क्रिया विशेषण MCQ Quiz in मराठी - Objective Question with Answer for क्रिया विशेषण - मोफत PDF डाउनलोड करा

Last updated on Mar 24, 2025

पाईये क्रिया विशेषण उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). हे मोफत डाउनलोड करा क्रिया विशेषण एमसीक्यू क्विझ पीडीएफ आणि बँकिंग, एसएससी, रेल्वे, यूपीएससी, स्टेट पीएससी यासारख्या तुमच्या आगामी परीक्षांची तयारी करा.

Latest क्रिया विशेषण MCQ Objective Questions

Top क्रिया विशेषण MCQ Objective Questions

क्रिया विशेषण Question 1:

निम्नलिखित में से अकर्मक क्रिया वाला वाक्य छांटिए।

  1. शीला दिन-रात सोती रहती है।
  2. मोहन भी दिन-रात पढता है।
  3. वह बहुत खाता है।
  4. उसने अभी अभी चाय पी है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : शीला दिन-रात सोती रहती है।

क्रिया विशेषण Question 1 Detailed Solution

अकर्मक क्रिया वाला वाक्य है - शीला दिन रात सोती रहती है।

  • (यहाँ पर सोने का प्रभाव कर्ता यानि 'शीला' पड़ रहा है, अत: यह अकर्मक क्रिया के अंतर्गत आएगा।)

अकर्मक क्रिया:-

  • क्रिया का वह रूप जिसमें क्रिया द्वारा होने वाले व्यापार का फल कर्म पर न पड़कर कर्ता पर पड़ता हो उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। 

उदाहरण-

  • सुहानी रोज स्नान करती है
  • शक्तिमान उड़ता है।

Mistake Pointsसकर्मक क्रिया- 

  • मोहन भी दिन-रात पढ़ता है। (यहाँ पर मोहन कुछ न कुछ पढ़ रहा है।)
  • वह बहुत खाता है। (यहाँ पर वह कुछ न कुछ खा रहा है।)
  • उसने अभी अभी चाय पी है। (यहाँ पर पीने का प्रभाव कर्ता पर न पड़कर कर्म यानि चाय पड़ रहा है।) 

Key Pointsकर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं-

  1. सकर्मक क्रिया 
  2. अकर्मक क्रिया

Important Pointsसकर्मक क्रिया:-

  • जिस क्रिया में कर्म का होना ज़रूरी होता है वह क्रिया सकर्मक क्रिया कहलाती है।
  • इन क्रियाओं का असर कर्ता पर न पड़कर कर्म पर पड़ता है। सकर्मक अर्थात कर्म के साथ

उदाहरण-

  • विपिन किताब पढता है।
  • विकास फुटबॉल खेलता है।

क्रिया विशेषण Question 2:

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा एक वाक्य क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध रखता है?

  1. डाकिया आता होगा।
  2. बुशरा यहाँ आ रही है।
  3. हो सकता है आँधी आए।
  4. विश्व का कल्याण हो ।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : बुशरा यहाँ आ रही है।

क्रिया विशेषण Question 2 Detailed Solution

वाक्य क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध रखता है- बुशरा यहाँ आ रही है। अन्य विकल्प असंगत है। 

Key Points

  • वाक्य- बुशरा यहाँ आ रही है।
  • दिये गये वाक्य में 'यहाँ' शब्द क्रिया (आना) की विशेषता बता रहा है

Additional Information

क्रिया-विशेषण उदाहरण
वह शब्द जो हमें क्रिया की विशेषता के बारे में बताते हैं, वे शब्द क्रिया-विशेषण कहलाते हैं।  हिरण तेज़ भागता है।

क्रिया विशेषण Question 3:

निम्न में से कौन सा विकल्प स्थानवाचक क्रिया - विशेषण का उदाहरण नहीं है?  

  1. भीतर
  2. तेज
  3. बाएं
  4. ऊपर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : तेज

क्रिया विशेषण Question 3 Detailed Solution

स्थानवाचक क्रिया - विशेषण का उदाहरण "तेज" नहीं है। अन्य विकल्प असंगत है।Key Points

  • तेज शब्द में स्थानवाचक क्रिया-विशेषण नहीं है।
  • तेज शब्द में रीति वाचक क्रिया-विशेषण का उदाहरण है।
  • अन्य विकल्प में द‍िए गए शब्‍दों में स्थानवाचक क्रिया-विशेषण है। 

Important Points

शब्द 
परिभाषा   उदाहरण  
स्थानवाचक क्रिया-विशेषण किसी क्रिया के संपादित होने के स्थान का बोध कराते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं।   यहाँ, वहाँ, कहाँ, जहाँ, सामने, नीचे, ऊपर, आगे, भीतर, बाएं, बाहर आदि।
रीति वाचक क्रिया-विशेषण जो अविकारी शब्द किसी क्रिया की रीति का बोध कराते हैं, उन्हें रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। सचमुच, ठीक, अवश्य, कदाचित्, यथासम्भव, ऐसे, वैसे, सहसा, तेज़, सच, अत:, इसलिए आदि।

क्रिया विशेषण Question 4:

इनमें से कालबोधक क्रिया-विशेषण नहीं है?

