अन्य कहानीकार या तथ्य MCQ Quiz in తెలుగు - Objective Question with Answer for अन्य कहानीकार या तथ्य - ముఫ్త్ [PDF] డౌన్‌లోడ్ కరెన్

Last updated on Mar 29, 2025

పొందండి अन्य कहानीकार या तथ्य సమాధానాలు మరియు వివరణాత్మక పరిష్కారాలతో బహుళ ఎంపిక ప్రశ్నలు (MCQ క్విజ్). వీటిని ఉచితంగా డౌన్‌లోడ్ చేసుకోండి अन्य कहानीकार या तथ्य MCQ క్విజ్ Pdf మరియు బ్యాంకింగ్, SSC, రైల్వే, UPSC, స్టేట్ PSC వంటి మీ రాబోయే పరీక్షల కోసం సిద్ధం చేయండి.

Latest अन्य कहानीकार या तथ्य MCQ Objective Questions

Top अन्य कहानीकार या तथ्य MCQ Objective Questions

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 1:

'टिपटिपवा' कहानी किसकी लोककथा पर आधारित है?

  1. मध्यप्रदेश 
  2. उत्तरप्रदेश 
  3. बिहार 
  4. उत्तराखंड 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : उत्तरप्रदेश 

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 1 Detailed Solution

'टिपटिपवा' कहानी लोककथा पर आधारित है- उत्तरप्रदेश 

  • 'टिपटिपवा कहानी' उत्तर प्रदेश की लोककथा पर आधारित है जो कि गिरिजा रानी अस्थाना जी द्वारा लिखी गयी है।

Key Pointsटिपटिपवा कहानी-

  • रचनाकार- गिरिजा रानी अस्थाना
  • विधा- लोककथा
  • मुख्य पात्र- बूढी औरत और उसका पोता आदि 
  • विषय-
    • कहानी में एक बुढ़िया का वर्णन है, जो अपने पोते को रोज रात को सोते समय कहानी सुनाती हैं। 

Important Pointsगिरिजा रानी अस्थाना-

  • अन्य रचनाएँ-
    • एक दोस्त सांप
    • लौट के चूहा घर को आया

Additional Informationलोककथा:-

  • लोककथा या लोकवार्ता (folklore) किसी मानव-समूह की उस साझी अभिव्यक्ति को कहते हैं
  • जो कथाओं, कहावतों, चुटकुलों आदि अनेक रूपों में अभिव्यक्त होता है।
  • इसके अलावा लोकवार्ता में उस मानव-समूह के लोककलाएँ, लोकवास्तु, लोकगीत, लोक-उत्सव आदि सब कुछ आ जाते हैं।

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 2:

'दोस्त की मदद' रचना का विषय क्या है?

  1. बंदर ने मगरमच्छ से हिरण की जान बचाकर दोस्ती निभाई। 
  2. हाथी ने शेर से भालू को बचाकर अपने दोस्त की मदद की। 
  3. खरगोश ने शेर से कछुए की जान बचाकर अपने दोस्त की मदद की। 
  4. लोमड़ी ने तेंदुए से कछुए की जान बचाकर अपने दोस्त की मदद की।  

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : लोमड़ी ने तेंदुए से कछुए की जान बचाकर अपने दोस्त की मदद की।  

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 2 Detailed Solution

'दोस्त की मदद' रचना का विषय 'लोमड़ी ने तेंदुए से कछुए की जान बचाकर अपने दोस्त की मदद की।

  • 'दोस्त की मदद' कहानी के लेखक ए. के. रामानुजन जी है।  

Key Pointsदोस्त की मदद-

  • रचनाकार- ए. के. रामानुजन
  • विधा- कहानी 
  • मुख्य पात्र- लोमड़ी, तेंदुए, कछुए। 
  • विषय-
    • लोमड़ी ने तेंदुए से कछुए की जान बचाकर अपने दोस्त की मदद की। 

Important Pointsए. के. रामानुजन-

  • जन्म- 1929-1993 ई.
  • भारत के साहित्यकार थे।
  • उनका कविता “एस्ट्रोनॉमर स्वतंत्र विचार प्रसंग और उनका व्यक्तित्व जो कि यूरो-अमेरिकी संस्कृति का गुण है
  • कविता-
    • दी स्ट्राइडर्स,
    • सेलेक्टेड पोएम्स,
    • दी कलेक्टेड पोएम्स (अंग्रेजी),
    • होक्कूलल्ली हुविल्ला,
    • कुंतोबिल्ले, मट्‌दु

