लेखन साहित्य MCQ Quiz - Objective Question with Answer for लेखन साहित्य - Download Free PDF
Last updated on Jun 4, 2025
Latest लेखन साहित्य MCQ Objective Questions
लेखन साहित्य Question 1:
निम्नलिखित में से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अंतर्गत क्या नहीं आता ?
Answer (Detailed Solution Below)
लेखन साहित्य Question 1 Detailed Solution
- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अंतर्गत 'समाचार-पत्र' नहीं आता।
- 'समाचार-पत्र' प्रिंट मीडिया के अंतर्गत आते हैं।
Key Points
- प्रिंट मीडिया- जर्मनी के गुटेनबर्ग में पहला छापाखाना खुला था।
- जब लोग इंटरनेट के बारे में नहीं जानते थे, तब प्रिंट मीडिया ही संचार का सर्वोत्तम माध्यम था।
- मैग्जीन, समाचार-पत्र, जर्नल, दैनिक अखबार आदि को प्रिंट मीडिया के अंतर्गत रखा जाता है।
प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अंतर-
प्रिंट मीडिया | इलेक्ट्रॉनिक मीडिया |
प्रिंट मीडिया जनसंचार का एक रूप है जो मुद्रित प्रकाशनों के माध्यम से समाचार और सूचना का निर्माण और प्रसार करता है। | इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मास मीडिया का एक रूप है जो सभी दर्शकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से समाचार या ज्ञान को साझा करता है। |
Additional Information
- भारत के संचार माध्यम (मीडिया) के अन्तर्गत टेलीविजन, रेडियो, सिनेमा, समाचार पत्र, पत्रिकाएँ आदि हैं।
मुख्य तौर पर मीडिया के तीन प्रकार होते है-
- लोक मीडिया- जिसमे कठपुतली, लोक रंगमंच, नुक्कड़ नाटक इत्यादि आते है।
- प्रिंट मीडिया- जिसमे पुस्तकें, पम्पलेट, समाचार पत्र, पत्रिकाएं इत्यादि आते है।
- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया- रेडियो, टेलीविजन, सिनेमा, इंटरनेट और मल्टीमीडिया यह सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के घटक हैं।
लेखन साहित्य Question 2:
'सरकारी या स्वायतशासी निकायों या संस्थानों के निर्णय, प्रतिवेदन आदि को जब जन साधारण के सूचनार्थ समाचार-पत्रों द्वारा प्रकाशित एवं प्रसारित किया जाता है उसे क्या कहा जाता है ?
Answer (Detailed Solution Below)
लेखन साहित्य Question 2 Detailed Solution
‘सरकारी या स्वायतशासी निकायों या संस्थानों के निर्णय, प्रतिवेदन आदि को जब जन-साधारण के सूचनार्थ समाचार-पत्रों द्वारा प्रकाशित एवं प्रसारित किया जाता है' - उसे 'प्रेस-विज्ञप्ति' कहा जाता है।
Key Pointsनिविदा- निविदा (Tender) एक परियोजना के लिए बोली लगाने या अधिग्रहण बोली जैसे औपचारिक प्रस्ताव को स्वीकार करने का निमंत्रण को कहते हैं। निविदा आमतौर पर उस प्रक्रिया को संदर्भित करता है, जिसके तहत सरकारें और वित्तीय संस्थान बड़ी परियोजनाओं के लिए बोलियां आमंत्रित करते हैं, जिन्हें एक निश्चित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत किया जाता है।
प्रस्ताव- 'सर विलियम एन्सन' का कथन है कि, “एक प्रस्ताव के लिए स्वीकृति का वही अर्थ होता है जो बारूद से भरी रेलगाड़ी के लिए जलती दिया सिलाई का" ।
प्रस्ताव में परियोजना के उद्देश्यों, अपेक्षित परिणामों और लाभों के बारे में जानकारी शामिल है। इसमें एक विस्तृत योजना भी शामिल होनी चाहिए कि, संगठन परियोजना को कैसे क्रियान्वित करेगा । प्रबंधन इस जानकारी का उपयोग यह तय करने के लिए करता है कि परियोजना को मंजूरी दी जाए या नहीं।
