Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो रेखांकित शब्दों का सही अव्यय का भेद हो:
आज दिनभर वर्षा होती रही।
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFउपर्युक्त विकल्पों में से सही विकल्प क्रिया-विशेषण अव्यय हैl अन्य विकल्प असंगत हैl
Key Points
- ‘आज दिनभर वर्षा होती रहीl’ वाक्य में 'दिनभर' शब्द क्रिया की विशेषता बता रहा है।
- यहाँ पर कालवाचक क्रिया -विशेषण का प्रयोग हुआ है क्योंकि यहाँ क्रिया के होने का समय पता चल रहा हैl
- जैसे - वर्षा दिनभर होती रहीl
अव्यय |
परिभाषा |
उदाहरण |
क्रिया-विशेषण |
जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चले। |
वह धीरे-धीरे खाना खाता है। |
Additional Information
अव्यय |
परिभाषा |
उदाहरण |
विस्मयादिबोधक |
जिन शब्दों में विस्मय, हर्ष, शोक, आदि मनोभावों को व्यक्त करते है; उन्हें विस्मयादिबोधक अव्यय कहते हैl |
हे प्रभु! यह क्या हो रहा है ? |
संबंधबोधक |
वे शब्द जो संज्ञा, सर्वनाम शब्दों को अन्य संज्ञा, सर्वनाम शब्दों के साथ संबंध का बोध कराते हैं। |
मंदिर के पास नदी है। |
समुच्चयबोधक |
दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ने वाले संयोजक शब्द को समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं। |
वह दफ्तर से आया और सो गया। |
प्रयोग के आधार पर शब्दों के दो भेद किए गए हैं - |
|
विकारी शब्द जिन शब्दों का रूप-परिवर्तन होता रहता है वे विकारी शब्द कहलाते हैं।जैसे :- कुत्ता, कुत्ते, कुत्तों, मैं मुझे,हमें अच्छा, अच्छे खाता है, खाती है, खाते हैं। इनमें संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया विकारी शब्द हैं। |
अविकारी शब्द (अव्यय) जिन शब्दों के रूप में कभी कोई परिवर्तन नहीं होता है वे अविकारी शब्द कहलाते हैं।जैसे :- यहाँ, किन्तु, नित्य, और, हे अरे आदि। इनमें क्रिया – विशेषण, संबंधबोधक, समुच्चयबोधक और विस्मयादिबोधक आदि हैं। |
संज्ञा - जिस संज्ञा शब्द से पदार्थों की अवस्था, गुण-दोष, भाव या दशा,धर्म आदि का बोध हो उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। यथा- बुढ़ापा, मिठास, बचपन, मोटापा, चढ़ाई, थकावट आदि। |
क्रिया विशेषण - वे शब्द जो क्रिया की विशेषता प्रकट करें, उन्हें क्रिया-विशेषण कहते हैं| जैसे – बाहर, भीतर, अन्दर, रात को आदि। |
सर्वनाम - सर्वनाम शब्द का प्रयोग संज्ञा के बदले में होता है, उसे सर्वनाम कहते हैं। सर्वनाम शब्द का अर्थ है- सब का नाम। यथा – वह, यह, तुम , मैं आदि । |
संबंधबोधक - जिस अव्यय शब्द से संज्ञा अथवा सर्वनाम का सम्बन्ध वाक्य के दूसरे शब्दों के साथ प्रकट होता है, उसे सम्बन्ध बोधक अव्यय कहते है। जैसे – से पहले, के भीतर, की ओर, की तरफ, के बिना, के अलावा, के बगैर, के बदले, की जगह, के साथ, के संग, के विपरीत आदि। |
विशेषण - संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं। यथा----. अच्छा लड़का, तीन पुस्तकें, नई कलम इत्यादि। |
विस्मयादिबोधक - जिन अविकारी शब्दों से हर्ष, शोक, आश्चर्य घृणा, दुख, पीड़ा आदि का भाव प्रकट हो उन्हे विस्मयादि बोधक अव्यय कहते हैं | जैसे – ओह!, हे!, वाह!, अरे!, अति सुंदर!, उफ!, हाय!, धिक्कार!, सावधान!, बहत अच्छा!, तौबा-तौबा!, अति सुन्दर आदि । |
क्रिया – जिन शब्दों से किसी कार्य का करना या होना व्यक्त हो उन्हें क्रिया कहते हैं। जैसे- रोया, खा रहा, जायेगा आदि। |
समुच्च्बोधक - जो अव्यय दो शब्दों अथवा दो वाक्यों को जोड़ने का कार्य करते हैं उन्हें समुच्चय बोधक अव्यय कहते है। जैसे– और, तथा, एवं, मगर, लेकिन, किन्तु, परन्तु, इसलिए, इस कारण, अतः, क्योंकि, ताकि, या, अथवा, चाहे आदि। |
Last updated on Jun 11, 2025
-> UP Police Constable 2025 Notification will be released for 19220 vacancies by June 15th 2025.
-> Check UPSC Prelims Result 2025, UPSC IFS Result 2025, UPSC Prelims Cutoff 2025, UPSC Prelims Result 2025 Name Wise & Rollno. Wise
-> UPPRPB Constable application window is expected to open in June 2025.
-> UP Constable selection is based on Written Examination, Document Verification, Physical Measurements Test, and Physical Efficiency Test.
-> Candidates can attend the UP Police Constable and can check the UP Police Constable Previous Year Papers. Also, check UP Police Constable Exam Analysis.