Question
Download Solution PDFवात्सल्य रस का सम्राट किस कवि को कहा जाता है?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFवात्सल्य रस का सम्राट कवि को कहा जाता है- सूरदास
- वात्सल्य रस का सम्राट कवि सूरदास को कहा जाता है।
- सूरदास ने अपने काव्य में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया है,
- जिसमें माँ यशोदा और श्री कृष्ण के बीच माता-पुत्र के स्नेह का सुंदर चित्रण है।
Key Pointsवात्सल्य रस -
- माता-पिता और संतान के बीच के प्रेम को व्यक्त करता है।
- यह रस स्नेह, अनुराग, और बच्चे के प्रति गहरी ममता को दर्शाता है।
- इसका स्थायी भाव "वत्सलता" है, और यह प्रेम की निर्मल और पवित्र अवस्था है।
- उदाहरण-
- बाल दसा सुख निरखि जसोदा, पुनि पुनि नन्द बुलवाति।
- अंचरा-तर लै ढ़ाकी सूर, प्रभु कौ दूध पियावति।।
Important Points
रस | स्थायी भाव |
शृंगार | रति |
करुण | शोक |
हास्य | हास |
वीर | उत्साह |
भयानक | भय |
रौद्र | क्रोध |
अद्भुत | आश्चर्य , विस्मय |
शांत | निर्वेद या निर्वृती |
वीभत्स | जुगुप्सा |
वात्सल्य | रति |
Additional Informationसूरदास-
- जन्म - 1478 - 1583 ई. (अनुमानित)
- हिन्दी साहित्य में भक्तिकाल में कृष्ण भक्ति के भक्त कवियों में अग्रणी है।
- महाकवि सूरदास जी वात्सल्य रस के सम्राट माने जाते हैं।
- मुख्य रचनाएँ-
- सूरसागर
- सूरसारावली
- साहित्य-लहरी
- नल-दमयन्ती
- ब्याहलो
कबीरदास-
- (15वीं शताब्दी)
- एक भारतीय कवि-संत थे, वे भक्ति आंदोलन के प्रमुख कवियों में से एक थे।
- कबीर की वाणी का संग्रह उनके शिष्य धर्मदास ने बीजक नाम से सन् 1464 में किया।
- इस ग्रंथ में मुख्य रूप से पद्य भाग है। बीजक के तीन भाग किए गए हैं-
- मुख्य रचनाएँ-
- रमैनी
- सबद
- साखी
बिहारी-
- (1595-1663)
- बिहारी जी हिन्दी रीतिकाल के मुक्त कवि हैं।
- मुख्य रचनाएँ-
- बिहारी सतसई
- . यह मुक्तक काव्य है. इसमें 713 से 719 दोहे हैं, यह ब्रजभाषा में लिखा गया है।
नंददास-
- नंददास 16वीं शती के अंतिम चरण के कवि थे।
- वे 'अष्टछाप' के प्रमुख कवियों में से एक थे,
- जो सूरदास के बाद सबसे अधिक प्रसिद्ध हुए।
- नंददास भक्तिरस के पूर्ण मर्मज्ञ और ज्ञानी थे।
- पद्य-रचना-
- रासपंचाध्यायी
- भागवत दशमस्कंध
- रुक्मिणीमंगल
- सिद्धांत पंचाध्यायी
- रूपमंजरी
- मानमंजरी
- विरहमंजरी
Last updated on Jun 5, 2025
-> The UP Police Sub Inspector 2025 Notification will be released by 15th June for 4543 vacancies.
-> A total of 35 Lakh applications are expected this year for the UP Police vacancies..
-> The recruitment is also ongoing for 268 vacancies of Sub Inspector (Confidential) under the 2023-24 cycle.
-> The pay Scale for the post ranges from Pay Band 9300 - 34800.
-> Graduates between 21 to 28 years of age are eligible for this post. The selection process includes a written exam, document verification & Physical Standards Test, and computer typing test & stenography test.
-> Assam Police Constable Admit Card 2025 has been released.