टिप्पणी- लेखन की कला, कार्य अथवा प्रक्रिया को टिप्पणी कहते हैं। संक्षेप में कहा जाये तो "महत्त्वपूर्ण बातों को लिखित रूप में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया ही टिप्पणी है"।
Additional Informationकुछ विशेष शब्दों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी-
विज्ञप्ति- इसका उपयोग सरकारी और गैर-सरकारी संस्थान अपने किसी निर्णय, घोषणा, निर्देश, योजना आदि से संबंधित सूचनाओं को संबंधित व्यक्तियों एवं आम जनता तक पहुँचाने के लिए करते हैं। विज्ञप्ति अखबार आदि में छापी जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य 'आम जनता' या 'संबंधितों' तक जानकारी पहुँचाना होता है।
प्रारूपण- पत्र का कच्चा अथवा अंतिम रूप । किसी पत्र का प्रारूप तैयार करना ही प्रारूपण कहलाता है। कार्यालय में प्राप्त किसी पत्र पर टिप्पण-प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद उस पर जो निर्णय लिया जाता है, अथवा जो आदेश दिया जाता है, उसी के अनुरूप पत्र का उत्तर दिया जाता है।
लेखन साहित्य Question 3:
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I |
सूची-II |
||
A. |
संचार के तत्व |
I. |
प्राप्ति, नियंत्रण, सूचना, अभिव्यक्ति |
B. |
संचार के माध्यम |
II. |
खुशी, डर, गम, डर आदि भावनाएं |
C. |
अमौखिक संचार के अभिव्यक्ति |
III. |
स्रोत, डिकोडिंग, सन्देश, शोर |
D. |
संचार के कार्य |
IV. |
इन्टरनेट, टी. वी., रेडियो, टेलीफोन |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer (Detailed Solution Below)
लेखन साहित्य Question 3 Detailed Solution
सही उत्तर है- A - III, B - IV, C - II, D - I
Key Pointsसूची-I का सूची-II से सही सुमेलन है-
सूची-I |
सूची-II |
||
A. |
संचार के तत्व |
III. |
स्रोत, डिकोडिंग, सन्देश, शोर |
B. |
संचार के माध्यम |
IV. |
इन्टरनेट, टी. वी., रेडियो, टेलीफोन |
C. |
अमौखिक संचार के अभिव्यक्ति |
II. |
खुशी, डर, गम, डर आदि भावनाएं |
D. |
संचार के कार्य |
I. |
प्राप्ति, नियंत्रण, सूचना, अभिव्यक्ति |
लेखन साहित्य Question 4:
निम्नलिखित में सिनेमा का आविष्कार किसने किया है?
Answer (Detailed Solution Below)
लेखन साहित्य Question 4 Detailed Solution
सिनेमा का आविष्कार किया है- जेम्स ऑगस्ट
सिनेमा का आविष्कार फ़्रांस के लुमिरे ब्रदर्स ने किया था. लुमिरे ब्रदर्स में अगस्टे मैरी लुइस निकोलस और लुइस जीन शामिल थे
लेखन साहित्य Question 5:
संक्षेपण का गुण नहीं है
Answer (Detailed Solution Below)
लेखन साहित्य Question 5 Detailed Solution
संक्षेपण का गुण नहीं है- अलंकृत भाषा
Key Points
-
संक्षेपण अथवा सार-लेखन का आशय है किसी अनुच्छेद, परिच्छेद, विस्तृत टिप्पणी अथवा प्रतिवेदन को संक्षिप्त कर देना। किसी बड़े पाठ (निबन्ध, लेख, शोध प्रबन्ध आदि) में मुख्य विचारों, तर्कों आदि को लघुतर आकार में प्रस्तुत करना संक्षेपण या संक्षिप्तीकरण कहलाता है। इसकी संरचना भी निबन्ध जैसी ही होती है। सार लेखन की आवश्यकता कार्यालय,वाणिज्य,पत्रकारिता,शिक्षा आदि कई क्षेत्रों में पड़ती है।
-
संक्षेपण को अंग्रजी में 'समराईजिंग' 'प्रेसी राइटिंग' अथवा प्रेसी भी कहते हैं।
-
पत्राचारों के संक्षेपण के दो प्रकार हैं : सामान्य संक्षेपण और सूचीकरण संक्षेपण। सामान्य . संक्षेपण को विस्तृत रूप से संक्षिप्त करना होता है जबकि सूचीकरण संक्षेपण में कमसंख्या, पत्रसंख्या, दिनांक, प्रेषक, प्रेषिती और पत्र के विषय का ध्यान रखा जाता है।
