वर्तमान काल MCQ Quiz in मराठी - Objective Question with Answer for वर्तमान काल - मोफत PDF डाउनलोड करा

Last updated on Mar 25, 2025

पाईये वर्तमान काल उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). हे मोफत डाउनलोड करा वर्तमान काल एमसीक्यू क्विझ पीडीएफ आणि बँकिंग, एसएससी, रेल्वे, यूपीएससी, स्टेट पीएससी यासारख्या तुमच्या आगामी परीक्षांची तयारी करा.

Latest वर्तमान काल MCQ Objective Questions

Top वर्तमान काल MCQ Objective Questions

वर्तमान काल Question 1:

'वह खाता है।' वाक्य का काल है:

  1. संदिगध वर्तमान
  2. सामान्य वर्तमान
  3. तात्कालिक वर्तमान
  4. पूर्ण वर्तमान

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : सामान्य वर्तमान

वर्तमान काल Question 1 Detailed Solution

सही उत्तर सामान्य वर्तमान है।

Key Points

  • 'वह खाता है।' सामान्य वर्तमान काल का उदाहरण है।
  • उपर्युक्त वाक्य में क्रिया 'खाता है' की पूर्णता या अपूर्णता का पता नहीं चल रहा और वाक्य के अंत में 'ता' है, अतः यह वाक्य सामान्य वर्तमान काल का उदाहरण है।
  • सामान्य वर्तमान काल- क्रिया के जिस रूप से कार्य की पूर्णता और अपूर्णता का पता न चले उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं।
  • दूसरे शब्दों में – जिस क्रिया से क्रिया के सामान्य रूप का वर्तमान में होने का पता चलता है, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं।
  • जिन वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते है, ता हूँ, ती हूँ आदि आते हैं उसे सामान्य वर्तमान काल कहते है।
  • उदाहरण- पक्षी आसमान में उड़ते हैं।, अर्चना किताब पढ़ती है

अन्य विकल्प-

  • संदिगध वर्तमान- क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल क्रिया के होने या करने पर शक हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते है।
    • अर्थात् जिन वाक्यों के अंत में ता होगा, ती होगी, ते होंगे आदि आते हैं, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं।
    • जैसे- माँ खाना बना रही होगी। वाक्य में ‘रही होगी’ से खाना बनाने के कार्य को निश्चित रूप से नहीं कहा गया, उसमें संदेह की स्थिति बनी हुई है, अतः यहाँ संदिग्ध वर्तमान है।
  • तात्कालिक वर्तमान- क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता हो कि कार्य वर्तमान में हो रहा है, उसे तात्कालिक वर्तमान काल कहते हैं।
    • इसमें बोलते समय क्रिया का व्यापार चलता रहता है।
    • इसमें इसकी पूर्णता का पता नहीं चलता है।
    • जैसे – मैं पढ़ रहा हूँ। वह जा रहा है।
  • पूर्ण वर्तमान- क्रिया के जिस रूप से कार्य के अभी पूरे होने का पता चलता है। उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते है।
    • इसमें हमें कार्य की पूर्ण सिद्धि का पता चलता है।
    • जैसे – मैंने फल खाए हैं। उसने गेंद खेली है। वह आया है।

Additional Information F1 Priyanka Ravi 15.09.21 D2

वर्तमान काल Question 2:

निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘अपूर्ण वर्तमान काल’ है -

  1. वह पढ़ रहा है।
  2. वह नहीं पढ़ता है।
  3. वह पढ़ता होगा।
  4. वह पढ़ता है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : वह पढ़ रहा है।

वर्तमान काल Question 2 Detailed Solution

वह पढ़ रहा है अपूर्ण वर्तमान काल को दर्शाता है। इसलिए 1 सही उत्तर है। अन्य सभी विकल्प अनुचित हैं। 

Key Points

  • जिन वाक्यों के अंत में रहा है,रहे है,रही है,रहा हूँ आदि आते हैं, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं। ये शब्द अधूरे कार्य का बोध कराते हैं, जो भूतकाल में श्री हुआ हो और वर्तमान में भी जारी है।
  • वह पढ़ता है सामान्य वर्तमान काल का उदाहरण है।
  • वह पढ़ता होगा संदिग्ध वर्तमान काल का उदाहरण है।
  • वह नहीं पढ़ता है सामान्य वर्तमान काल का उदाहरण है।

Important Points

काल

क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने या करने के समय का ज्ञान होता है उसे 'कालकहते है। 

                                                                 काल के भेद    
1. भूतकाल - बीते हुए काल को व्यक्त करने के लिए भूतकाल का उपयोग किया जाता है। 