  1. प्रतिदिन
  2. शाम
  3. परसों
  4. नीचे

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : नीचे

क्रिया विशेषण Question 4 Detailed Solution

दिए गए सभी विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 4 ‘नीचे’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Pointsदिए गए विकल्पो में ‘नीचे’ शब्द ‘स्थानबोधक क्रिया-विशेषण’ का विकल्प है। इसलिए इसका सही उत्तर ‘नीचे’ होगा। अन्य सभी काल बोधक विशेषण के उदाहरण हैं।

ऐसे शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, कालबोधक क्रिया-विशेषण कहलाते हैं। अत: विकल्प 4 ‘नीचे इसका सही उत्तर है।

Additional Information

क्रिया विशेषण - वह शब्द जो हमें क्रियाओं की विशेषता का बोध कराते हैं वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं। जैसे - वह धीरे - धीरे बोलता है। क्रिया विशेषण के भेद -

क्रिया – विशेषण

परिभाषा

उदाहरण

कालवाचक

ऐसे शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, कालवाचक क्रिया-विशेषण कहलाते हैं।

राघव कल मेरे घर आया था।

रीतिवाचक

ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जो किसी क्रिया के होने की विधि या तरीके का बोध कराते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रिया-विशेषण कहलाते हैं।

सरला ध्यान से पढ़ती है।

स्थानवाचक

ऐसे अविकारी शब्द जो क्रियाओं के होने के स्थान का बोध कराते हैं स्थानवाचक क्रिया-विशेषण कहलाते हैं।

तुम बाहर जाकर बैठो।

परिमाणवाचक

ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जिनसे क्रिया के परिमाण, संख्या या मात्रा का पता चले, वे शब्द परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण कहलाते हैं।

तुम थोड़ा कम खाओ।,

क्रिया विशेषण Question 5:

"सीता बाहर बैठी है।" वाक्य की पहचान कीजिये।

  1. क्रिया विशेषण
  2. संज्ञा
  3. विशेषण
  4. सर्वनाम

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : क्रिया विशेषण

क्रिया विशेषण Question 5 Detailed Solution

"सीता बाहर बैठी है।" वाक्य - "क्रिया विशेषण।" अन्य विकल्प अनुचित है।

Key Points

  • "सीता बाहर बैठी है।"
  • वाक्य - "क्रिया विशेषण" का है।
  • यह "स्थानवाचक क्रिया विशेषण" का वाक्य है।
प्रकार परिभाषा उदाहरण
स्थानवाचक क्रिया विशेषण ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रियाओं के होने के स्थान का बोध कराते हैं, वे शब्द स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। अन्दर, बाहर, छत पर, पेड़ पर, दूर आदि।

Additional Information

प्रकार परिभाषा उदाहरण
संज्ञा किसी जाति, द्रव्य, गुण, भाव, व्यक्ति, स्थान और क्रिया आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। पशु (जाति), सुन्दरता (गुण), व्यथा (भाव), मोहन (व्यक्ति), दिल्ली (स्थान), मारना (क्रिया)। 
सर्वनाम वाक्य में जिस शब्द का प्रयोग संज्ञा के बदले में होता है, उसे सर्वनाम कहते हैं। मैं , तुम , हम , वह , आप , उसका , उसकी , वह आदि।
विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं।  अच्छा लड़का, तीन पुस्तकें,नई क़लम।‍‍‍‌‍‌‌
क्रिया विशेषण वह शब्द जो हमें क्रिया की विशेषता के बारे में बताते हैं, वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं।  जल्दी, धीरे-धीरे, कल, पिछले सप्ताह, यहाँ, वहाँ, आज आदि।

क्रिया विशेषण Question 6:

“कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है।” - इस वाक्य में ‘कभी-कभी’ किस प्रकार का क्रियाविशेषण है? 