Important Points
- संक्षेपण के गुण:
- व्यावहारिक जगत् में, विविध कार्यालयों में, प्रेस कांफ्रेंस आदि में विस्तृत वक्तव्य या अवतरण की रूपरेखा संक्षिप्त करना आजकल आवश्यक है। संक्षेपण के अभाव में ऐसा करना असंभव है। इसके लिए आधारभूत निम्न तत्त्व कहे गए हैं। इन्हें ही गुण भी कह दिया जाता है :
- पूर्णता : संक्षेपण अपने आप में पूर्ण होना चाहिए। पढ़ने के बाद ऐसा लगना चाहिए कि उसका कोई मुद्दा छूटा नहीं है।
- संक्षिप्तता : संक्षेपण करते समय मूल अवतरण के दृष्टांत, व्याख्या और अलंकारिकता आदि उससे अलग कर देने चाहिए। साधारणतः संक्षेपण का एक तिहाई भाग स्वीकृत माना जाता है।
- स्पष्टता : संक्षेपण का पाठक मूल अनुच्छेद नहीं पढ़ता, इसलिए इसमें कोई मुद्दा नहीं छूटना चाहिए। अगर इसमें व्यर्थ का विस्तार किया जाता है तो इससे अस्पष्टता आ जाती है।
- तारतम्य : अच्छे संक्षेपण में एक तारतम्य होना चाहिए। विचारों में असम्बद्धता नहीं होनी चाहिए। इसमें एकसूत्रता होनी चाहिए। प्रत्येक वाक्य में शृंखलाबद्धता होनी चाहिए जिससे क्रम में हानि न हो।
- प्रभावोत्पादकता : मू वतरण के बिखरे क्रम में परिवर्तनकर उसे प्रभावोत्पादक बनाया जाता है। यह अच्छे संक्षेपक का गुण है। भावों की क्रमबद्धता अच्छे संक्षेपण में प्रभाव पैदा करने की क्षमता रखती है।
- सारता : अच्छा संक्षेपण मूल अवतरण का सारमात्र होना चाहिए, अतः अनुच्छेद से न कुछ कम होना चाहिए और न विस्तार होना चाहिए।
Top लेखन साहित्य MCQ Objective Questions
निम्नलिखित में से प्रवासी साहित्यकार है
Answer (Detailed Solution Below)
लेखन साहित्य Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFKey Points
-
अचला शर्मा - अचला शर्मा लंदन में रहने वाली भारतीय मूल की हिंदी लेखिका है। उनका जन्म भारत के जालंधर शहर में हुआ तथा शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। वे लंदन प्रवास से पूर्व भारत में ही कहानीकार एवं कवि के रूप में स्थापित हो गई थीं। रेडियो से भी वे भारत में ही जुड़ चुकी थीं, बाद में वे लंदन में बी.बी.सी. रेडियो की हिन्दी सेवा से जुड़ीं और अध्यक्ष के पद तक पहुँचीं। बीबीसी से जुड़ने के पश्चात उनके व्यस्त जीवन में कहानी और कविता जहाँ पीछे छूटते गये, वहीं हर वर्ष एक रेडियो नाटक लिखना उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बन गया। इन रेडियो नाटकों के दो संकलन `पासपोर्ट' एवं `जड़ें' के लिए उन्हें पद्मानंद साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।
-
हरिशंकर आदेश - प्रोफेसर हरिशंकर आदेश प्रवासी हिंदी लेखक, कवि एवं संगीतकार हैं। उन्होंने ट्रिनिडाड, कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका भारतीय भाषा तथा संस्कृति के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान किया है।
-
सुधा ओम ढींगरा - यह अमेरिका में रहने वाले हिंदी के प्रवासी लेखक हैं।
Additional Information
प्रवासी साहित्य |
भारतीय मूल के विदेशों में रहनेवालों के सृजनात्मक लेखन को प्रवासी साहित्य कहा जाता है और जिन्होंने 'हिंदी' को केंद्र में रखकर या माध्यम बनाकर या हिंदी में लिखा है वे 'प्रवासी हिंदी साहित्यकार हैं तथा यह बहुत समृद्ध 'प्रवासी साहित्य' है। |
निम्नलिखित में से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अंतर्गत क्या नहीं आता ?