भूतकाल के उदाहरण

  • मै दिल्ली गया था।

2. भविष्य काल - भविष्य में होने वाले कार्य  व्यक्त करने के लिए भविष्य काल का प्रयोग किया जाता है।  भविष्य काल के उदाहरण 

  • कल मै होमवर्क करूंगा।

3. वर्तमान काल - वर्तमान में घटित होने वाले घटना को व्यक्त करने के लिए इस काल का प्रयोग किया जाता है। 

वर्तमान काल के उदाहरण 

  • हम स्कूल जा रहे है।

वर्तमान काल के 6 भेद होते हैं

  1. सामान्य वर्तमान काल
  2. अपूर्ण वर्तमान काल
  3. पूर्ण वर्तमान काल
  4. संदिग्ध वर्तमान काल
  5. हेतुहेतुमद वर्तमान काल
  6. संभाव्य वर्तमान काल

वर्तमान काल Question 3:

निम्नलिखित वाक्यों में से पूर्ण वर्तमान काल को स्पष्ट कीजिए |

  1. अब हमारे पढ़ने का समय हो गया है |
  2. वह घूमने जा रही है |
  3. वह पढ़ रहा था |
  4. मैं बाहर जाउँगी |

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अब हमारे पढ़ने का समय हो गया है |

वर्तमान काल Question 3 Detailed Solution

अब हमारे पढ़ने का समय हो गया है वाक्य पूर्ण वर्त्तमान काल को स्पष्ट करता है।

Key Points

 क्रिया के जिस रूप से कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है उसे 'काल' कहते है।

 दूसरे शब्दों में- क्रिया के उस रूपान्तर को काल कहते है, जिससे उसके कार्य-व्यापार का समय
 और उसकी पूर्ण अथवा अपूर्ण अवस्था का बोध हो।

 जैसे-
 (1) बच्चे खेल रहे हैं। मैडम पढ़ा रही हैं।
 (2) बच्चे खेल रहे थे। मैडम पढ़ा रही थी।
 (3) बच्चे खेलेंगे। मैडम पढ़ायेंगी।

वर्तमान काल Question 4:

'इस समय श्याम आता होगा' इस वाक्य में क्रिया का काल कौन सा है ?

  1. संभाव्य वर्तमान
  2. सामान्य वर्तमान 
  3. संदिग्ध वर्तमान
  4. तात्कालिक वर्तमान

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : संदिग्ध वर्तमान

वर्तमान काल Question 4 Detailed Solution

'इस समय श्याम आता होगा'- इस वाक्य में क्रिया का काल "संदिग्ध वर्तमान" है। 
Key Points संदिग्ध वर्तमान काल- 

  • अन्त में 'होगा', 'होगी' आदि शब्द लगे होते। जैसे- सोनम आती होगी।

इसके अन्य भेद है-

वर्तमान काल-

  • वाक्य के अंत में 'ता है', 'ति है', 'ते है' आदि शब्द आते है, वर्तमान काल कहलाते है।
  • जैसे-  'वह खाना खाता है'

सामान्य  वर्तमान काल-

  • अन्त में 'ता', 'ति', 'ते' लगा होता। ​जैसे- पानी बरसता है।


पूर्ण वर्तमान काल- 

  • अन्त में 'चुका', 'चुके', 'चुकी' + 'हैं' लगा होता। जैसे- सिपाही रात को पहरा देने आ चुका है।

संभाव्य वर्तमान काल

  •  अन्त में 'हों' शब्द लगा होता। जैसे- किसी जगह कथा होती हों।
     

Additional Information

  • काल-क्रिया के जिस रूप से कार्य, व्यापार के समय तथा उसकी पूर्णता तथा अपूर्णता का बोध होता है, उसे काल कहते है।

काल के 3 भेद होते है -

  1. वर्तमान काल-: 
    • उदाहरण - वह चल रहा है।
  2. भूतकाल-: 
    • उदाहरण - वह चल रहा था।
  3. भविष्य काल-: 
    • उदाहरण - वह चल रहा होगा। 

वर्तमान काल Question 5:

'प्रेमचंद समाज की हर घटना से परिचित होंगे।' वाक्य में काल का भेद है -

  1. संभाव्य वर्तमान काल
  2. सामान्य भविष्य काल
  3. संदिग्ध वर्तमान काल
  4. पूर्ण वर्तमान काल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : संदिग्ध वर्तमान काल

वर्तमान काल Question 5 Detailed Solution

सही विकल्प 3 "संदिग्ध वर्तमान कालहै। अतः अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं। 

