वाक्य विचार MCQ Quiz in বাংলা - Objective Question with Answer for वाक्य विचार - বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন [PDF]

Last updated on Apr 3, 2025

পাওয়া वाक्य विचार उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). এই বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন वाक्य विचार MCQ কুইজ পিডিএফ এবং আপনার আসন্ন পরীক্ষার জন্য প্রস্তুত করুন যেমন ব্যাঙ্কিং, এসএসসি, রেলওয়ে, ইউপিএসসি, রাজ্য পিএসসি।

Latest वाक्य विचार MCQ Objective Questions

Top वाक्य विचार MCQ Objective Questions

वाक्य विचार Question 1:

“बीना जल्दी चली आ।” में विधेय विस्तारण है?

  1. चली
  2. बीना
  3. जल्दी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : जल्दी

वाक्य विचार Question 1 Detailed Solution

इस वाक्‍य में जल्‍दी शब्‍द विधेय व‍िस्‍तारण है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • वाक्‍य- “बीना जल्दी चली आ।”
  • इस वाक्‍य में जल्‍दी शब्‍द व‍िधेय व‍िस्‍ताारण है। 
  • इस वाक्‍य में चली क्र‍िया शब्‍द के ल‍िए जल्‍दी व‍िधेय शब्‍द का प्रयोग हुआ है। 
  • विधेय- वाक्य में क्रिया के संबंध में जो कुछ भी कहा जाता है उसे विधेय कहते हैं।
  • विधेय के अंतर्गत वाक्य में निहित क्रिया, क्रिया का विस्तारक, कर्म, कर्म का विस्तारक साथ ही पूरक तथा पूरक का विस्तारक को शामिल किया जाता है।

Additional Information

  • उद्देश्य- ज‍िसके बारे में कुछ बताया जाए, उद्देश्य कहलाता है। 

वाक्य विचार Question 2:

किसके आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं?

  1. ध्वनि के आधार पर।
  2. शब्द के आधार पर।
  3. रचना के आधार पर।
  4. अर्थ के आधार पर।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : रचना के आधार पर।

वाक्य विचार Question 2 Detailed Solution

रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते है।

Key Points

  • रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद हैं - 

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

सरल

ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। 

राकेश पढ़ता है।

कमला और विमला मंदिर जाती हैं।

संयुक्त

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया।

मिश्र

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं।

 
Additional Information
  • अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद
  • अर्थ के आधार पर आठ प्रकार के वाक्य होते हैं –
  • विधानवाचक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है।
    • उदाहरण - भारत एक देश है।
  • निषेधवाचक वाक्य : जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।
    • जैसे- मैंने दूध नहीं पिया।
  • प्रश्नवाचक वाक्य - वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है, वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है।
    • उदाहरण - भारत क्या है?
  • आज्ञावाचक वाक्य - वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना किया जाता है, वह आज्ञावाचक वाक्य कहलाता हैं।
    • उदाहरण - कृपया शांति बनाये रखें।
  • विस्मयादिबोधक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाता हैं।
    •  उदाहरण -अहा! कितना सुन्दर उपवन है।
  • इच्छावाचक वाक्य - जिन वाक्यों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं।
    • उदाहरण- भगवान तुम्हे दीर्घायु करे।
  • संकेतवाचक वाक्य- जिन वाक्यों में किसी संकेत का बोध होता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं।
    • उदाहरण- राम का मकान उधर है।
  • संदेहवाचक वाक्य - जिन वाक्यों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।
    • उदाहरण- क्या वह यहाँ आ गया ? 

वाक्य विचार Question 3:

निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य का चयन कीजिए-

  1. तुमने लिखा था कि तुम कल पहुँच रहे हो।
  2. राजस्थान में ठंड होती है।
  3. यह तो ठीक वैसा ही है जैसा तुमने बताया था।
  4. चाहे पहले प्रश्न लिखें अथवा उदाहरण।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : चाहे पहले प्रश्न लिखें अथवा उदाहरण।

वाक्य विचार Question 3 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों मे से विकल्प 4 "चाहे पहले प्रश्न लिखें अथवा उदाहरण।​" सही है। अन्य विकल्प सही नहीं है। 

Key Points

  • जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्य या प्रधान उपवाक्य उपस्थित हों तो उस वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते हैं।
    • इन्हे "और", "अथवा" आदि द्वारा जोड़ा गया होता है । 
  • दिए गए विकल्पों में केवल विकल्प 4 को "अथवा" द्वारा जोड़ा गया है अतः विकल्प 4 संयुक्त वाक्य है। 