Answer (Detailed Solution Below)
लेखन साहित्य Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDF- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अंतर्गत 'समाचार-पत्र' नहीं आता।
- 'समाचार-पत्र' प्रिंट मीडिया के अंतर्गत आते हैं।
Key Points
- प्रिंट मीडिया- जर्मनी के गुटेनबर्ग में पहला छापाखाना खुला था।
- जब लोग इंटरनेट के बारे में नहीं जानते थे, तब प्रिंट मीडिया ही संचार का सर्वोत्तम माध्यम था।
- मैग्जीन, समाचार-पत्र, जर्नल, दैनिक अखबार आदि को प्रिंट मीडिया के अंतर्गत रखा जाता है।
प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अंतर-
प्रिंट मीडिया | इलेक्ट्रॉनिक मीडिया |
प्रिंट मीडिया जनसंचार का एक रूप है जो मुद्रित प्रकाशनों के माध्यम से समाचार और सूचना का निर्माण और प्रसार करता है। | इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मास मीडिया का एक रूप है जो सभी दर्शकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से समाचार या ज्ञान को साझा करता है। |
Additional Information
- भारत के संचार माध्यम (मीडिया) के अन्तर्गत टेलीविजन, रेडियो, सिनेमा, समाचार पत्र, पत्रिकाएँ आदि हैं।
मुख्य तौर पर मीडिया के तीन प्रकार होते है-
- लोक मीडिया- जिसमे कठपुतली, लोक रंगमंच, नुक्कड़ नाटक इत्यादि आते है।
- प्रिंट मीडिया- जिसमे पुस्तकें, पम्पलेट, समाचार पत्र, पत्रिकाएं इत्यादि आते है।
- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया- रेडियो, टेलीविजन, सिनेमा, इंटरनेट और मल्टीमीडिया यह सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के घटक हैं।
'सरकारी या स्वायतशासी निकायों या संस्थानों के निर्णय, प्रतिवेदन आदि को जब जन साधारण के सूचनार्थ समाचार-पत्रों द्वारा प्रकाशित एवं प्रसारित किया जाता है उसे क्या कहा जाता है ?
Answer (Detailed Solution Below)
लेखन साहित्य Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDF‘सरकारी या स्वायतशासी निकायों या संस्थानों के निर्णय, प्रतिवेदन आदि को जब जन-साधारण के सूचनार्थ समाचार-पत्रों द्वारा प्रकाशित एवं प्रसारित किया जाता है' - उसे 'प्रेस-विज्ञप्ति' कहा जाता है।
Key Pointsनिविदा- निविदा (Tender) एक परियोजना के लिए बोली लगाने या अधिग्रहण बोली जैसे औपचारिक प्रस्ताव को स्वीकार करने का निमंत्रण को कहते हैं। निविदा आमतौर पर उस प्रक्रिया को संदर्भित करता है, जिसके तहत सरकारें और वित्तीय संस्थान बड़ी परियोजनाओं के लिए बोलियां आमंत्रित करते हैं, जिन्हें एक निश्चित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत किया जाता है।
प्रस्ताव- 'सर विलियम एन्सन' का कथन है कि, “एक प्रस्ताव के लिए स्वीकृति का वही अर्थ होता है जो बारूद से भरी रेलगाड़ी के लिए जलती दिया सिलाई का" ।
प्रस्ताव में परियोजना के उद्देश्यों, अपेक्षित परिणामों और लाभों के बारे में जानकारी शामिल है। इसमें एक विस्तृत योजना भी शामिल होनी चाहिए कि, संगठन परियोजना को कैसे क्रियान्वित करेगा । प्रबंधन इस जानकारी का उपयोग यह तय करने के लिए करता है कि परियोजना को मंजूरी दी जाए या नहीं।
टिप्पणी- लेखन की कला, कार्य अथवा प्रक्रिया को टिप्पणी कहते हैं। संक्षेप में कहा जाये तो "महत्त्वपूर्ण बातों को लिखित रूप में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया ही टिप्पणी है"।
Additional Informationकुछ विशेष शब्दों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी-
विज्ञप्ति- इसका उपयोग सरकारी और गैर-सरकारी संस्थान अपने किसी निर्णय, घोषणा, निर्देश, योजना आदि से संबंधित सूचनाओं को संबंधित व्यक्तियों एवं आम जनता तक पहुँचाने के लिए करते हैं। विज्ञप्ति अखबार आदि में छापी जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य 'आम जनता' या 'संबंधितों' तक जानकारी पहुँचाना होता है।
प्रारूपण- पत्र का कच्चा अथवा अंतिम रूप । किसी पत्र का प्रारूप तैयार करना ही प्रारूपण कहलाता है। कार्यालय में प्राप्त किसी पत्र पर टिप्पण-प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद उस पर जो निर्णय लिया जाता है, अथवा जो आदेश दिया जाता है, उसी के अनुरूप पत्र का उत्तर दिया जाता है।
लेखन साहित्य Question 9:
जनसंचार का प्रमुख कार्य क्या है?