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 3:

निम्न में से देश-विभाजन पर आधारित कहानी नहीं है:

  1. लेटरबॉक्स
  2. बदला
  3. शरणदाता
  4. दादी-माँ

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : दादी-माँ

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 3 Detailed Solution

दादी-माँ देश-विभाजन पर आधारित कहानी नहीं है।

Key Points अन्य कहानियाँ और उनके रचनाकार-

रचना प्रकाशन वर्ष रचनाकार विधा
लेटरबॉक्स   सच्चिदानंद हीरानंदवात्स्यायन 'अज्ञेय' कहानी
बदला   सच्चिदानंद हीरानंदवात्स्यायन 'अज्ञेय' कहानी
शरणदाता 1947ई. सच्चिदानंद हीरानंदवात्स्यायन 'अज्ञेय' कहानी
दादी-माँ   शिवप्रसाद सिंह कहानी

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 4:

'सूरदास की झोंपड़ी' रचना की भाषा है -

  1. तत्सम् शब्द प्रधान
  2. तद्भव शब्द प्रधान
  3. देशज शब्द प्रधान
  4. बोलचाल की प्रचलित हिन्दी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : देशज शब्द प्रधान

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 4 Detailed Solution

'सूरदास की झोंपड़ी' रचना की भाषा है -देशज शब्द प्रधान

सूरदास की झोंपड़ी-

  • रचनाकार-प्रेमचंद 
  • विधा-कहानी 
  • विषय-
    • यह पाठ प्रेमचंद के उपन्यास रंगभूमि का एक अंश है। 
    • यह कहानी एक अंधे भिखारी सूरदास तथा उसके बेटे 'मिठुआ' को केंद्र में रखकर लिखी गई है।
    • उसी गांव में जगधर और भैरौ भी रहते हैं जो इस कथा के खलनायक और उप खलनायक के पात्रों रूप में जाने जाते हैं।

Key Pointsरंगभूमि-

  • रचनाकार-प्रेमचंद
  • विधा-उपन्यास 
  • प्रकाशन वर्ष-1925 ई.
  • विषय-
    • नव-विकसित पूंजीवाद और भारतीय परम्परा के द्वन्द को व्यापक फलक पर चित्रित किया गया है। 

Important Pointsप्रेमचंद-

  • जन्म-1880-1936 ई. 
  • कहानी संग्रह-
    • सप्त सरोज(1917 ई.)
    • नवनिधि(1917 ई.)
    • प्रेम पूर्णिमा(1918 ई.)
    • प्रेम तीर्थ(1928 ई.) आदि। 
  • प्रमुख कहानियाँ-
    • बड़े घर की बेटी(1910 ई.)
    • नमक का दारोगा(1913 ई.)
    • सौत(1915 ई.)
    • पंच परमेश्वर(1916 ई.)
    • बूढ़ी काकी(1921 ई.)
    • कफन(1936 ई.)आदि। 

Additional Information'सूरदास की झोपड़ी' कहानी का सार-

  • यह कहानी एक अंधे गरीब सूरदास व उसके बेटे मिठुआ की है। 
  • गरीब होने के बावजूद सूरदास बहुत निश्चित व संतुष्ट रहता है। 
  • यही बात इसके गाँव के भैरों और जगधर को रास नहीं आती है। 
  • सूरदास ने अपनी तीन इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए एक पोटली में पैसे जमा कर रखे है। 
  • सूरदास की तीन इच्छाएं थी-
    • पितरो का पिंडदान 
    • अपने बेटे मिठुआ का विवाह 
    • गाँव के लिए एक कुँआ बनवाना। 
  • भैरों अपनी पत्नी सुभागी को रोज मारता है एक दिन उसकी मार से बचने के लिए वह सूरदास की झोपड़ी में आश्रय लेती है। 
  • इस बात से भैरों को अत्यंत गुस्सा आता है और बदले की आग में वह सूरदास की झोपड़ी में आग लगा देता है और उसके पैसे भी चुरा लेता है। 
  • भैरों को लगता है ऐसा करने से वह सूरदास को दुखी कर देगा परंतु होता इसके विपरीत है। 
  • सूरदास दुखी होने के जगह नव-निर्माण करता है। 

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 5:

अभिशप्त कहानी का मुख्य विषय क्या है?

