भविष्य काल MCQ Quiz in বাংলা - Objective Question with Answer for भविष्य काल - বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন [PDF]
Last updated on Mar 24, 2025
Latest भविष्य काल MCQ Objective Questions
Top भविष्य काल MCQ Objective Questions
भविष्य काल Question 1:
'वह आए तब मैं पढूँ' वाक्य का काल कौन-सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
भविष्य काल Question 1 Detailed Solution
'वह आए तब मैं पढूँ' वाक्य में "हेतुहेतुमद् भविष्य" काल है।
Key Pointsहेतुहेतुमद् भविष्य:
इसमें एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया के होने पर निर्भर करता है।
जैसे -
- वह आए तो मैं जाऊँ ।
- वह कमाए तो खाए।
Additional Informationसंभाव्य भविष्य:
जिससे भविष्य में किसी कार्य के होने की संभावना हो ।
जैसे -
- रमेश कल आया।
- लगता है वे आएँगे।
- सम्भव है पीयूष वहाँ मिले।
सामान्य भविष्य:
इससे यह प्रकट होता है कि क्रिया सामान्यतः भविष्य में होगी।
जैसे-
- मैं पढूँगा ।
- वह जाएगा।
- वह आएगा।
सामान्य वर्तमान’:
क्रिया का वह रूप जिससे क्रिया का वर्तमानकाल में होना पाया जाए, ’सामान्य वर्तमान’ कहलाता है।
जैसे -
- वह आता है ।
- वह देखता है।
- पक्षी आकाश में उङते है।
भविष्य काल Question 2:
कौन सा उदाहरण संभाव्य भविष्यत् का है।
Answer (Detailed Solution Below)
भविष्य काल Question 2 Detailed Solution
संभाव्य भविष्यत् का सही विकल्प हो सकता है, वर्षा हो होगा।
संभाव्य भविष्यत् - इस काल की क्रिया से भविष्यत् काल में कार्य के होने की संभावना का बोध होता है।
Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण -
वाक्य | काल | परिभाषा |
सोनल घूमने जायेगी। | सामान्य भविष्यत् | इस काल की क्रिया से यह पता चलता है कि कार्य स्वाभाविक रीति से भविष्य में पूरा होगा। |
मुझे विश्वास है कि वह पढ़ता रहेगा। | सातत्यबोध भविष्यत् | इस काल की क्रिया से भविष्यत् काल में कार्य के जारी रहने का बोध होता है। |
वह काम समाप्त कर चुकेगी। | सामान्य भविष्यत् | इस काल की क्रिया से यह पता चलता है कि कार्य स्वाभाविक रीति से भविष्य में पूरा होगा। |
Additional Informationकाल - काल क्रिया के उस रूपान्तरण को कहते हैं जिससे कार्य-व्यापार का समय और उसके पूर्ण अथवा अपूर्ण अवस्था का बोध हो।
काल के तीन भेद होते है -
- वर्तमान काल
- भूत काल
- भविष्य काल
भविष्य काल Question 3:
'वह ऐसे ही लिखता रहे तो उसकी किताब पूरी ही हो जाए।' वाक्य उदाहरण है-
Answer (Detailed Solution Below)
भविष्य काल Question 3 Detailed Solution
'वह ऐसे ही लिखता रहे तो उसकी किताब पूरी ही हो जाए।' वाक्य उदाहरण है- हेतुहेतुमद्भविष्य का
- (यहाँ पर एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया पर निर्भर है।)
हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्यत:-
- क्रिया के जिस रूप से एक कार्य का पूरा होना दूसरी आने वाले समय की क्रिया पर निर्भर हो, उसे हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्य काल कहते है।
उदाहरण-
- वह कमाये तो मैं खाऊँ।
- वह पढ़ेगा तो सफल होगा।
Key Pointsभविष्यतकाल के तीन भेद होते है-
- सामान्य भविष्यत काल
- सम्भाव्य भविष्यत काल
- हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्यत काल
Important Points
संभाव्य भविष्य:-
उदाहरण-
सामान्य भविष्य:-
संभाव्य वर्तमान:-
उदाहरण-
|
भविष्य काल Question 4:
‘कल शायद परीक्षा परिणाम घोषित हो’ – इस वाक्य में कौनसा काल प्रयुक्त हुआ है?