Additional Information

  • संयुक्त वाक्य उन वाक्यो को कहा जाता है जिनमे दो या दो से अधिक प्रधान उपवक्य होते है, वे वाक्य संयुक्त वाक्य कहलाते है।
    • आकाश  ने बहुत मेहनत की लेकिन परीक्षा में सफल नहीं हुआ।
  • मिश्रित वाक्य वे वाक्य होते है जिनमे एक प्रधान उपवक्या तथा बाकी सभी आश्रित उपवाक्य होते है, वे वाक्य मिश्रित वाक्य कहलाते है।
    • यदि परिश्रम करोगे तो उत्तीर्ण हो जाओगे।

वाक्य विचार Question 4:

'फिजूलखर्ची करना बुरी आदत है' - रेखांकित शब्द का समानार्थी चुनिए

  1. मितव्यय
  2. अपव्यय
  3. परिव्यय
  4. उपर्युक्त सभी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अपव्यय

वाक्य विचार Question 4 Detailed Solution

रेखांकित शब्द का समानार्थी अपव्यय होगा। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 2) अपव्यय होगा ।

Key Points

कम से कम शब्दो मे अधिकाधिक अर्थ को प्रकट करना एक कला है जो कि एक अच्छी रचना के लिए आवश्यक है। ऐसे शब्दो के प्रयोग से वाक्य–रचना मेँ संक्षिप्तता, सुन्दरता व गंभीरता आती है।

कुछ अन्य उदाहरण:

जिसके समान कोई दूसरा न हो

अद्वितीय

धन की इच्छा रखने वाला

धनेच्छु

जिसका कोई आसरा न हो

निराश्रित

शोभा देने वाला

शोभनीय


Additional Information

शब्द

अर्थ

मितव्यय

कम ख़र्च करना 

अपव्यय

आवश्यकता से अधिक किया गया ख़र्च

परिव्यय

किसी वस्तु के निर्माण या उत्पादन में होने वाला व्यय

वाक्य विचार Question 5:

'मेरे द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।' वाक्य में कौन सा वाच्य है?

  1. सकर्मक क्रिया 
  2. भाववाच्य
  3. कर्तृवाच्य
  4. कर्मवाच्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : कर्मवाच्य

वाक्य विचार Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर 'कर्मवाच्य' है

Key Points

  • 'मेरे द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।' वाक्य में कर्म वाच्य है।
  • वाच्य का वह रूप जिसमें लिंग एवं वचन कर्ता के ना अनुसार ना होकर कर्म के अनुसार हो उन्हें ‘कर्मवाच्य’ कहते हैं।

Additional Information

वाच्य- क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि वाक्य में क्रिया का मुख्य सम्बन्ध कर्ता, कर्म या भाव से है, वह वाच्य कहलाता है

वाच्य 

परिभाषा 

उदाहरण 

कर्तृवाच्य 

जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है।

लड़किया बाजार जा रही है

कर्मवाच्य 

जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। 

लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है।

भाववाच्य 

जिस वाक्य में अकर्मक क्रिया का भाव मुख्य हो, उसे भाववाच्य कहते हैं |

हमसे वहाँ नहीं ठहरा जाता।

वाक्य विचार Question 6:

वाक्य प्रकार का चयन कीजिए।

"मैंने किरायेदार नहीं रखे, मुसीबत मोल ले ली।"

  1. सरल वाक्य
  2. संयुक्त वाक्य
  3. विधिवाचक वाक्य
  4. मिश्र वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : संयुक्त वाक्य

वाक्य विचार Question 6 Detailed Solution

  • "मैंने किरायेदार नहीं रखे, मुसीबत मोल ले ली।" एक संयुक्त वाक्य है। अतिरिक्त विकल्प असंगत हैं। अतः सटीक विकल्प संयुक्त वाक्य है।

Mistake Points

  • कभी-कभी संयुक्त वाक्य में मध्य में 'और' 'या' जैसे शब्द नही लगे होते है, पर संयुक्त का अर्थ दो भिन्न अर्थ वाले वाक्य को जोड़ना ही है जो एक दूसरे पर आश्रित हो।
  • अत: यह एक मिश्र वाक्य न होकर एक संयुक्त वाक्य है। 
    • मिश्र वाक्य: मै वहाँ जाता अगर तुम भी आते।
    • संयुक्त : मै वहाँ गया, तुम नहीं मिले। 

Key Points

स्पष्टीकरण:

संयुक्त वाक्य

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

राधा धूप में बैठी और सब्जी काटने लगीl

Additional Information

अन्य विकल्प:

वाक्य

वाक्य-भेद

रावन भूमंडल का स्वामी थाl

 

सरल-वाक्य

गाय ही ऐसा पशु है, जो हिन्दुओं के लिए आदरणीय हैl

 

मिश्र-वाक्य

वाक्य विचार Question 7:

नीचे दिए वाक्यों में से कुछ में त्रुटियाँ हैं और कुछ ठीक हैं । त्रुटिवाले वाक्य के जिस भाग में त्रुटियाँ हों उनके अनुरूप अक्षर (अ, ब, स) वाले गोलाकार को चुनिए। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हो तो (द) वाले गोलाकार को चुनिए।

संसार में ऐसे लोग भी हैं (अ) /जिन्होंने (ब) / अपने आपको बनाया है। (स) / कोई त्रुटि नही। (द)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : द

वाक्य विचार Question 7 Detailed Solution

दिए गये वाक्य में किसी तरह की कोई अशुद्धि नहीं है।

  • र्थात वाक्य संसार में ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अपने आपको बनाया है व्याकरणिक दृष्टि से शुद्ध है।
  • अतः द -  कोई त्रुटि नहीं है सही विकल्प है। 

वाक्य विचार Question 8:

'हम कल दिल्ली जाएँगे' वाक्य में उद्देश्य है - 

  1. हम कल
  2. दिल्ली जाएँगे
  3. हम 
  4. कल दिल्ली

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : हम 

वाक्य विचार Question 8 Detailed Solution

सही उत्तर 'हमहै।

  • 'हम कल दिल्ली जाएँगे' वाक्य में उद्देश्य 'हम' है। क्योंकि जिसके बारे में बात की जाये उसे उद्देश्य कहते हैं। अतः हम उद्देश्य का उदाहरण होगा।
  • विधेय - कल दिल्ली जाएँगे। क्योंकि जो बात की जाये उसे विधेय कहते हैं। अतः कल दिल्ली जाएँगे यह विधेय होगा
  • वाक्य:  ‘उद्देश्य’ और ‘विधेय’ 'वाक्य' के अंग हैं।
  • शेष विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प 'वाक्य' है।

Key Points

वाक्य - शब्दों का वह व्यवस्थित रूप जिसमें विचारों का आदान - प्रदान होता है। एक सामान्य वाक्य में कर्ता, कर्म, क्रिया होते हैं।

कर्ता और क्रिया के आधार पर वाक्य के भेद –

  1. उद्देश्य - जिसके बारे में बात की जाये उसे उद्देश्य कहते हैं।
  2. विधेय - जो बात की जाये उसे विधेय कहते हैं।

जैसे - रोहन कलकत्ता में रहता है।

उद्देश्य - रोहन

विधेय - कलकत्ता में रहता है।

वाक्य विचार Question 9:

'वह लड़ाई में मारा गया।' वाक्य में प्रयुक्त वाच्य है?

  1. कर्मवाच्य
  2. भाववाच्य
  3. कर्तृवाच्य
  4. इनमें से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : कर्तृवाच्य

वाक्य विचार Question 9 Detailed Solution

सही उत्तर कर्तृवाच्य है 

Key Points

  • 'वह लड़ाई में मारा गया।' वाक्य में प्रयुक्त कर्तृवाच्य है।
  • वाक्य में कर्ता की प्रधानता है।

वाच्य- क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि वाक्य में क्रिया का मुख्य सम्बन्ध कर्ता, कर्म या भाव से है, वह वाच्य कहलाता है

वाच्य 

परिभाषा 

उदाहरण 

कर्तृवाच्य 

जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है।

लड़किया बाजार जा रही है

कर्मवाच्य 

जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। 

लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है।

भाववाच्य 

जिस वाक्य में अकर्मक क्रिया का भाव मुख्य हो, उसे भाववाच्य कहते हैं |

हमसे वहाँ नहीं ठहरा जाता।

वाक्य विचार Question 10:

जहाँ गंगा, यमुना बहती है, वह देश उपजाऊ है। वाक्य है

  1. साधारण वाक्य
  2. संयुक्त वाक्य
  3. मिश्र वाक्य
  4. निषेधवाचक वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मिश्र वाक्य

वाक्य विचार Question 10 Detailed Solution

सही उत्तर मिश्र वाक्य है।

Key Points

  • जहाँ गंगा, यमुना बहती है, वह देश उपजाऊ है। मिश्र वाक्य है।
  • जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य तथा एक या एक से अधिक आश्रित उपवाक्य हों उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।
  • मिश्र वाक्य के सभी उपवाक्य योजक शब्दों से प्रारंभ हों तो वाक्य का अंतिम उपवाक्य प्रधान उपवाक्य तथा शेष सभी उपवाक्य आश्रित उपवाक्य होंगे।
    • उदाहरण- मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत जीतेगा।
    • सफल वही होता है जो परिश्रम करता है।

Additional Information

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

सरल

जिन वाक्यों में एक मुख्य क्रिया हो उन्हें सरल या साधारण वाक्य कहते हैं।

राकेश पढ़ता है।

संयुक्त

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया।

मिश्र

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं।

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti joy official teen patti real cash apk teen patti mastar