Answer (Detailed Solution Below)
लेखन साहित्य Question 9 Detailed Solution
जनसंचार का प्रमुख कार्य है- उपरोक्त सभी
जनसंचार का प्रमुख कार्य-
- सूचना देना
- शिक्षित करना
- ब्रेकिंग न्यूज़ द्वारा तत्काल समाचार देना
- मनोरंजन करना
- निगरानी करना
- एजेंडा तय करना
- विचार-विमर्श के लिए मंच उपलब्ध कराना आदि।
Key Pointsजनसंचार-
- प्रत्यक्ष संवाद के बजाय किसी तकनीकी या यान्त्रिक माध्यम के द्वारा समाज के एक विशाल वर्ग से संवाद कायम करना जनसंचार कहलाता है।
- जनसंचार के माध्यम-
- अखबार, रेडियो, टीवी, इंटरनेट, सिनेमा आदि।
- जनसंचार की विशेषताएँ-
- इसमें फीडबैक तुरंत प्राप्त नहीं होता।
- इसके संदेशों की प्रकृति सार्वजनिक होती है।
- संचारक और प्राप्तकर्त्ता के बीच कोई सीधा संबंध नहीं होता।
- जनसंचार के लिये एक औपचारिक संगठन की आवश्यकता होती है।
- इसमें ढेर सारे द्वारपाल काम करते हैं।
लेखन साहित्य Question 10:
जनसंचार की विशेषताओं के लिए कौन सा कथन सही नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
लेखन साहित्य Question 10 Detailed Solution
सही उत्तर "संचारक और प्राप्तकर्ता के बीच सीधा संबंध होता है।" हैं।
- जनसंचार की विशेषताओं के लिए "संचारक और प्राप्तकर्ता के बीच सीधा संबंध होता है।" कथन सही नहीं है।
Key Points
- मीडिया किसी भी देश में संचार के सबसे शक्तिशाली साधनों में से एक है।
- जनसंचार माध्यम उन संस्थानों को संदर्भित करता है, जिनके माध्यम से विशेष समूह, जैसे कि प्रेस, रेडियो, टेलीविजन, फिल्मों आदि का उपयोग करते हुए, कई, विषम और व्यापक प्राप्तकर्ता को प्रतीकात्मक सामग्री का प्रसार करते हैं।
- जनसंचार की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं:
- जनसंचार माध्यमों के जरिए प्रकाशित या प्रसारित संदेशों की प्रकृति सार्वजनिक होती है।
- जनसंचार के लिए औपचारिक संगठन होता है।
- इस माध्यम के लिए अनेक द्वारपाल होते हैं। द्वारपाल वह व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह है जो जनसंचार माध्यमों से प्रकाशित या प्रसारित होने वाली सामग्री को नियंत्रित और निर्धारित करता है।
लेखन साहित्य Question 11:
'काला सागर' किस प्रवासी साहित्यकार की रचना है?
Answer (Detailed Solution Below)
लेखन साहित्य Question 11 Detailed Solution
- जन्म - 21 अक्टूबर 1952 ई.
- जन्म स्थान - जगराव, पंजाब भारत
- मुख्य - यह ब्रिटेन में बसे भारतीय मूल के हिंदी कवि, लेखक एवं नाटककार है।
- इन्हें हिंदी अंग्रेजी पंजाबी उर्दू तथा गुजराती भाषाओं का ज्ञान था
- काला सागर
- ढिबरी टाईट
- देह की कीमत
- ये क्या हो गया
- पासपोर्ट के रंग
- बेघर आंखें
- सीधी रेखा की परतें
- कब्र का मुनाफा
- प्रतिनिधि कहानियां
- मेरी प्रिय कथाएं
- दीवार में रास्ता
अनूदित साहित्य-
- ढिबरी टाइट नाम से पंजाबी (2004 ई.)
