Question
Download Solution PDFराष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, निम्नलिखित में से भारत सरकार की कौन-सी पहल, इस बात पर बल देती है कि विद्यार्थीं अधिकांश रूप से प्रमुख भारतीय भाषाओं की उल्लेखनीय एकता के बारे में जानेंगे।
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFभारत एक अनोखा राष्ट्र है, जिसका निर्माण विविध भाषा, संस्कृति, धर्म के तानो बानो, अहिंसा और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित स्वतंत्रता संग्राम तथा सांस्कृतिक विकास के समृद्ध इतिहास द्वारा एकता के सूत्र में बाँध कर हुआ हैं।
एक भारत श्रेष्ठ भारत
- भारत में सभी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को एक पूरे वर्ष के लिए जोड़ो में निर्धारित किया गया हैं।
- जोड़े गए राज्य / केंद्र शासित प्रदेश एक दूसरे के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे, जो विभिन्न गतिविधियों को पूरे वर्ष भर करेंगे। प्रत्येक जोड़े के लिए एक गतिविधि कैलेंडर आपसी परामर्श के माध्यम से तैयार किया जाएगा, जिससे आपसी जुड़ाव की एक साल की लंबी प्रक्रिया का मार्गप्रशस्त होगा।
- सांस्कृतिक स्तर पर राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जोड़े की आबादी के विभिन्न क्षेत्रों के बीच इस तरह की बातचीत, लोगों के बीच समझ और प्रशंसा की भावना पैदा करेगी और आपसी संबंध बनाएगी, जिससे राष्ट्र एकता की भावना में समृधि हासिल होगी।
Key Points
एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) पहल के व्यापक उद्देश्य इस प्रकार हैं:
- हमारे राष्ट्र की विविधता में एकता का जश्न मनाने और बनाए रखने के लिए और हमारे देश के लोगों के बीच परंपरागत रूप से विद्यमान भावनात्मक बंधनों के ताने-बाने को मजबूत करना।
- राष्ट्रीय एकता की भावना को गहन करना और राज्यों के बीच एक साल के नियोजित जुड़ाव के माध्यम से सभी भारतीय राज्यों और संघ के बीच संरचित जुड़ाव क्षेत्र को बढ़ावा देना
- समृद्ध विरासत और संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए लोगों को समझने और उनकी सराहना करने में सक्षम बनाने के लिए किसी भी राज्य की विविधता जो भारत की सामान्य पहचान है की भावना को बढ़ावा देती है।
- लंबी अवधि की व्यस्तताओं को स्थापित करने के लिए और
- ऐसा वातावरण बनाना जो राज्यों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभवों को साझा करके सीखने को बढ़ावा देता है।
अतः, यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, निम्नलिखित में से भारत सरकार की एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल, इस बात पर बल देती है कि विद्यार्थीं अधिकांश रूप से प्रमुख भारतीय भाषाओं की उल्लेखनीय एकता के बारे में जानेंगे।
Last updated on Apr 30, 2025
-> The CTET 2025 Notification (July) is expected to be released anytime soon.
-> The CTET Exam Date 2025 will also be released along with the notification.
-> CTET Registration Link will be available on ctet.nic.in.
-> CTET is a national-level exam conducted by the CBSE to determine the eligibility of prospective teachers.
-> Candidates can appear for CTET Paper I for teaching posts of classes 1-5, while they can appear for CTET Paper 2 for teaching posts of classes 6-8.
-> Prepare for the exam with CTET Previous Year Papers and CTET Test Series for Papers I &II.