंग से होने का पता चलता है।

वह कल दुकान खोलेगा।

संभाव्य भविष्य काल

जिससे भविष्य में किसी कार्य के होने की सम्भावना हो।

षड कल वेतन मिल जाए।

अपूर्ण वर्तमान काल

क्रिया के जिस रूप से यह बोध हो कि वर्तमान काल में कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ, वह चल रहा है, वहाँ अपूर्ण वर्तमान काल होता है।

वर्षा हो रही है।

वह घर जा रहा है।

 

विशेष:

काल-  क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य के करने या होने का समय पता चले, वह काल कहलाता है। उदाहरण- हैं, थे, होंगी आदि। काल तीन प्रकार के होते है-

काल

परिभाषा

उदाहरण

वर्तमानकाल

क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में चल रहे समय का पता चले, उसे वर्तमान काल कहते है। वर्तमान काल के पाँच भेद होते है- (i)सामान्य वर्तमानकाल (ii)अपूर्ण वर्तमानकाल (iii)पूर्ण वर्तमानकाल (iv)संदिग्ध वर्तमानकाल (v)तत्कालिक वर्तमानकाल (vi)संभाव्य वर्तमानकाल

वह तेज आवाज में गाना सुन रहा है।

मेरा मन चाय पीने का कर रहा है।

भूतकाल

क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का पता चले, उसे भूतकाल कहते है। भूतकाल के छह भेद होते है- (i)सामान्य भूतकाल (ii)आसन भूतकाल (iii)पूर्ण भूतकाल (iv)अपूर्ण भूतकाल

(v)संदिग्ध भूतकाल (vi)हेतुहेतुमद् भूत

मैंने पूरा खाना खा लिया था।

हेमंत को घर छोड़ दिया था।

भविष्यतकाल

क्रिया के जिस रूप से भविष्य में होने वाली क्रिया का पता चले उसे भविष्यतकाल की क्रिया कहते है।

वह सब उठा ले जाएगा।

कल उसका बोरिया-बिस्तर यहाँ से उठ जाएगा।

Hot Links: teen patti app teen patti gold online teen patti earning app