इनमें से कौन-सी कालिदास की दूसरी रचना है

This question was previously asked in
UP TGT Hindi 2016 Official Paper (Held on Mar 2019)
View all UP TGT Papers >
  1. रघुवंशम्
  2. अभिज्ञानशाकुन्तलम्
  3. दशरूपक
  4. प्रतिभानाटकम्

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अभिज्ञानशाकुन्तलम्
Free
UP TGT Hindi FT 1
9.9 K Users
125 Questions 500 Marks 120 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

कालिदास संस्कृत भाषा के महान कवि और नाटककार थे। उन्होंने भारत की पौराणिक कथाओं को आधार बनाकर रचनाएं की, जिसमें भारतीय जीवन और दर्शन के विविध रूप और मूल तत्त्व निरूपित हैं। कालिदास अपनी इन्हीं विशेषताओं के कारण राष्ट्र की समग्र राष्ट्रीय चेतना को स्वर देने वाले कवि माने जाते हैं संस्कृत साहित्य में ही नहीं अपितु समग्र साहित्यिक संसार में उन्हें कविकुलश्रेष्ठ तथा कविशिरोमणि माना जाता है।

कालिदास की रचनायें –

  • नाटक – अभिज्ञानशाकुन्तलम्, विक्रमोर्वशीयम् और मालविकाग्निमित्रम्।
  • महाकाव्य - रघुवंशम् और कुमारसंभवम्।
  • खण्डकाव्य - मेघदूतम् और ऋतुसंहार।

Important Points

नाटक –

  1. मालविकाग्निमित्रम् कालिदास की पहली रचना है, जिसमें राजा अग्निमित्र और मालविका की प्रणय कथा वर्णित है।
  2. अभिज्ञानशाकुन्तलम् कालिदास की दूसरी रचना है, जिसमें हास्तिनपुर के राजा दुष्यन्त और कण्व की पालिता पुत्री शकुन्तला की प्रणय कथा का वर्णन हुआ है।
  3. कालिदास विरचित नाटक विक्रमोर्वशीयम् अनेक रहस्यों से युक्त है, जिसमें राजा पुरूरवा तथा इंद्रलोक की अप्सरा उर्वशी की प्रेमकथा हैं।

महाकाव्य -

इन नाटकों के अलावा कालिदास ने दो महाकाव्यों और दो गीतिकाव्यों की भी रचना की। रघुवंशम् और कुमारसंभवम् उनके महाकाव्यों के नाम है।

  1. रघुवंशम् में सम्पूर्ण रघुवंश के राजाओं की गाथाएँ हैं।
  2. कुमारसंभवम् में शिव-पार्वती की प्रेमकथा और कार्तिकेय के जन्म की कहानी है।

खण्डकाव्य -

  1. मेघदूतम् में एक विरह-पीड़ित निर्वासित यक्ष के द्वारा अपनी यक्षिणी के लिए संदेश प्रेषित करने के लिए दूत के रूप में मेघ को भेजा जाता है।
  2. ऋतुसंहारम् में सभी ऋतुओं में प्रकृति के विभिन्न रूपों का विस्तार से वर्णन किया गया है।

अतः स्पष्ट है कि अभिज्ञानशाकुन्तलम् कालिदास की दूसरी रचना है।

Latest UP TGT Updates

Last updated on May 6, 2025

-> The UP TGT Exam for Advt. No. 01/2022 will be held on 21st & 22nd July 2025.

-> The UP TGT Notification (2022) was released for 3539 vacancies.

-> The UP TGT 2025 Notification is expected to be released soon. Over 38000 vacancies are expected to be announced for the recruitment of Teachers in Uttar Pradesh. 

-> Prepare for the exam using UP TGT Previous Year Papers.

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti gold online teen patti royal teen patti glory