दलित कहानीकार MCQ Quiz in मराठी - Objective Question with Answer for दलित कहानीकार - मोफत PDF डाउनलोड करा

Last updated on Mar 27, 2025

पाईये दलित कहानीकार उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). हे मोफत डाउनलोड करा दलित कहानीकार एमसीक्यू क्विझ पीडीएफ आणि बँकिंग, एसएससी, रेल्वे, यूपीएससी, स्टेट पीएससी यासारख्या तुमच्या आगामी परीक्षांची तयारी करा.

Latest दलित कहानीकार MCQ Objective Questions

Top दलित कहानीकार MCQ Objective Questions

दलित कहानीकार Question 1:

निम्नलिखित में से किस कहानी में नौकरी के सिलसिले में बाहर रहने के कारण गजाधर बाबू की लंबी अनुपस्थिति उन्हें परिवार के ढांचे से बाहर कर देती है?

  1. चीफ की दावत
  2. वापसी
  3. दोपहर का भोजन
  4. बूढ़ी काकी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : वापसी

दलित कहानीकार Question 1 Detailed Solution

 2) वापसी कहानी में नौकरी के सिलसिले में बाहर रहने के कारण गजाधर बाबू की लंबी अनुपस्थिति उन्हें परिवार के ढांचे से बाहर कर देती है। 

Important Points

  • वापसी कहानी उषा प्रियंवदा द्वारा रचित है। 
  • इनकी अन्य रचनायें-वनवास,कितना बड़ा झूठ,शून्य,जिन्दगी और गुलाब के फूल,एक कोई दूसरा आदि हैं।  
  • भीष्म साहनी की ‘चीफ की दावत’ कहानी में मध्यवर्गीय समाज उसके परिवेश और मानसिकता को वास्तविकता के साथ अभिव्यक्त किया है। 
  • ‘चीफ की दावत’ कहानी का नायक श्यामनाथ दफ्तर की नौकरी पाकर उच्च पद पाने की महत्वाकांक्षा रखने लगा। 

Additional Information

  • अमरकांत ने दोपहर का भोजन कहानी में सरल और सटीक शब्दों और मुहावरों का प्रयोग किया है। 
  • कहानीकार के रूप में अमरकांत की ख्याति सन् 1955 में 'डिप्टी कलेक्टरी' कहानी से हुई।
  • बूढ़ी काकी कहानी प्रेमचंद द्वारा रचित है  
  • प्रेमचंद ने वासदन,प्रेमाश्रम,रंगभूमि,निर्मला,गबन,कर्मभूमि,गोदान आदि लगभग डेढ़ दर्जन उपन्यास तथा कफन,पूस की रात,पंच परमेश्वर,बड़े घर की बेटी,बूढ़ी काकी,दो बैलों की कथा आदि तीन सौ से अधिक कहानियाँ लिखीं। 
  • हिंदी कहानी तथा उपन्यास के क्षेत्र में 1918 से 1936 तक के कालखंड को 'प्रेमचंद युग' कहा जाता है।

दलित कहानीकार Question 2:

‘वापसी’ किसकी रचना है?

  1. मन्नू भंडारी
  2. उषा प्रियंवदा
  3. उदय प्रकाश
  4. मोहन राकेश

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : उषा प्रियंवदा

दलित कहानीकार Question 2 Detailed Solution

  • ‘उषा प्रियंवदा’ वापसी कहानी की रचनाकार हैं। अतः सही विकल्प उषा प्रियंवदा है।
  • इस कहानी में उन्होंने दो पीढ़ियों के बीच के अलगाव को दर्शाया है।
  • इस कहानी के माध्यम से उन्होंने पारिवारिक विघटन को स्पष्ट किया है।
  • इसके अतिरिक्त अन्य सभी नाम हिन्दी साहित्य के रचनाकार हैं। 

Additional Information

  • उषा प्रियवंदा की प्रसिद्ध रचनाएँ:- 
  • कहानी संग्रहः वनवास, कितना बड़ा झूठ, शून्य, जिन्दग़ी और गुलाब के फूल, एक कोई दूसरा, मेरी प्रिय कहानियाँ, संपूर्ण कहानियां।
  • उपन्यासः - पचपन खंभे लाल दीवारे (1961) , रुकोगी नहीं राधिका (1967) , शेषयात्रा (1984) , अंतर्वंशी (2000) , भया कबीर उदास (2007) , नदी (2013)।

दलित कहानीकार Question 3:

निम्नलिखित में से सुभद्राकुमारी चौहान का कहानी संग्रह नहीं है

  1. उन्मादिनी
  2. मोर्चाबंदी
  3. सीधे साधे चित्र
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : मोर्चाबंदी

