‘आगमन-उपागमः’ इत्यनेन अभिप्रायः अस्ति-

This question was previously asked in
CTET July 2013 Paper - 1 (L - I/II: Hindi/English/Sanskrit)
View all CTET Papers >
  1. व्याकरणशिक्षणे नियमानां स्पष्टीकरणम्।
  2. उदाहरणैः नियमानां सिद्धान्तानां स्पष्टीकरणम्।
  3. व्याख्याद्वारा भावस्पष्टीकरणम्।
  4. भाषा-दक्षतायाः आकलनम्।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : उदाहरणैः नियमानां सिद्धान्तानां स्पष्टीकरणम्।
Free
CTET CT 1: TET CDP (Development)
10 Qs. 10 Marks 8 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

प्रश्न का हिन्दी अनुवाद:- ‘आगमन उपागम’ इससे अभिप्राय है-

स्पष्टीकरण:- शिक्षण पद्धति सिद्धांतों, शिक्षाशास्त्र और प्रबंधन रणनीतियों की सहायता से सिद्धांत को व्यवहार में लाने का एक तरीका है। शिक्षण विधियाँ शिक्षकों को पाठ को सुसंगत तरीके से योजना बनाने और प्रस्तुत करने में मदद करती हैं।

आगमन विधि:- इस विधि में शिक्षक छात्रों के द्वारा उदाहरणों की सहायता से सामान्य सिद्धान्त निकलवाने का प्रयास करते हैं अर्थात् तथ्यों तथा घटनाओं के निरीक्षण तथा विश्लेषण द्वारा सामान्य नियमों तथा सिद्धान्तों का निर्मांण किया जाता है। उदाहरणों से नियमों की ओर इस विधि के चार सोपान है-

  1. उदाहरण: - विशिष्ट से सामान्य की ओर
  2. निरीक्षण: - ज्ञात से अज्ञात की ओर
  3. नियमितिकरण: - सरल से कठिन की ओर
  4. परीक्षण:- स्थूल से सूक्ष्म की ओर

अतः स्पष्ट है कि उदाहरण के द्वारा नियमों और सिद्धान्तो का स्पष्टीकरण करने वाली पद्धति को 'आगमन उपागम' कहा जाता है।

Additional Information

  • निगमन विधि:- यह व्याकरण शिक्षण की परम्परागत विधि है। इसमें पहले नियमों को प्रस्तुत किया जाता है, फिर उन नियमों को समझाने हेतु उदाहरण प्रस्तुत किया जाता है, जिससे छात्र उस नियम को समझ ले। इसमें नियम से उदाहरण की ओर शिक्षण होता है।
  • अव्याकृति विधि:- इस विधि में साहित्य के साथ ही व्याकरण पढ़ाया जाता है, पृथक् रूप से नहीं।
  • भाषा संसर्ग विधि:- यह प्रणाली उच्च कक्षा के लिए ही उपयुक्त है। इसमें भाषा पर जिसका अधिकार हो गया हो, उन्हें कुछ विद्वानों के ग्रन्थ पढ़ाये जाते हैं, जिससे वे भाषा के शुद्ध रूप पर विचार कर सके।

Latest CTET Updates

Last updated on Apr 30, 2025

-> The CTET 2025 Notification (July) is expected to be released anytime soon.

-> The CTET Exam Date 2025 will also be released along with the notification.

-> CTET Registration Link will be available on ctet.nic.in.

-> CTET is a national-level exam conducted by the CBSE to determine the eligibility of prospective teachers.  

-> Candidates can appear for CTET Paper I for teaching posts of classes 1-5, while they can appear for CTET Paper 2 for teaching posts of classes 6-8.

-> Prepare for the exam with CTET Previous Year Papers and CTET Test Series for Papers I &II.

More भाषा शिक्षण Questions

Hot Links: teen patti baaz teen patti lucky teen patti live teen patti master apk download