- पासपोर्ट का रंगहरू नाम से नेपाली (2006ई.)
- ईंटों का जंगल नाम से उर्दू (2007 ई. ) में उनकी अनूदित कहानियों के संग्रह प्रकाशित हुए हैं।
- मॉरीशस में हिंदी कथा साहित्य के सम्राट
- प्रमुख रचनाएं -
- कैक्टस के दांत,
- नागफनी में उलझी सांसे,गूंगा इतिहास,
- देख कबीरा हांसी
- इंसान और मशीन
- जब कल आएगा यमराज
- डॉ अंजना संधीर हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी की लेखिका हैं।
- ये वर्तमान में न्यूयार्क में निवास कर रही है।
- कविता-संग्रह -
- तुम मेरे पापा जैसे नहीं हो(1997 ई.)
- अमेरिका हड्डियों में जम जाता है (2003 ई.)
- अमेरिका एक अनोखा देश (2003 ई.)
- सम्पादित काव्य-संग्रह -
- प्रवासी हस्ताक्षर (1997 ई.)
- प्रवासिनी के बोल (2006 ई.)
- प्रवासी आवाज (2008 ई.)
- चिड़िया और चील
- सुषम बेदी की यादगार कहानीयां
- तीसरी आंख
लेखन साहित्य Question 12:
किसी समाचार को लिखते हुए मुख्यतः जिन छह सवालों का जवाब देने की कोशिश की जाती है, उन्हें किस रूप में जाना जाता है?
Answer (Detailed Solution Below)
लेखन साहित्य Question 12 Detailed Solution
किसी समाचार को लिखते हुए मुख्यतः जिन छह सवालों का जवाब देने की कोशिश की जाती है, उन्हें ककार रूप में जाना जाता है।
Key Points
- एक अच्छा पत्रकार या लेखक बनने के लिए विभिन्न जनसंचार माध्यमों में लिखने की अलग-अलग शैलियों से परिचित होना जरूरी है।
- अखबारों या पत्रिकाओं में समाचार, फ़ीचर, विशेष रिपोर्ट, लेख और टिप्पणियाँ प्रकाशित होती हैं।
- इन सबको लिखने की अलग-अलग पद्धतियाँ हैं, जिनका ध्यान रखा जाना चाहिए।
- समाचार-लेखन में उलटा पिरामिड-शैली का उपयोग किया जाता है।
- समाचार लिखते हुए छह ककारों का ध्यान रखना जरूरी है।
- समाचार लेखन के छह ‘ककार’ हैं-
- क्या
- कब
- कौन
- कहाँ
- क्यों
- कैसे
लेखन साहित्य Question 13:
कोड मिश्रण के संदर्भ में क्या सही नहीं हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
लेखन साहित्य Question 13 Detailed Solution
कोड मिश्र के संदर्भ में सही नहीं हैं- मिश्रण की प्रक्रिया में शब्दों के चयन कोड आधात्री से होता है।
सही कथन है-
- मिश्रण की प्रक्रिया में शब्दों के चयन भाषाई कोश से होता है और वक्त की शैली का प्रयोग कोड आधात्री से होता है।
Important Pointsकोड मिश्रण-
- इसे इसे कोड मिक्सिंग भी कहा जाता है।
- जब एक भाषा के कोड में दूसरी भाषा की इकाइयों का प्रयोग होता है तो इस प्रक्रिया को कोड मिश्रण कहा जाता है।
- इस प्रक्रिया में एक भाषा की इकाइयाँ दूसरी भाषा की इकाइयों के स्थान पर प्रयुक्त होती है।
- कोड मिश्रण के संदर्भ में ध्यान देने वाली बात है कि दूसरी भाषा के शब्द के लिए प्रथम (मूल) भाषा में शब्द होने के बावजूद दूसरी भाषा के शब्द का प्रयोग कोड मिश्रण है।
- उदाहरण-
- टेबल पर से मेरी पेन गिर गई।
- इसमें टेबल और पेन का प्रयोग कोड मिश्रण है।
Confusion Points
-