Key Points 

  • 'प्रेमचंद समाज की हर घटना से परिचित होंगे।' वाक्य में काल का भेद है - संदिग्ध वर्तमान काल। 
  • संदिग्ध वर्तमान - 
    • क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल क्रिया के होने या करने पर शक हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते है। अथार्त जिन वाक्यों के अंत में ता होगा, ती होगी, ते होंगे आदि आते हैं, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं।
  • जिन वाक्यों के अंत में ता होगा, ती होगी, ते होंगे आदि आते हैं, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं।
  • जैसे-
    • माँ खाना बना रही होगी।
    • वाक्य में ‘रही होगी’ से खाना बनाने के कार्य को निश्चित रूप से नहीं कहा गया, उसमें संदेह की स्थिति बनी हुई है, अतः यहाँ संदिग्ध वर्तमान है।

Additional Information

  • काल – समय, क्रिया के जिस रूप से कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है उसे ‘काल’ कहते है।
    • सीता गाना गा रही थी
    • सीता गाना गा रही है
    • सीता गाना गाएगी
  • इन तीनों वाक्यों में कर्ता एवं क्रिया एक ही है लेकिन किए जाने का समय अलग अलग है। 
  • काल के तीन भेद हैं:-

kaal-in-hindi-1024x427

वर्तमान काल Question 6:

'पत्र आता होगा।' वाक्य का काल है:

  1. संभाव्य भविष्य
  2. सामान्य वर्तमान
  3. सामान्य भविष्य
  4. संदिग्ध वर्तमान

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : संदिग्ध वर्तमान

वर्तमान काल Question 6 Detailed Solution

पत्र आता होगा 'संदिग्ध वर्तमान' काल का वाक्य है।Key Points

संदिग्ध वर्तमान काल उदाहरण
क्रिया के पूर्ण होने में तो संदेह होता है परन्तु उसकी वर्तमानता में नहीं।  वह पढ़ती होगी 

Additional Information

काल परिभाषा  उदाहरण
संभाव्य भविष्य  इसमें क्रिया के भविष्य में होने की सम्भावना को व्यक्त्त किया जाता है।  शायद वह गायेगी 
सामान्य भविष्य  साधारण तौर पर जिस भविष्य काल की बात हम लोग करते है।  मै खेलूँगा 
सामान्य वर्तमान  साधारण तौर पर जिस वर्तमान काल की बात हम लोग करते है। मै पढ़ती हूँ 

वर्तमान काल Question 7:

'भारत हमेशा से विश्व-शांति का आकांक्षी रहा है।' वाक्य उदाहरण है-

  1. सम्भाव्य वर्तमान का 
  2. संदिग्ध वर्तमान का 
  3. तात्कालिक वर्तमान का 
  4. सामान्य वर्तमान का 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : तात्कालिक वर्तमान का 

वर्तमान काल Question 7 Detailed Solution

'भारत हमेशा से विश्व-शांति का आकांक्षी रहा है।' वाक्य उदाहरण है- तात्कालिक वर्तमान का 

  • (उपरोक्त वाक्य से कार्य के वर्तमान काल में होने का बोध रहा है, अत: यह वाक्य तात्कालिक वर्तमान काल के अंर्तगत आएगा।) 

तात्कालिक वर्तमान:-

  • क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता हो कि कार्य वर्तमान में हो रहा है, उसे तात्कालिक वर्तमान काल कहते हैं।

जैसे-

  • श्याम पुस्तक पढ़ रहा है।
  • वह खाना खा रहा है।

Key Pointsवर्तमान काल के भेद-

  1. सामान्य वर्तमान काल
  2. अपूर्ण वर्तमान काल
  3. पूर्ण वर्तमान काल
  4. संदिग्ध वर्तमान काल
  5. तात्कालिक वर्तमान काल
  6. संभाव्य वर्तमान काल

Additional Information

सामान्य वर्तमान काल:-

  • क्रिया के जिस रूप से कार्य की पूर्णता और अपूर्णता का पता न चले उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं।
  • जिन वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते है, ता हूँ, ती हूँ आदि आते हैं।

जैसे-

  • गरिमा कविता लिखती है।
  • चिडि़या आसमान में उड़ती है

सम्भाव्य वर्तमान:-

  • संभाव्य का अर्थ होता है संभावित या जिसके होने की संभावना हो।
  • इससे वर्तमान काल में काम के पूरे होने की संभावना होती है उसे संभाव्य वर्तमान काल कहते हैं।

जैसे-

  • उसने खाया हो।
  • वह चलता हो।

संदिग्ध वर्तमान:-

  • क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल क्रिया के होने या करने पर शक हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते है।
  • जिन वाक्यों के अंत में ता होगा, ती होगी, ते होंगे आदि आते हैं।

जैसे-

  • सविता पत्र लिखती होगी।
  • हलवाई मिठाई बनाता होगा।

वर्तमान काल Question 8:

निम्नलिखित में से किस वाक्य में संदिग्ध वर्तमान काल है?

