Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से कौन - सा शब्द अव्यय नहीं है ?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFशब्द अव्यय नहीं है - किसे
Key Points
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम - 'किसे'
- जो सर्वनाम किसी वस्तु या व्यक्ति की ओर ऐसे संकेत करें कि उनकी स्थिति अनिश्चित या अस्पष्ट रहे, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
- जैसे - कुछ, किसी, कौन, किसने, जहाँ, वहाँ आदि।
- भोजन में कुछ गिर गया है।
अन्य विकल्प -
- अव्यय शब्द - 'आज, कल, इधर'
Additional Information
अव्यय शब्द - अव्यय शब्दों को अविकारी शब्द भी कहते हैं क्योंकि इनमें लिंग, कारक, वचन, पुरुष आदि के कारण कोई विकार/ परिवर्तन उत्पन्न नहीं होता है। जैसे – आज, कब, इधर, किन्तु आदि। अव्यय के चार भेद हैं - |
|||
अव्यय |
परिभाषा |
उदाहरण |
|
क्रिया-विशेषण |
जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चले। जहाँ पर यहाँ, तेज, अब, रात, धीरे-धीरे, प्रतिदिन, सुंदर, वहाँ, तक, जल्दी, अभी, बहुत आदि आते हैं, वहाँ पर क्रियाविशेषण अव्यय होता है। |
राम धीरे-धीरे खाना खाता है। |
|
सम्बन्धबोधक |
वे शब्द जो संज्ञा, सर्वनाम शब्दों को अन्य संज्ञा, सर्वनाम शब्दों के साथ सम्बन्ध का बोध कराते हैं। जहाँ पर बाद, भर, के ऊपर, की ओर, कारण, ऊपर, नीचे, बाहर, भीतर, बिना, सहित, पीछे, से पहले, से लेकर, तक, के अनुसार, की खातिर, के लिए आदि आते हैं, वहाँ पर संबंधबोधक अव्यय होता है। |
मंदिर के पास नदी है। |
|
समुच्चयबोधक |
दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ने वाले संयोजक शब्द को समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं। जहाँ पर और, तथा, लेकिन, मगर, व, किन्तु, परन्तु, इसलिए, इस कारण, अत:, क्योंकि, ताकि, या, अथवा, चाहे, यदि, कि, मानो, यानि, तथापि आदि आते हैं। |
मोहन दफ्तर से आया और सो गया। |
|
विस्मयादिबोधक |
जिन वाक्यों में घृणा, हर्ष, शोक, आश्चर्य के भाव प्रकट हों। इसमें विस्मयादिबोधक (!) चिह्न का प्रयोग किया जाता है। जहाँ पर अरे!, हाय!, शबाश!, ओह!, वाह!, हाँ!, वाह!, हैं!, ऐ!, क्या!, ओहो, अहा!, उफ, हा-हा!आदि आते हैं। |
वाह! तुमने तो कमाल कर दिया। |
Last updated on Jun 11, 2025
-> UP Police Constable 2025 Notification will be released for 19220 vacancies by June 15th 2025.
-> Check UPSC Prelims Result 2025, UPSC IFS Result 2025, UPSC Prelims Cutoff 2025, UPSC Prelims Result 2025 Name Wise & Rollno. Wise
-> UPPRPB Constable application window is expected to open in June 2025.
-> UP Constable selection is based on Written Examination, Document Verification, Physical Measurements Test, and Physical Efficiency Test.
-> Candidates can attend the UP Police Constable and can check the UP Police Constable Previous Year Papers. Also, check UP Police Constable Exam Analysis.