Answer (Detailed Solution Below)
भविष्य काल Question 4 Detailed Solution
‘कल शायद परीक्षा परिणाम घोषित हो’ – इस वाक्य में संभाव्य काल प्रयुक्त हुआ है। अत: विकल्प 2) संभाव्य भविष्यकाल सही उत्तर होगा। अन्य विकल्प असंगत है।
Additional Information
स्पष्टीकरण :
क्रिया के जिस रूप से आगे कार्य होने या करने की संभावना का पता चले उसे संभाव्य भविष्य काल कहते हैं। इसमें क्रियाओं का निश्चित पता नहीं चलता। इसमें भविष्य में किसी कार्य के होने की संभवना होती है। यहाँ कल परीक्षा परिणाम घोषित होने की संभावना की जा रही है। अत: यहाँ संभाव्य भविष्यकाल होगा। |
भविष्य काल Question 5:
'शायद वह कल नहीं आएगा' इस वाक्य में प्रयुक्त काल को पहचानें।
Answer (Detailed Solution Below)
भविष्य काल Question 5 Detailed Solution
‘‘शायद वह कल नहीं आएगा‘- वाक्य में ‘संभाव्य भविष्य काल’ है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 4 ‘संभाव्य भविष्य काल’ होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।
स्पष्टीकरण:
काल |
परिभाषा |
उदाहरण |
संभाव्य भविष्य काल |
क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में होने का बोध हो वहाँ संभाव्य भविष्य काल होता है। |
हो सकता है कि तुम्हें आना पड़े। शायद यही वो लड़का है। |
अन्य विकल्प:
काल- क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य के करने या होने का समय पता चले, वह काल कहलाता है। उदाहरण- हैं, थे, होंगी आदि। काल तीन प्रकार के होते है- |
||
काल |
परिभाषा |
उदाहरण |
वर्तमानकाल |
क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में चल रहे समय का पता चले, उसे वर्तमान काल कहते है। वर्तमान काल के पाँच भेद होते है- (i)सामान्य वर्तमानकाल (ii)अपूर्ण वर्तमानकाल (iii) संभाव्य वर्तमानकाल (iv)संदिग्ध वर्तमानकाल (v)तत्कालिक वर्तमानकाल |
वह तेज आवाज में गाना सुन रहा है। मेरा मन चाय पीने का कर रहा है। |
भूतकाल |
क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का पता चले, उसे भूतकाल कहते है। भूतकाल के छह भेद होते है- (i)सामान्य भूतकाल (ii)आसन भूतकाल (iii)पूर्ण भूतकाल (iv)अपूर्ण भूतकाल (v)संदिग्ध भूतकाल (vi)हेतुहेतुमद् भूत |
मैंने पूरा खाना खा लिया था। हेमंत को घर छोड़ दिया था। |
भविष्यतकाल |
क्रिया के जिस रूप से भविष्य में होने वाली क्रिया का पता चले उसे भविष्यतकाल की क्रिया कहते है। |
वह सब उठा ले जाएगा। कल उसका बोरिया-बिस्तर यहाँ से उठ जाएगा। |
भविष्य काल Question 6:
"अध्यापिका नृत्य सिखाएंगी।" - इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?
Answer (Detailed Solution Below)
भविष्य काल Question 6 Detailed Solution
- अध्यापिका नृत्य सिखाएंगी। - सामान्य भविष्यत्
- क्रिया के जिस रूप से आने वाले समय में किसी कार्य के सामान्य रूप से होने का बोध हो उसे सामान्य भविष्यत् काल कहते हैं।
- उदाहरण - हम कल गाना गायेगें।
Key Pointsअन्य विकल्प -
- सामान्य भूत - जिससे भूतकाल की क्रिया के विशेष समय का ज्ञान ना हो उस क्रिया को सामान्य भूतकाल कहते हैं।
- अपूर्ण वर्तमान - क्रिया के जिस रूप से यह बोध हो कि वर्तमान काल में कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है बल्कि अभी वह चल रहा है वह अपूर्ण वर्तमान काल कहलाता है।
- सामान्य वर्तमान - क्रिया का वह रूप जिससे क्रिया का वर्तमान में होना पाया जाता है उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं।
- काल के तीन भेद हैं -
- भूतकाल
- वर्तमान काल
- भविष्य काल
काल |
भेद |
भूतकाल |
|
वर्तमान काल |
|
भविष्य काल |
|
भविष्य काल Question 7:
वाक्य "वह रोज इतनी रात को आए तो लोग उसे कुलटा कहने लगेंगे।" निम्न में से किस काल का उदाहरण है?