दलित कहानीकार Question 3 Detailed Solution

मोर्चाबंदी सुभद्रा कुमारी चौहान का कहानी संग्रह नहीं हैI मोर्चाबंदी कहानी संग्रह भगवती चरण वर्मा द्वारा रचित हैI 

Key Points सुभद्राकुमारी चौहान-

  • समयकाल-16 अगस्त 1904-15 फरवरी 1948 ई.
  • जन्म स्थान-  इलाहाबाद 
  • 1921ई. में गांधी जी के असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाली वह प्रथम महिला थीं I
  • कहानी संग्रह-
    • बिखरे मोती -1932ई.
    • उन्मादिनी -1934 ई.
    • सीधे-साधे चित्र -1947 ई.

​​​Additional Informationभगवती चरण वर्मा 

  • समय काल- 30 अगस्त 1903 - 5 अक्टूबर 1981 
  • जन्म स्थान- उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 
  • चित्रलेखा’ उपन्यास पर दो बार फिल्म-निर्माण 
  • ‘भूले-बिसरे चित्र’ साहित्य अकादमी से सम्मानित
  • पद्मभूषण से सम्मानित 
  • विचार नामक साप्ताहिक पत्रिका का प्रकाशन संपादन किया 
  • कहानी-संग्रह-

    • दो बांके 1936,
    • मोर्चाबंदी,
    • इंस्टालमेंट,
    • मुगलों ने सल्तल्त बख्श दी

दलित कहानीकार Question 4:

सही युग्म का चयन कीजिए:-

  1. सुभद्रा कुमारी चौहान - पतझड़
  2. मृदुला गर्ग - टुकड़ा - टुकड़ा आदमी
  3. उषा प्रियंवदा - जिंदगी और गुलाब के फूल
  4. उपर्युक्त में एक से अधिक 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : उपर्युक्त में एक से अधिक 

दलित कहानीकार Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर है- उपर्युक्त में एक से अधिक 

Key Points

टुकड़ा टुकड़ा आदमी- 

  • रचनाकार :- मृदुला गर्ग
  • विधा :- कथासंग्रह
  • रचना वर्ष :- 1977
Important Points

कहानी संग्रह

रचना वर्ष

कितनी कैदें

1975

टुकड़ा टुकड़ा आदमी

1977

ग्लेशियर से

1978

उर्फ सैम

1986

समागम

1996

मेरे देश की मिट्टी आहा

2001

डैफोडिल जल रहे हैं

1978


Additional Information

कहानी संग्रह

रचना वर्ष

रचनाकार

पतझड़

1994

शशि प्रभा शास्त्री

बिखरे मोती

1932

सुभद्रा कुमारी चौहान

जिंदगी और गुलाब के फूल

1961

उषा प्रियावंदा

दलित कहानीकार Question 5:

मन्नू भंडारी का संग्रह नहीं है-

  1. मैं हार गई
  2. यही सच है
  3. लंदन की एक रात
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : लंदन की एक रात

दलित कहानीकार Question 5 Detailed Solution

मन्नू भंडारी का संग्रह लंदन की एक रात नहीं है।

  • लंदन की एक रात निर्मल वर्मा की कहानी है।
 Key Pointsमन्नू भंडारी -
  • जन्म - 3 अप्रैल 1931 ई.
  • जन्म स्थान - भानपुरा, मध्य प्रदेश
  • मृत्यु - 2021 ई.
  • मुख्य - मन्नू भंडारी के बचपन का नाम महेंद्र कुमारी था।
    • धर्मयुग में धारावाहिक के रूप में प्रकाशित उपन्यास आपका बंटी है।
Important Pointsमन्नू भंडारी की कहानीयाँ -
  • एक प्लेट सैलाब - (1968 ई.)
  • मैं हार गई (1957 ई.)
  • तीन निगाहों की एक तस्वीर (1968 ई.)
  • यही सच है (1966 ई.)
  • त्रिशंकु (1978 ई.)
  • आंखों देखा झूठ
  • अकेली
उपन्यास-
  • आपका बंटी (1971 ई.)
  • एक इंच मुस्कान
  • महाभोज (1979 ई.)
आत्मकथा - 
  • एक कहानी यह भी (2007 ई.)
Additional Informationनिर्मल वर्मा के कहानी संग्रह -
  • जलती झाड़ी (1965 ई.)
  • पिछली गर्मियों में (1968 ई.)
  • बीच बहस में (1973 ई.)
  • कव्वे और काला पानी (1983 ई.)
  • सुखा तथा अन्य कहानियां (1995 ई.)
  • परिंदे (1960 ई.)

