Question
Download Solution PDFसूची I के रेखांकित पदों के लिए सूची II से सर्वनाम के उपयुक्त भेद चुनिए एवं नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची I |
सूची II |
||
A. |
मेरे साथ कौन चलेगा ? |
I. |
निश्चयवाचक सर्वनाम |
B. |
मैं स्वयं चला जाऊँगा |
II. |
प्रश्नवाचक सर्वनाम |
C. |
मैं घर जा रहा हूँ। |
III. |
निजवाचक सर्वनाम |
D. |
वह शीला का घर है । |
IV. |
पुरुषवाचक सर्वनाम |
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - A - II, B - III, C - IV, D - I
Key Pointsसूची I के रेखांकित पदों के लिए सूची II से सर्वनाम के उपयुक्त भेद -
सूची I |
सूची II |
||
A. |
मेरे साथ कौन चलेगा ? |
II. |
प्रश्नवाचक सर्वनाम |
B. |
मैं स्वयं चला जाऊँगा |
III. |
निजवाचक सर्वनाम |
C. |
मैं घर जा रहा हूँ। |
IV. |
पुरुषवाचक सर्वनाम |
D. |
वह शीला का घर है । |
I. |
निश्चयवाचक सर्वनाम |
Important Pointsसर्वनाम के छ: भेद होते हैं -
- पुरुषवाचक सर्वनाम
- निश्चयवाचक सर्वनाम
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- सम्बन्धवाचक सर्वनाम
- प्रश्नवाचक सर्वनाम
- निजवाचक सर्वनाम।
Additional Information
सर्वनाम | परिभाषा | उदाहरण |
पुरुषवाचक | ये सर्वनाम व्यक्तिगत रूप से किसी व्यक्ति, जीव, जानवर, वस्तु, स्थान या विचार के संदर्भ में प्रयोग होते हैं। इसके सर्वनाम के अंतर्गत मैं, हम, तू, तुम, तुम्हारा, तुम्हारी, वह, वे, उसका, उसकी, उनका, उनकी, आदि। |
तुम कहाँ गए थे? |
निश्चयवाचक | जिन सर्वनाम शब्दों से किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान की निश्चितता का बोध हो वे शब्द निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। इस सर्वनाम के अंतर्गत ‘यह’ और ‘वह’ आते हैं। |
वह मेरी पैन है। |
अनिश्चयवाचक |
जिन सर्वनाम शब्दों से वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की निश्चितता का बोध नही होता, वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। इसके सर्वनाम के अंतर्गत ‘कोई’ और ‘कुछ’ आते हैं। |
भोजन में कुछ गिर गया है। |
संबंधवाचक |
जिस सर्वनाम से वाक्य में किसी दूसरे सर्वनाम से संबंध स्थापित किया जाए, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे - जैसी, तैसी, वैसी, जैसा, वैसा, जो, सो, जहाँ, वहाँ, जिसकी, उसकी, जितना, उतना आदि। |
जिसकी लाठी, उसकी भैंस। |
प्रश्नवाचक | जिन शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु, व्यक्ति आदि के बारे में कोई सवाल पूछने या उसके बारे में जाने के लिए किया जाता है, उन शब्दों को प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। प्रश्नवाचक सर्वनाम के अंतर्गत कौन, क्या, कहाँ आदि शब्द आते हैं। | तुम क्या खा रहे हो? |
निजवाचक | जिन शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है, वे निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। इसके अंतर्गत आप, स्वयं, खुद, स्वतः आदि। | मैं अपनी गाड़ी से जाऊंगा। |
Last updated on Apr 21, 2025
-> The Allahabad High Court Group D Final Merit List has been released on 16th April 2025.
-> Allahabad High Court Group D Notification was released for 1639 Vacancies.
-> Candidates selected under the Group D recruitment process will receive Allahabad High Court Group D Salary range between Rs. 5200 to Rs. 20200.
-> The selection process includes two stages of written exams.