  1. कर्म
  2. युद्ध
  3. विश्वासघात
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : कर्म

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर है - कर्म

  • अभिशप्त के लेखक हैं - यशपाल 

Additional Information

  • अभिशप्त कहानी का मुख्य विषय कर्म है।
  • कहानी हमें सिखाती है कि हमारे कर्मों के परिणाम हमारे जीवन में होते हैं।
  • रामचंद्र को अपने कर्मों का फल भोगना पड़ता है, और वह अपनी पत्नी सीता को खो देता है।
  • कहानी यह भी सिखाती है कि हम अपने कर्मों को बदल सकते हैं।
  • रामचंद्र ने अपने कर्मों के परिणामों को स्वीकार किया, और उन्होंने अपने जीवन के अंत तक सीता को याद किया।

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 6:

निम्न में से देश-विभाजन पर आधारित कहानी नहीं है:

  1. लेटरबॉक्स
  2. बदला
  3. शरणदाता
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 5 : उपर्युक्त में से कोई नहीं

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 6 Detailed Solution

सही उत्तर उपर्युक्त में से कोई नहीं है।
दी गई सभी कहानियां देश - विभाजन पर आधारित कहानियां हैं।

Key Pointsकहानियाँ और उनके रचनाकार-

रचना प्रकाशन वर्ष रचनाकार विधा
लेटरबॉक्स   सच्चिदानंद हीरानंदवात्स्यायन 'अज्ञेय' कहानी
बदला   सच्चिदानंद हीरानंदवात्स्यायन 'अज्ञेय' कहानी
शरणदाता 1947ई. सच्चिदानंद हीरानंदवात्स्यायन 'अज्ञेय' कहानी

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 7:

'एक दिन की बादशाहत' कहानी किस भाषा से अनूदित है? 

  1. उर्दू 
  2. फारसी 
  3. तमिल 
  4. तेलुगू 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : उर्दू 

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 7 Detailed Solution

'एक दिन की बादशाहत' कहानी भाषा से अनूदित है- उर्दू 

  • 'एक दिन की बादशाहत' कहानी के लेखक 'जीलनी बानो' तथा इसका उर्दू से अनुवाद 'लक्ष्मीचन्द्र गुप्त' ने किया है 

उर्दू-

  • भाषा विज्ञान के आधार पर हिन्दी और उर्दू एक ही भाषा है। नस्तालीक़ लिपि में लिखी गई हिन्दी भाषा को उर्दू कहा जाता है ।
  • उर्दू का स्वतन्त्र व्याकरण नहीं है। उर्दू भाषा हिन्द आर्य भाषा है। उर्दू भाषा हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप मानी जाती है। 

Key Pointsएक दिन की बादशाहत-

  • रचनाकार-  जीलनी बानो
  • विधा- कहानी 
  • मुख्य पात्र- आरिफ़, सलीम   
  • विषय-
    • इस पाठ में एक दिन के लिए बच्चे बड़े बनते हैं और बड़े बच्चे बनते है।

Important Pointsजीलनी बानो-

  • जन्म- 1936 ई.
  •  यह उर्दू साहित्य की एक हिन्दुसतानी लेखक हैं।
  • अन्य कहानी- 
    • एक नज़र इधर भी 
    • मोम की मरयम
    • ऐ दिल ऐ दिल
    • एक दोस्त की ज़रूरत है
    • अपने मरने का दुख

Additional Informationफारसी-

  • फ़ार्सी एक भाषा है जो ईरान, ताजिकिस्तान, अफ़्ग़ानिस्तान और उज़्बेकिस्तान में बोली जाती है।
  • यह ईरान, अफ़ग़ानिस्तान, ताजिकिस्तान की राजभाषा है।
  • भाषाई परिवार के लिहाज़ से यह हिन्द यूरोपीय परिवार की हिन्द ईरानी (इंडो ईरानियन) शाखा की ईरानी उपशाखा का सदस्य है।

तमिल-

  • तमिल एक मानव प्रजातीय मूल है, जिनका मुख्य निवास भारत के तमिलनाडु तथा उत्तरी श्री लंका में है।
  • तमिल समुदाय से जुड़ी चीजों को भी तमिल कहते हैं जैसे, तमिल तथा तमिलनाडु के वासियों को भी तमिल कहा जाता है।
  • तामिल, द्रविड़ जाति की ही एक शाखा है।

