Question
Download Solution PDFउपमा अलंकार के सर्वाधिक प्रयोग के लिए इनमें से कौन-से कवि अधिक प्रसिद्ध हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFउपमा अलंकार के सर्वाधिक प्रयोग के लिए इनमें से कवि अधिक प्रसिद्ध हैं- कालिदास
- कालिदास उपमा अलंकार के सर्वाधिक प्रयोग के लिए प्रसिद्ध हैं।
- उन्हें "उपमा कालिदासस्य" कहा जाता है, जिसका अर्थ है कि उपमा कालिदास की है।
- उनकी रचनाओं में उपमा अलंकार का प्रचुर और उत्कृष्ट प्रयोग हुआ है, जिससे उनकी प्रसिद्धि और भी बढ़ गई है।
Key Pointsकालिदास -
- संस्कृत भाषा के सबसे महान् कवि और नाटककार थे।
- कालिदास ने भारत की पौराणिक कथाओं और दर्शन को आधार बनाकर रचनाएं की।
- कलिदास अपनी अलंकार युक्त सुंदर सरल और मधुर भाषा के लिये विशेष रूप से जाने जाते हैं।
- तीन नाटक(रूपक): अभिज्ञान शाकुन्तलम्, विक्रमोर्वशीयम् और मालविकाग्निमित्रम्;
- दो महाकाव्य: रघुवंशम् और कुमारसंभवम्; और दो खण्डकाव्य: मेघदूतम् और ऋतुसंहार।
Additional Informationमाघ-
- माघ संस्कृत के प्रसिद्ध कवि थे।
- वे सर्वश्रेष्ठ संस्कृतमहाकवियों की त्रयी (माघ, भारवि, कालिदास) में अन्यतम हैं।
- उन्होंने शिशुपाल वध नामक केवल एक ही महाकाव्य लिखा।
- इस महाकाव्य में श्रीकृष्ण के द्वारा युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में चेदिनरेश शिशुपाल के वध का सांगोपांग वर्णन है।
- उपमा, अर्थगौरव तथा पदलालित्य - इन तीन गुणों का सुभग सह-अस्तित्व माघ के कमनीय काव्य में मिलता है,
- अतः "माघे सन्ति त्रयो गुणाः" उनके बारे में सुप्रसिद्ध है।
वाल्मीकि-
- संस्कृत रामायण के प्रथम रचयिता हैं जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं।
- उन्होंने रामायण की रचना की। महर्षि वाल्मीकि के द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई जाती है,
- रामायण एक महाकाव्य है जो कि राजा राम के जीवन के सत्य व कर्तव्य से, परिचित करवाता है।
- रामायण में भगवान वाल्मीकि ने 24000 श्लोकों में श्रीराम उपाख्यान ‘रामायण’ लिखी।
भास-
- संस्कृत साहित्य के प्रसिद्ध नाटककार थे, जिनके जीवनकाल के बारे में अधिक पता नहीं है।
- स्वप्नवासवदत्ता उनके द्वारा लिखित सबसे चर्चित नाटक है
- जिसमें एक राजा के अपने रानी के प्रति अविरहनीय प्रेम और पुनर्मिलन की कहानी है।
- रचनाएँ-
- प्रतिमा
- अभिषक
- पाञ्चराज
- मध्यम व्यायोम
- दूतघटोत्कच
- कर्णभार
- दूतवाक्य
- उरुभंग
- बालचरित
- दरिद्रचारुदत्त
- अविमारक
- प्रतिज्ञायौगन्धरायण
- स्वप्नवासवदत्ता।
Last updated on Jun 5, 2025
-> The UP Police Sub Inspector 2025 Notification will be released by 15th June for 4543 vacancies.
-> A total of 35 Lakh applications are expected this year for the UP Police vacancies..
-> The recruitment is also ongoing for 268 vacancies of Sub Inspector (Confidential) under the 2023-24 cycle.
-> The pay Scale for the post ranges from Pay Band 9300 - 34800.
-> Graduates between 21 to 28 years of age are eligible for this post. The selection process includes a written exam, document verification & Physical Standards Test, and computer typing test & stenography test.
-> Assam Police Constable Admit Card 2025 has been released.