  1. रीना पढ़ती होगी।
  2. उसने खाया है।
  3. वर्षा हो रही है।
  4. वह पुस्तक पढ़ती है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : रीना पढ़ती होगी।

वर्तमान काल Question 8 Detailed Solution

सही उत्तर 'रीना पढ़ती होगी।' है।

Key Points 

  • 'रीना पढ़ती होगी।' यह वाक्य संदिग्ध वर्तमान काल का उदाहरण है। 
  • जहाँ पर कार्य हो रहा या नहीं उसमें संदेह की भावना उत्पन्न होती है वहाँ संदिग्ध वर्तमान काल होता है। 

अन्य विकल्प: 

  • वह पुस्तक पढ़ती है- सामान्य वर्तमान काल।
  • वर्षा हो रही है- अपूर्ण वर्तमान काल। 
  • उसने खाना खाया है- आसन्न भूतकाल या पूर्ण वर्तमान काल। 

Additional Information 

  • क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने के समय का पता चलता है, उसे काल कहते हैं।
  • काल के तीन भेद हैं-
    • वर्तमान काल
    • भूतकाल
    • भविष्य काल 

kaal diagram

वर्तमान काल Question 9:

"छात्र पढ़ते होंगे।" - इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है?

  1. संदिग्ध वर्तमान
  2. अपूर्ण वर्तमान
  3. संदिग्ध भूत
  4. अपूर्ण भूत

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : संदिग्ध वर्तमान

वर्तमान काल Question 9 Detailed Solution

सही उत्तर है - ‘संदिग्ध वर्तमान’।

  • छात्र पढ़ते होंगे।” - इस वाक्य में क्रिया संदिग्ध वर्तमान काल का बोध करा रही है।
  • क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल क्रिया के होने या करने पर शक हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते है।

Key Points

  • पहचान : संदिग्ध वर्तमान काल में वाक्यों के अंत में ता होगाती होगी, ते होंगे आदि आते हैं।
  • “छात्र पढ़ते होंगे।” वाक्य में ते होंगे संदिग्ध शब्द हैं।

संदिग्ध वर्तमान काल के उदाहरण :

  • मां खाना बना रही होगी
  • राम पढ़ता होगा।
  • हलवाई मिठाई बनाता होगा।

Additional Information

  • क्रिया के जिस रूप में कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है, उसे काल कहा जाता है।
  • काल के तीन भेद होते हैं:-
    • वर्तमान काल
    • भूतकाल
    • भविष्य काल

वर्तमान काल Question 10:

'हो सकता है वह आया हो' - वाक्य है

  1. तत्कालिक वर्तमान
  2. संदिग्ध वर्तमान
  3. सम्भाव्य वर्तमान
  4. अपूर्ण वर्तमान

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : सम्भाव्य वर्तमान

वर्तमान काल Question 10 Detailed Solution

सही उत्तर सम्भाव्य वर्तमान होगा। 

Key Points

  • 'हो सकता है वह आया हो' - वाक्य में सम्भावना जताई जा रही है कि शायद वो आया हो। 

सम्भाव्य वर्तमानकाल 

इससे वर्तमानकाल में काम के पूरा होने की सम्भावना रहती है। उसे सम्भाव्य वर्तमानकाल कहते हैं।

जैसे- वह आया है।
वह लौटा हो।
वह चलता हो।
उसने खाया हो।


Additional Information 

अपूर्ण वर्तमानकाल

क्रिया के जिस रूप से यह बोध हो कि वर्तमान काल में कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ, वह चल रहा है, उसे अपूर्ण वर्तमान कहते हैं।

जैसे- वर्षा हो रही है।

अनुराग लिख रहा है।

संदिग्ध वर्तमानकाल

 जिस क्रिया के वर्तमान समय में पूर्ण होने में संदेह हो, उसे संदिग्ध वर्तमानकाल कहते हैं।

जैसे- 'माँ खाना बना रही होगी।

राम पढ़ता होगा।
हलवाई मिठाई बनाता होगा।
आज विद्यालय खुला होगा।

तत्कालिक वर्तमानकाल

क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है कि कार्य वर्तमानकाल में हो रही है उसे तात्कालिक वर्तमानकाल कहते हैं।

जैसे- मै पढ़ रहा हूँ।

वह जा रहा है।

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti bliss teen patti master update teen patti master app teen patti star apk