तेलुगू-

  • तेलुगु भाषा भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की मुख्यभाषा और राजभाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार के अन्तर्गत आती है।
  • विश्वभर में सबसे ज़्यादा वक्ताओं वाली द्रविड़ भाषा का दर्जा तेलुगु को मिलता है और यह भारत की उन चुनिंदा भाषाओं में शामिल है
  • जिन्हें एक से ज़्यादा राज्यों में राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। 

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 8:

बदरीनाथ शर्मा लिखित कहानी है —

  1. हार की जीत
  2. उलझन — सुलझन
  3. मत बॉंटो इन्‍सान को
  4. कच्‍छ की सैर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : हार की जीत

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 8 Detailed Solution

सही उत्तर हार की जीत है।

Key Points

  • बदरीनाथ शर्मा द्वारा लिखित कहानी हार की जीत है
  • बदरीनाथ शर्मा जी की पहली प्रकाशित हिन्दी कथा उनकी सबसे प्रसिद्ध कहानी हार की जीत है
  • सुदर्शन इनका उपनाम है। 
  • जो कि 1920 में हिन्दी साहित्यिक पत्रिका सरस्वती में प्रकाशित हुई थी।
  • बदरीनाथ शर्मा  1945 में महात्मा गांधी द्वारा प्रस्तावित अखिल भारतीय हिन्दुस्तानी प्रचार सभा वर्धा की साहित्य परिषद् के सम्मानित सदस्यों में थे।
  • उनकी रचनाओं में हार की जीत, सच का सौदा, अठन्नी का चोर, साईकिल की सवारी, तीर्थ-यात्रा, पत्थरों का सौदागर, पृथ्वी-वल्लभ आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।

Additional Information

कविता 

लेखक

जीवन परिचय

मत बाँटो 

इन्‍सान को

विनय महाजन

विनय महाजन एक प्रसिद्ध कवि हैं और साथ ही राजीव गांधी फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और राजीव गांधी समकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक हैं। 

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 9:

निम्नलिखित कहानीकारों को उनकी कहानियों के साथ सुमेलित कीजिए :

 

सूची I

 

सूची II

(a)

शिवप्रसाद सिंह

(i)

एक टोकरी भर मिट्टी

(b)

अज्ञेय 

(ii)

पाजेब

(c)

जैनेन्द्र

(iii)

पुलिस की सीटी

(d)

माधवराव सप्रे

(iv)

दादी माँ

  1. (a) - (iv), (b) - (iii), (c) - (ii), (d) - (i)

  2. (a) - (i), (b) - (ii), (c) - (iii), (d) - (iv)

  3. (a) - (ii), (b) - (iii), (c) - (ii), (d) - (iv)

  4. ​(a) - (iii), (b) - (ii), (c) - (i), (d) - (ii)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 :

(a) - (iv), (b) - (iii), (c) - (ii), (d) - (i)

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 9 Detailed Solution

सही उत्तर (1) (a) - (iv), (b) - (iii), (c) - (ii), (d) - (i) है।

सूची I

सूची II

शिवप्रसाद सिंह

 दादी माँ

अज्ञेय 

 पुलिस की सीटी

जैनेन्द्र

पाजेब

माधवराव सप्रे

एक टोकरी भर मिट्टी

मार्कण्डेय

हँसा जाई अकेला

Key Points     मार्कण्डेय

  •  जन्म-1930।
  • 'नया साहित्य प्रकाशन' की स्थापना 1956ई.में की ।
  • 'हँसा जाई अकेला' कहानी मार्कण्डेय की है।
  • उपन्यास-अग्निबीज,सेमल के फूल।
  • कहानी-संग्रह-पानफूल(1954),पत्थर और परछाइयाँ(1956),हँसा जाई अकेला(1957),महुए का पेड़(1957),भूदान(1958),माही(1962),बीच के लोग(1975)।

Additional Information

लेखक 

जन्म 

रचना 

महत्वपूर्ण बिंदु 

शिवप्रसाद सिंह

 1928ई.    

आर पार की माला(1955),

कर्मनाशा की हार(1958),

इन्हें भी इंतजार है(1961),मुर्दासराय(1966),

अँधेरा हँसता है(1975),भेड़िया(1977),दादी माँ,नन्हों 

नामवर सिंह ने 'दादी माँ' को हिंदी की पहली कहानी माना। 

1990 में 'नीला चाँद' उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार। 

यशपाल

1903ई. 