  1. स्थानवाचक क्रियाविशेषण 
  2. कालवाचक क्रियाविशेषण 
  3. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण 
  4. रीतिवाचक क्रियाविशेषण 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : कालवाचक क्रियाविशेषण 

क्रिया विशेषण Question 6 Detailed Solution

“कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है।” - इस वाक्य में ‘कभी-कभी’ क्रियाविशेषण है - 'कालवाचक क्रियाविशेषण'

  • यहाँ ‘कभी-कभी’ शब्द के प्रयोग से वक्ता के दिल में ख्याल आने के समय का बोध हो रहा है।
  • वे क्रियाविशेषण शब्द जो हमें क्रिया के होने वाले समय का बोध कराते हैं, वह शब्द कालवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
  • कुछ कालवाचक शब्द: परसों, पहले, पीछे, कभी, अब तक, अभी-अभी, बार-बार, कभी-कभी

जैसे - 

  • वह पहले कभी नहीं आया।
  • रवि बार-बार मेरे घर आ जाता है।​

Key Points

स्थानवाचक:-

  • जहां क्रिया हो रही है उस जगह का बोध कराने वाले शब्द ही स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
  • कुछ स्थानवाचक  शब्द: यहाँ, वहाँ, कहाँ, जहाँ, सामने, नीचे, ऊपर, आगे, भीतर, बाहर, दूर, उस ओर, इधर, उधर, जिधर, दाएँ, बाएँ आदि सभी शब्द स्थानवाचक क्रियाविशेषण शब्द है।

जैसे -

  • सीमा कहाँ घूम रही है ?
  • अनिरुद्ध रोज़ यहां फुटबॉल खेलता है।

परिमाणवाचक:-

  • ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रिया के क्रिया के परिमाण या उसकी मात्र, संख्या के बारे में बताते हैं वे शब्द परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
  • कुछ परिमाणवाचक शब्द: थोड़ा-थोड़ा, अत्यंत, अधिक, अल्प, बहुत, कुछ, पर्याप्त, प्रभूत, कम, न्यून, बूँद-बूँद, स्वल्प, केवल, प्रायः अनुमानतः, सर्वथा आदि

जैसे - 

  • वह रोज़ अल्प आहार लेता है।
  • आप इतना ज्यादा कैसे बोल लेते हैं।

रीतिवाचक:-

  • ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रिया के होने के तरीके या विधि के बारे में बताते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
  • कुछ रीतिवाचक शब्द: यथा, तथा, ध्यानपूर्वक, झटपट, एकाएक, अचानक, सहसा, आपही, निसंदेह, वास्तव में, किस लिए, क्योंकि, कदाचित, हां, ठीक, कभी नहीं, आदि हैं।

जैसे - 

  • वह देरी से पहुंचा इसलिए उसे सज़ा मिली।
  • वह निसंदेह सबसे मेहनती बालक है। 

क्रिया विशेषण Question 7:

'वह बिलकुल थक गया है।' इस वाक्य में कौन सा क्रिया-विशेषण है ?

  1. परिमाणवाचक क्रिया - विशेषण
  2. कालवाचक क्रिया-विशेषण
  3. रीतिवाचक क्रिया-विशेषण
  4. स्थानवाचक क्रिया-विशेषण

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : परिमाणवाचक क्रिया - विशेषण

क्रिया विशेषण Question 7 Detailed Solution

'वह बिलकुल थक गया है,परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण है।

अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points

  • क्रिया विशेषण:-  वह शब्द जो हमें क्रियाओं की विशेषता का बोध कराते हैं वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं।
  • जैसे - वह धीरे - धीरे बोलता है। 
  • क्रिया विशेषण के भेद -
  1. कालवाचक
  2. रीतिवाचक
  3. स्थानवाचक
  4. परिमाणवाचक
  • परिमाणवाचक क्रिया विशेषण:- ऐसे क्रिया विशेषण शब्द जिनसे क्रिया के परिमाण, संख्या या मात्रा का पता चले, वे शब्द परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं।
  • जैसे:- तुम कम बोला करों।

Additional Information

  • क्रिया विशेषण के भेद और उदाहरण:-

क्रिया –विशेषण

परिभाषा

उदाहरण

कालवाचक

ऐसे शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, कालवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं।

राघव कल मेरे घर आया था।, परसों बारिश हुई थी।

रीतिवाचक

ऐसे क्रिया विशेषण शब्द जो किसी क्रिया के होने की विधि या तरीके का बोध कराते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं।

सरला ध्यान से पढ़ती है।, अनिता फटाफट खाती है।

स्थानवाचक

ऐसे अविकारी शब्द जो क्रियाओं के होने के स्थान का बोध कराते हैं  स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं।

तुम बाहर जाकर बैठो।, मैं अंदर पढता हूँ।, वे जमीन पर सोते हैं।

परिमाणवाचक

ऐसे क्रिया विशेषण शब्द जिनसे क्रिया के परिमाण, संख्या या मात्रा का पता चले, वे शब्द परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं।

तुम थोड़ा कम खाओ।, वह बहुत ज्यादा दौड़ता है।

क्रिया विशेषण Question 8:

निम्नलिखित विकल्पों में से कौनसा एक वाक्य साधारण क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध नहीं रखता है?