Answer (Detailed Solution Below)
भविष्य काल Question 7 Detailed Solution
सही उत्तर ''हेतुहेतुमद् भविष्यकाल'' है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- वाक्य- "वह रोज इतनी रात को आए तो लोग उसे कुलटा की कहने लगें।"
- यह वाक्य हेतुहेतुमद् भविष्यकाल का है।
काल | परिभाषा | उदाहरण |
हेतुहेतुमद् भविष्यकाल | क्रिया के जिस रूप से एक कार्य का पूरा होना दूसरी आने वाले समय की क्रिया पर निर्भर हो, उसे हेतुहेतुमद भविष्यतकाल कहते हैं। | वह रोज इतनी रात को आए तो लोग उसे कुलटा की कहने लगें। |
Important Pointsअन्य विकल्प-
काल | परिभाषा | उदाहरण |
हेतुहेतुमद् भूतकाल | यदि भूतकाल में एक क्रिया के होने या न होने पर दूसरी क्रिया का होना या न होना निर्भर करता है, तो वह हेतुहेतुमद् भूतकाल क्रिया कहलाती है। | यदि महमूद ने निमंत्रण दिया होता तो मैं उसकी शादी में अवश्य चलता |
आसन्न भूतकाल | क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई है या खत्म हुई है उस क्रिया को आसन्न भूतकाल कहते हैं। | मैंने आम खाया है। |
संभाव्य भविष्यकाल | इस काल की क्रिया से भविष्यत् काल में कार्य के होने की संभावना का बोध होता है। | शायद आज रात वर्षा होगी। |
भविष्य काल Question 8:
निम्नलिखित में से सम्भाव्य भविष्य काल के वाक्य का चयन कीजिए:
Answer (Detailed Solution Below)
भविष्य काल Question 8 Detailed Solution
सही विकल्प - उसका घर बंद है, हो सकता है वह अभी आ जाए।
Key Points
- उसका घर बंद है, हो सकता है वह अभी आ जाए। - वाक्य संभाव्य भविष्य में लिखा हुआ है।
- यहाँ यह संभावना व्यक्त की जा रही है की भविष्य में वह आयेगा।
काल |
परिभाषा |
उदाहरण |
संभाव्य भविष्य काल |
क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में होने का बोध हो वहाँ संभाव्य भविष्य काल होता है। |
हो सकता है कि तुम्हें आना पड़े। |
Additional Information
काल- क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य के करने या होने का समय पता चले, वह काल कहलाता है। उदाहरण - हैं, थे, होंगी आदि। काल तीन प्रकार के होते है- |
||
काल |
परिभाषा |
उदाहरण |
वर्तमानकाल |
क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में चल रहे समय का पता चले, उसे वर्तमान काल कहते है। वर्तमान काल के पाँच भेद होते है-
|
वह तेज आवाज में गाना सुन रहा है। मेरा मन चाय पीने का कर रहा है। |
भूतकाल |
क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का पता चले, उसे भूतकाल कहते है। भूतकाल के छह भेद होते है-
|
मैंने पूरा खाना खा लिया था। हेमंत को घर छोड़ दिया था। |
भविष्यतकाल |
क्रिया के जिस रूप से भविष्य में होने वाली क्रिया का पता चले उसे भविष्यतकाल की क्रिया कहते है। |
वह सब उठा ले जाएगा। कल उसका बोरिया-बिस्तर यहाँ से उठ जाएगा। |
भविष्य काल Question 9:
"कल बाजार बंद था।" इस वाक्य में सामान्य भविष्य काल का प्रयोग कर वाक्य पूर्ण कीजिए।
Answer (Detailed Solution Below)
भविष्य काल Question 9 Detailed Solution
सही उत्तर है - कल बाजार बंद रहेगा।
Key Points
- कल बाजार बंद रहेगा यह वाक्य 'सामान्य भविष्य काल' का उचित उदाहरण है, क्योंकि यहाँ भविष्य में होने वाली घटना की बात हो रही है।
- गा, गी, गे आदि वाक्य के अंत में आये शब्द भविष्य में होने वाली क्रिया का बोध कराते है।