पिंजरे की उड़ान 1939,ज्ञानदान(1943),अभिशिप्त(1943),तर्क का तूफ़ान(1944),भस्मावृत चिंगारी (1946), वो दुनिया(1948), फूलो का कुर्ता(1949),धर्मयुद्ध(1950), उत्तराधिकारी(1951), चित्र का शीर्षक(1951), तुमने क्यों कहा था मै सुंदर हूँ(1954),उत्तमी की माँ(1955),भूख के तीन दिन(1968),मक्रील

'पिंजड़े की उड़ान'(1939) में 1934से 1938ई.के मध्य जेल में लिखीगई कहानियाँ। 

'मेरी तेरी उसकी बात' उपन्यास पर 1976 ई.में साहित्य अकादमी पुरस्कार। 

जैनेन्द्र

 1905ई. 

 फाँसी (1929), वातायन'(1930), नीलम देश की राजकन्या(1933), एक रात(1934), दो चिड़ियाँ(1935), पाजेब (1942), जयसंधि (1949) तथा जैनेंद्र की कहानियाँ (सात भाग)

'खेल'प्रथम कहानी 1928ई. में 'विशाल भारत' में प्रकाशित।

इन्हें 'मुक्तिबोध' उपन्यास के लिए 1966ई. में साहित्य अकादमी पुरस्कार। 

माधवराव सप्रे 

1871ई.

एक टोकरी भर मिट्टी(1901)

 देवी प्रसाद वर्मा ने पहली कहानी माना।

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 10:

निम्नांकित में से कौन-सा गीत 'तीसरी कसम' कहानी में नहीं है-

  1. 'नान्हीं-नान्हीं दँतवा, पातर ठोरवा छटकै जैसन बिजलिया ______l
  2. 'जै मैया सरोसती, अरजी करत बानी हमरा पर होखू सहाई हे मैया, हमरा पर होखू सहाई।'
  3. 'नोनवा चटाई काहे नाहिं मारलि सौरी घर-अ-अ।
  4. 'सजन रे झूठ मति बोलो, खुदा के पास जाना है।'

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : 'नान्हीं-नान्हीं दँतवा, पातर ठोरवा छटकै जैसन बिजलिया ______l

अन्य कहानीकार या तथ्य Question 10 Detailed Solution

'तीसरी कसम' कहानी में गीत नहीं है- 'नान्हीं-नान्हीं दँतवा, पातर ठोरवा छटकै जैसन बिजलिया ______l

Key Pointsतीसरी कसम-

  • रचनाकार- फणीश्वरनाथ रेणु
  • विधा- कहानी
  • प्रकाशन वर्ष- 1956 ई. 
  • इसका दूसरा नाम 'मारे गए गुलफाम' है।
  • यह ठुमरी कहानी संग्रह में संकलित है।
  • विषय-
    • यह हीरामन और हीराबाई के बैलगाड़ी सफर के माध्यम से लोक संस्कृति उसमें निहित रस और मर्यादित निश्चल प्रेम को व्यक्त करने वाली कहानी है।
  • मुख्य पात्र-
    • गाड़ीवान हीरामन और कंपनी की औरत हीराबाई।
  • गौण पात्र-
    • पलटदास
    • लाल मोहर
    • लाल मोहर का नौकर लहसनवाँ
    • धुन्नीराम आदि।
  • हीरामन की 3 कसमें-
    • चोरबाजरी का माल नही लादेगा।
    • बाँस नहीं ढोयेगा।
    • कम्पनी की औरत नहीं बैठाएगा।

Important Pointsफणीश्वरनाथ रेणु-

  • जन्म- 1921-1977 ई. 
  • कहानी संग्रह-
    • ठुमरी(1959 ई.) 
    • एक आदिम रात्रि की महक(1967 ई.) 
    • अग्निखोर(1973 ई.) 
    • एक श्रावणी दोपहर की धूप(1984 ई.) 
    • अच्छे आदमी(1986 ई.) आदि। 
  • प्रमुख कहानियाँ-
    • मारे गये गुलफाम (तीसरी कसम)
    • पंचलाइट
    • तबे एकला चलो रे
    • ठेस
    • संवदिया आदि। 
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master teen patti refer earn teen patti gold teen patti winner teen patti noble