दलित कहानीकार Question 6:

मन्नू भंडारी की कहानी निम्न में से कौनसी नहीं है:-

  1. त्रिशंकु
  2. मै हार गई
  3. मलबे का मालिक
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मलबे का मालिक

दलित कहानीकार Question 6 Detailed Solution

"मलबे का मालिक" कहानी मन्नू भंडारी की नहीं है।

Key Points
  • मलबे का मालिक, मोहन राकेश की कहानी है।
  • प्रमुख पात्र :-
    • अब्दुल, गनी मियां, मनोरी, चिराग्दीन, रक्खा पहलवान, जुबेदा, किश्वर, सुल्ताना
Important Points 

मोहन राकेश की कहानी संग्रह निम्नलिखित हैं:-

कहानी

रचना वर्ष

इंसान की खंडहर

1950

नये बादल

1957

जानवर और जानवर

1958

एक और जिंदगी

1961

फौलाद का आकाश

1966


Additional Information
  • मन्नू भंडारी
    • मैं हार गई (1957),यही सच है (1966), एक प्लेट सैलाब (1968),  तीन निगाहों की एक तस्वीर (1968),  त्रिशंकु (1978)

दलित कहानीकार Question 7:

"कामचोर" कहानी की रचयिता हैं?

  1. महादेवी वर्मा
  2. उषा प्रियम्वदा
  3. जया जादवानी
  4. इस्मत चुगताई

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : इस्मत चुगताई

दलित कहानीकार Question 7 Detailed Solution

"कामचोर" कहानी की रचयिता इस्मत चुगताई हैं।

Key Pointsइस्मत चुगताई-(1915-1991)

  • इस्मत चुग़ताई भारत से उर्दू की एक लेखिका थीं।
  • उन्हें ‘इस्मत आपा’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • वे उर्दू साहित्य की सर्वाधिक विवादास्पद और सर्वप्रमुख लेखिका थीं, जिन्होंने महिलाओं के सवालों को नए सिरे से उठाया।

प्रमुख रचनाएँ-

  • चोटें, छुईमुई, एक बात, एक रात आदि।

Additional Information

महादेवी वर्मा-

  • जन्म-(1907-1987ई.)
  • महादेवी वर्मा हिन्दी भाषा की कवयित्री थीं। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तम्भों में से एक मानी जाती हैं।
  • आधुनिक हिन्दी की सबसे सशक्त कवयित्रियों में से एक होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी जाना जाता है।

प्रमुख रचनाएँ-

  • नीहार (1930)
  • रश्मि (1932)
  • नीरजा (1934)
  • अग्निरेखा (1990) आदि।

उषा प्रियम्वदा-(1930)

  • उषा प्रियंवदा प्रवासी हिंदी साहित्यकार हैं।
  • कानपुर में जन्मी उषा प्रियंवदा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए. तथा पी-एच. डी. की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्यापन किया।
  • इसी समय उन्हें फुलब्राइट स्काॅलरशिप मिली और वे अमरीका चली गईं।

प्रमुख रचनाएँ-

  • वनवास, कितना बड़ा झूठ, शून्य, जिन्दग़ी और गुलाब के फूल(1961), एक कोई दूसरा(1966), फिर वसंत आया (1961), कितना बड़ा झूठ (1972) आदि।

जया जादवानी-(1959)

  • जया जादवानी हिंदी की प्रमुख लेखिकाओं में से एक हैं।
  • इन्होने हिंदी कहानी,नाटक,निबंध आदि विधाओ में रचनाएँ की।

प्रमुख रचनाएँ-

  • मैं शब्द हूँ, अनन्त सम्भावनाओं के बाद भी,उठाता है कोई एक मुट्ठी ऐश्वर्य (तीनों कविता-संग्रह) आदि।

दलित कहानीकार Question 8:

'दुलाई वाली' किसकी कहानी है?