- भविष्य (आने वाले कल) में होने वाली क्रिया को भविष्य काल कहते हैं।
- जैसे - राम स्कूल जाएगा।
- अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-
- 'कल बाजार बंद था' - यह पूर्ण भूत काल का उदाहरण है।
- क्रिया के जिस रूप में कार्य की समाप्ति के समय का स्पष्ट बोध होता है उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं।
- कल बाजार बंद हो सकता हैं तथा शायद कल बाजार बंद हो, दोनों ही वाक्य सम्भाव्य भविष्य का ही उदाहरण है।
- क्रिया के जिस रूप से आने वाले समय में किसी कार्य के होने की संभावना प्रकट की जाए, उसे सम्भाव्य भविष्यत् काल कहते हैं।
- 'कल बाजार बंद था' - यह पूर्ण भूत काल का उदाहरण है।
Additional Information
- काल के तीन भेद होते हैं -
- भूतकाल
- भविष्य काल
- वर्तमान काल
- भूतकाल के पांच उपभेद हैं -
- सामान्य भूत
- आसन्न भूत
- पूर्ण भूत
- अपूर्ण भूत
- हेतुहेतुमद भूत
- भविष्य काल के तीन भेद होते हैं -
- सामान्य भविष्य
- सम्भाव्य भविष्य
- हेतुहेतुमद भविष्य
भविष्य काल Question 10:
‘जो कर्म करेगा तो सफल होगा‘- इस वाक्य में कौन सा काल है?
Answer (Detailed Solution Below)
भविष्य काल Question 10 Detailed Solution
सही उत्तर विकल्प 3 ‘हेतुहेतुमद्भविष्य काल’ होगा।
Key Points
‘जो कर्म करेगा तो सफल होगा।‘- वाक्य में ‘हेतुहेतुमद्भविष्य काल’ है।
काल |
परिभाषा |
उदाहरण |
हेतुहेतुमद्भविष्य काल |
क्रिया के जिस रूप से एक कार्य का पूरा होना दूसरी आने वाले समय की क्रिया पर निर्भर हो उसे हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्य काल होता है। |
जो करे सो भरे |
अन्य विकल्प:
सामान्य भविष्य काल |
क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में सामान्य ढंग से होने का पता चलता है। |
वह कल दुकान खोलेगा। |
संभाव्य भविष्य काल |
जिससे भविष्य में किसी कार्य के होने की सम्भावना हो। |
षड कल वेतन मिल जाए। |
अपूर्ण वर्तमान काल |
क्रिया के जिस रूप से यह बोध हो कि वर्तमान काल में कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ, वह चल रहा है, वहाँ अपूर्ण वर्तमान काल होता है। |
वर्षा हो रही है। वह घर जा रहा है। |
विशेष:
काल- क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य के करने या होने का समय पता चले, वह काल कहलाता है। उदाहरण- हैं, थे, होंगी आदि। काल तीन प्रकार के होते है- |
||
काल |
परिभाषा |
उदाहरण |
वर्तमानकाल |
क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में चल रहे समय का पता चले, उसे वर्तमान काल कहते है। वर्तमान काल के पाँच भेद होते है- (i)सामान्य वर्तमानकाल (ii)अपूर्ण वर्तमानकाल (iii)पूर्ण वर्तमानकाल (iv)संदिग्ध वर्तमानकाल (v)तत्कालिक वर्तमानकाल (vi)संभाव्य वर्तमानकाल |
वह तेज आवाज में गाना सुन रहा है। मेरा मन चाय पीने का कर रहा है। |
भूतकाल |
क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का पता चले, उसे भूतकाल कहते है। भूतकाल के छह भेद होते है- (i)सामान्य भूतकाल (ii)आसन भूतकाल (iii)पूर्ण भूतकाल (iv)अपूर्ण भूतकाल (v)संदिग्ध भूतकाल (vi)हेतुहेतुमद् भूत |
मैंने पूरा खाना खा लिया था। हेमंत को घर छोड़ दिया था। |
भविष्यतकाल |
क्रिया के जिस रूप से भविष्य में होने वाली क्रिया का पता चले उसे भविष्यतकाल की क्रिया कहते है। |
वह सब उठा ले जाएगा। कल उसका बोरिया-बिस्तर यहाँ से उठ जाएगा। |