इनमें से निषेधवाचक वाक्य है:

  1. वाह! तुमने तो कमाल कर दिया 
  2. सदा सत्य बोलो
  3. तुमने यह पुस्तक कब खरीदी ?
  4. विद्यार्थी कक्षा में उपस्थित नहीं था.

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : विद्यार्थी कक्षा में उपस्थित नहीं था.

Detailed Solution

Download Solution PDF

सही विकल्प है - "विद्यार्थी कक्षा में उपस्थित नहीं था"

  • विद्यार्थी कक्षा में उपस्थित नहीं था." यह निषेधवाचक वाक्य का उदाहरण है
  • वाक्य में "नही है" शब्द वाक्य के निषेधवाचक होने का बोध करता है।
  • एक ऐसा सन्देश जो किसी काम को न करने का आदेश दे रहा हो (वाक्य में नकारात्मक हो) वह निषेधवाचक वाक्य कहलाता है।

Key Points

  • ​वाह! तुमने तो कमाल कर दिया  - विस्मयवाचक वाक्य 
  • सदा सत्य बोलो - आज्ञावाचक वाक्य
  • तुमने यह पुस्तक कब खरीदी ? - प्रश्नवाचक वाक्य

Additional Information

हिंदी भाषा में अर्थ के आधार पर वाक्य के कुल 8 प्रकार पाए जाते हैं

  भेद   परिभाषा उदाहरण
 1   विधानवाचक वाक्य   जिसमें किसी क्रिया के  करने अथवा होने का बोध होता है।    

  राजेश दौड़ रहा है

 श्याम पढ़ रहा है।

 2 इच्छावाचक वाक्य  जिनसे किसी प्रकार की   इच्छा जैसे: शुभकामना, श्राप, आशीर्वाद का बोध   प्रकट होता है।

  मैं घर जाना चाहता हूँ।

मैं पढ़ाई करना चाहता हूं।

 3 संकेतवाचक वाक्य हिंदी भाषा के ऐसे वाक्य, जिनसे किसी प्रकार के शर्त का भाव प्रकट होता है।

 तुम पढ़ोगे तो  जरूर  पास हो जाओगे।

अगर तुम मेहनत करोगे, तो जरूर सफलता प्राप्त करोगे।

 4 संदेहवाचक वाक्य ऐसे वाक्य, जो किसी प्रकार के संदेह का बोध कराते  हैं।

शायद राजेश आज नहीं आ पाएगा।

मैं कल कॉलेज जा सकता हूं।

 5 आज्ञावाचक वाक्य जिन वाक्यों से किसी प्रकार के आदेश, प्रार्थना, उपदेश आदि का बोध होता है।

वहां जाकर बैठ जाओ।

कृपया एक गिलास पानी लेकर आओ।

 6 निषेधवाचक वाक्य   जिन वाक्यों से किसी कार्य के न होने का भाव प्रकट होता है।

तुम्हें यह कार्य नहीं करना चाहिए।

तुम कल स्कूल मत जाना।

 7 प्रश्नवाचक वाक्य जिसमें किसी प्रकार के प्रश्न का बोध प्रकट होता है।

तुम पढ़ना क्यों चाहते हो?

तुम दिल्ली क्यों जाना चाहती हो?

 8 विस्मयवाचक वाक्य  जिनसे किसी प्रकार का गुस्सा, ईर्ष्या, आश्चर्य आदि के भाव प्रकट होते हैं। अरे! आप यहां क्या कर रहे।
हे! भगवान वह कैसे बच गए।

 
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master 2025 teen patti joy vip teen patti plus teen patti master gold download