  1. रविंद्रनाथ टागोर
  2. बीकाजी कामा
  3. बंग महिला
  4. सरोजिनी नायडू
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : बंग महिला

दलित कहानीकार Question 8 Detailed Solution

  • "दुलाईवाली":- हिन्दी की प्रथम कहानी मानी जाती है।
  • दुलाईवाली का प्रकाशनवर्ष:- सन् 1907 
  • लेखक:- बंग महिला (राजेन्द्र बाला घोष)

  

  • निम्नलिखित सभी कहानियाँ हिन्दी की प्रथम कहानियाँ मानी जाती है।
    • इंदुमती --> 1900 ---> किशोरी लाल गोस्वामी
    • एक टोकरी भर मिट्टी ---> 1901 ---> माधवराव सप्रे
    • ग्यारह वर्ष का समय ---> 1903 ---> आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

Additional Information

  • ईदगाह 1933:- मुंशी प्रेमचन्द
  • उसने कहा था 1915 :- चन्द्र धर शर्मा गुलेरी
  • परिंदे :- 1956:- निर्मल वर्मा 

दलित कहानीकार Question 9:

'सिक्का बदल गया' के कथाकार हैं-

  1. मेहरून्निसा परवेज़
  2. कृष्णा सोबती
  3. मृणाल पाण्डेय
  4. मृदुला गर्ग

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : कृष्णा सोबती

दलित कहानीकार Question 9 Detailed Solution

सही उत्तर है - कृष्णा सोबती

Key Pointsसिक्का बदल गया- 

  • रचनाकार- कृष्णा सोबती
  • प्रकाशन वर्ष- 1948 ईo
  • विधा- कहानी 
  • मुख्य पात्र-
    • शाहनी ,शाहजी, शेरा ,हुसैना दाऊद आदि। 
  • विषय-
    • भारत पाक विभाजन के कारण होने वाले विस्थापन के दर्द की कहानी। 

Additional Informationकृष्णा सोबती-

  • जन्म- 1925 - 2019 ईo
  • कहानी संग्रह-
    • बादलों के घेरे (1980)
    • मेरी माँ कहाँ
    • दादी अम्मा आदि। 

दलित कहानीकार Question 10:

सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए-

सूची-I सूची-II
रचना      रचनाकार    
A. बिखरे मोती  I- मृदुला गर्ग 
B. गुलमोहर के गुच्छे  II- मंजुल भगत 
C. डेफोडिल जल रहे हैं III- चित्रा मुद्गल 
D. जिनावर  IV- सुभद्राकुमारी चौहान 

  1. A-I,  B-III, C-III, D-II
  2. A-II, B-I, C-IV, D-III
  3. A-III, B-IV, C-II, D-I
  4. A-IV, B-II, C-I, D-III

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : A-IV, B-II, C-I, D-III

दलित कहानीकार Question 10 Detailed Solution

सूची-I का सूची-II के साथ सही सुमेलन है- A-IV, B-II, C-I, D-IIIKey Points

रचना      रचनाकार    
 बिखरे मोती   सुभद्राकुमारी चौहान
 गुलमोहर के गुच्छे  मंजुल भगत 
 डेफोडिल जल रहे हैं  मृदुला गर्ग 
 जिनावर   चित्रा मुद्गल

Important Pointsसुभद्रा कुमारी चौहान-

  • जन्म- 1904 - 1948 ईo 
  • कहानी संग्रह- 
    • बिखरे मोती (1932)
    • उन्मादिनी (1934)
    • सीधे साधे चित्र (1947)
  • कविता संग्रह-  
    • मुकुल (1930)
    • त्रिधारा (1930)

मृदुला गर्ग-

  • जन्म- 1938 ई० 
  • कहानी संग्रह-
    • कितनी कैदें (1975)
    • टुकड़ा टुकड़ा आदमी (1976)
    • डैफ़ोडिल जल रहे हैं (1978)
    • ग्लेशियर से (1980)
    • उर्फ सैम (1986)
    • शहर के नाम (1990)
    • चर्चित कहानियाँ (1993)
    • समागम (1996)
    • मेरे देश की मिट्टी अहा (2001)
    • संगति-विसंगति (2004)
    • जूते का जोड़ गोभी का तोड़ (2006)।

चित्रा मुद्गल- 

  • जन्म- 1944 ई० 
    • 2018 का हिन्दी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है।
    • उनके उपन्यास ‘आवां’ पर उन्हें वर्ष 2003 में ‘व्यास सम्मान’ मिला था।
  • कहानियाँ- 
    • जिनावर
    • बेईमान
    • अढ़ाई गज की ओढ़नी
  • उपन्यास-
    • आवां (1999)

मंजुल भगत- 

  • जन्म - 1936 ईo 
    • महिला रचनाकार, और कहानीकार। 
  • कहानी संग्रह-  
    • गुलमोहर के गुच्छे (1974)
    • टूटा हुआ इंद्रधनुष (1976)
    • क्या छूट गया (1976)
    • लेडीज क्लब (1976)
    • आत्महत्या के पहले (1979)
    • कितना छोटा सफर (1979)
    • बावन पते का जोकर (1982)
    • सफेद कौआ (1986)
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti game teen patti gold downloadable content teen patti plus teen patti mastar teen patti 3a