  1. सेवक कहाँ गया?
  2. जहाँ आप पढ़ेंगे, वहाँ में भी पढूँगा।
  3. हाय! वह वहाँ जाता है।
  4. हाय! वह यहाँ आता है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : जहाँ आप पढ़ेंगे, वहाँ में भी पढूँगा।

क्रिया विशेषण Question 8 Detailed Solution

"जहाँ आप पढ़ेंगे, वहाँ में भी पढूँगा।" यह वाक्‍य साधारण क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध नहीं रखता है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • जहाँ आप पढ़ेंगे, वहाँ में भी पढूँगा। यह वाक्‍य साधारण क्रि‍या-व‍िशेषण का नहीं है।  
  • यह वाक्‍य संयोजक क्रिया-विशेषण का है। 
  • अन्‍य सभी व‍िकल्‍पों में द‍िए गए वाक्‍य साधारण क्र‍िया-व‍िशेषण के हैं। 
  • संयोजक क्रिया-विशेषण- जिन क्रिया विशेषणों का संबंध किसी उपवाक्‍य के साथ रहता है, उन्हें संयोजक क्रियाविशेषण कहते हैं। 
  • उदाहरण- जहाँ अभी समुद्र है, वहाँ किसी समय जंगल था।

Additional Information

  • साधारण क्रिया-विशेषण- ऐसे क्रिया विशेषण शब्द जिनका प्रयोग वाक्य में स्वतंत्र होता है, वे शब्द साधारण क्रिया विशेषण कहलाते हैं।
  • उदाहरण- 
  1. हाय! वह वहाँ जाता है।
  2. हाय! वह यहाँ आता है।
  3. सेवक कहाँ गया।

क्रिया विशेषण Question 9:

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा एक वाक्य क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध रखता है?

  1. अशोक कल खेलेगा।
  2. अनुराधा आयेगी।
  3. रेखा गाती है।
  4. राहुल पढ़ता है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अशोक कल खेलेगा।

क्रिया विशेषण Question 9 Detailed Solution

क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध रखने वाला वाक्य "अशोक कल खेलेगा" है। अन्य विकल्प असंगत है।Key Points

  • वाक्य- अशोक कल खेलेगा।
  • इस वाक्य में खेलना क्रिया है,और कल क्रिया विशेषण है।
  • कल शब्द क्रिया की विशेषता बता रहा है।

Important Points

शब्द  परिभाषा  उदाहरण 
क्रिया विशेषण वह शब्द जो हमें क्रिया की विशेषता के बारे में बताते हैं, वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं। हिरण तेज़ भागता है।

क्रिया विशेषण Question 10:

कौन से विकल्प में दिए गए सभी शब्द रीतिवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण हैं?

  1. आज, आजकल, प्रतिदिन
  2. केवल, कदाचित, शायद
  3. ऊपर, नीचे, बाहर
  4. ज्योंही, तक, पर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : केवल, कदाचित, शायद

क्रिया विशेषण Question 10 Detailed Solution

केवल, कदाचित, शायद आद‍ि सभी शब्द रीतिवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण हैं। 

Key Points

  • रीतिवाचक क्रि‍या व‍िशेषण के शब्‍द- केवल, कदाचित, शायद
प्रकार  पर‍िभाषा  उदाहरण
रीतिवाचक क्रिया विशेषण जो अविकारी शब्द किसी क्रिया की रीति का बोध कराते हैं, उन्हें रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं।  बालक घबराकर चुप हुआ।

Important Pointsअन्‍य व‍िकल्‍प- 

शब्‍द  प्रकार
आज, आजकल, प्रतिदिन ये शब्द कालवाचक क्रिया विशेषण हैं।
ऊपर, नीचे, बाहर  ये शब्द स्थानवाचक क्रिया विशेषण हैं।
ज्योंही, तक, पर ये शब्द कालवाचक क्रिया विशेषण हैं।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti casino teen patti party all teen patti teen patti circle teen patti joy official