दूसरी भाषा के शब्द के लिए प्रथम (मूल) भाषा में शब्द नहीं होने पर दूसरी भाषा के शब्द का प्रयोग कोड मिश्रण नहीं है।
-
उदाहरण-
-
मैंने स्टेशन से टिकट खरीदा।
-
इसमें स्टेशन और टिकट का प्रयोग कोड मिश्रण नहीं है, बल्कि ये हिंदी में प्रयुक्त होने वाले अंग्रेजी के आगत शब्द हैं।
-
कोड-
- भाषा व्यापक वस्तु है, उसका स्थिति विशेष में, संदर्भ विशेष में, व्यक्ति विशेष द्वारा प्रयोग किया जाने वाला रूप कोड कहलाता है।
- उदाहरण-
- सूर्य देव प्रकट हो रहे है।
- सूर्य उदय हो रहा है।
- एक ही बात को अलग-अलग तरीके से कहना और व्यक्ति विशेष द्वारा किसी एक तरीके को अपनाना कोड का रूप होता है।
- कोड के दो भेद होते हैं-
- व्यपाक कोड
- संकुचित कोड
लेखन साहित्य Question 14:
"इट विल रेन, पर मेरा जाना जरूरी है।"- यह किसका उदाहरण है?
Answer (Detailed Solution Below)
लेखन साहित्य Question 14 Detailed Solution
"इट विल रेन, पर मेरा जाना जरूरी है।"- यह कोड परिवर्तन का उदाहरण है।
Key Pointsकोड परिवर्तन-
- कोड परिवर्तन किसी एकभाषी अथवा बहुभाषी समाज के भाषिक व्यवहार का अभिन्न अंग कहा जा सकता है।
- कोड परिवर्तन एक ऐसा भाषायी रूप है जिससे भाषा की गतिशीलता एवं समृद्धि का परिचय मिलता है।
- सामाजिक सूचना में कोड परिवर्तन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- उदाहरण-
- यू डू नाट अन्डरस्टैन्ड, वहाँ जाओगे तो मरोगे।
Important Pointsकोड मिश्रण-
- इसे इसे कोड मिक्सिंग भी कहा जाता है।
- जब एक भाषा के कोड में दूसरी भाषा की इकाइयों का प्रयोग होता है तो इस प्रक्रिया को कोड मिश्रण कहा जाता है।
- इस प्रक्रिया में एक भाषा की इकाइयाँ दूसरी भाषा की इकाइयों के स्थान पर प्रयुक्त होती है।
- कोड मिश्रण के संदर्भ में ध्यान देने वाली बात है कि दूसरी भाषा के शब्द के लिए प्रथम (मूल) भाषा में शब्द होने के बावजूद दूसरी भाषा के शब्द का प्रयोग कोड मिश्रण है।
- उदाहरण-
- टेबल पर से मेरी पेन गिर गई।
- इसमें टेबल और पेन का प्रयोग कोड मिश्रण है।
कोड-
- भाषा व्यापक वस्तु है, उसका स्थिति विशेष में, संदर्भ विशेष में, व्यक्ति विशेष द्वारा प्रयोग किया जाने वाला रूप कोड कहलाता है।
- उदाहरण-
- सूर्य देव प्रकट हो रहे है।
- सूर्य उदय हो रहा है।
- एक ही बात को अलग-अलग तरीके से कहना और व्यक्ति विशेष द्वारा किसी एक तरीके को अपनाना कोड का रूप होता है।
व्यापक कोड-
- अन्य नाम-विस्तृत कोड
- इसका प्रयोग औपचारिक स्थिति में होता है, इसके संदर्भ भी विस्तृत होते है।
- इस कोड का प्रयोग करने वालों की भाषा में उनके व्यक्तित्व का प्रभाव दिखाई पड़ता है।
- इसमें सूक्ष्म विचारों को व्यक्त करने की क्षमता होती है, तर्क की शक्ति होती है।
लेखन साहित्य Question 15:
कोड के कितने प्रकार माने गए हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
लेखन साहित्य Question 15 Detailed Solution
कोड के 2 प्रकार माने गए हैं।
- कोड के दो भेद होते हैं-
- व्यपाक कोड
- संकुचित कोड
Key Pointsकोड-