भारतस्य विद्यालयीय-भाषाशिक्षण-विषयकनीतिः केन नाम्ना ज्ञायते?

This question was previously asked in
CTET Paper 2 Maths & Science 17th Jan 2022 (English-Hindi-Sanskrit)
View all CTET Papers >
  1. राजकीयभाषानीतिः 
  2. बहुभाषीयशिक्षा 
  3. मातृभाषाधारित बहुभाषीयशिक्षा 
  4. त्रिभाषासूत्रम् 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : त्रिभाषासूत्रम् 
Free
CTET CT 1: TET CDP (Development)
73.3 K Users
10 Questions 10 Marks 8 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF
प्रश्नानुवाद - भारत की विद्यालयीय भाषा शिक्षण विषयक नीति को किस नाम से जाना जाता है ?

स्पष्टीकरण - भारत वर्ष की विद्यालय भाषा की शिक्षण नीति को त्रिभाषा सूत्र/नियम के नाम से जाना जाता है। जिसके अन्तर्गत विद्यालयों में किन्हीं तीन भारतीय भाषाओं को पढ़ाया जाता है।

Important Points

  • त्रिभाषा सूत्र:- त्रिभाषा-सूत्र भारत में भाषा शिक्षण से सम्बन्धित नीति है, जो भारत सरकार द्वारा राज्यों से विचार-विमर्श करके बनायी गयी है। त्रिभाषा सूत्र में हिन्दी का स्थान राजभाषा के रूप में है। इसके अनुसार देवनागरी लिपि में लिखी और मूलतः संस्कृत से अपनी पारिभाषिक शब्दावली को लेने वाली हिन्दी भारतीय संघ की राजभाषा है। 
  • त्रिभाषा-सूत्र भारत की भाषा स्थिति की चुनौतियों और अवसरों को संबोधित करने का एक प्रयास है क्योंकि यह भाषा शिक्षण से संबंधित एक ऐसी नीति है, जिसका प्राथमिक उद्देश्य भाषा शिक्षण के तहत बच्चों में बहु-भाषिकता और राष्ट्रीय सद्भाव को बढ़ावा देना है।
  • त्रिभाषा सूत्र के तहत भारतीय स्कूलों में तीन भाषाओं की शिक्षा दी जाने की सिफारिश की गई थी जो इस प्रकार हैं-
    • पहली भाषा: मातृभाषा या क्षेत्रीय भाषा।
    • दूसरी भाषा: हिंदी भाषी राज्यों में आधुनिक भारतीय भाषा या अंग्रेजी। गैर हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी या अंग्रेजी।
    • तीसरी भाषा: हिंदी भाषी तथा गैर हिंदी भाषी दोनों राज्यों में अंग्रेजी या एक आधुनिक भारतीय भाषा।
  • प्रथम भाषा (L1): वह भाषा जो हम बचपन से सीखते हैं, वह आमतौर पर हमारे माता-पिता, परिवार के सदस्यों और हमारे आसपास के अन्य लोगों द्वारा बोली जाती है। इसे हमारी प्रथम भाषा या L1 के रूप में जाना जाता है। चूंकि यह वह भाषा है जिसे हम सबसे अच्छे से जानते हैं और आम उपयोग करते हैं, इसलिए सरकार ने फैसला किया कि प्राथमिक स्तर पर शिक्षा का माध्यम एक क्षेत्रीय भाषा होनी चाहिए।
  • द्वितीय भाषा (L2): शिक्षा का एक उद्देश्य छात्र को विभिन्न परिस्थितियों में प्रकट करना और ऐसी क्षमता विकसित करना है, जो उसे हर संभव स्रोत से ज्ञान प्राप्त करने और दूसरों के साथ समान साझा करने में सक्षम बनाता है। इसलिए, सीखने वाले को द्वितीय भाषा (L2) सीखने की जरूरत है, जो हमारे देश में आमतौर पर हिंदी या अंग्रेजी में होती है।
  • तृतीय भाषा (L3): इस सूत्र के शिक्षण में, दूसरी भाषा की शुरुआत प्राथमिक स्कूल की अंतिम अवस्था में शुरू की जाती है। इस प्रकार तीसरी भाषा को स्कूल में बाद के चरण में पढ़ाया जाता है।

 

अतः कहा जा सकता है कि भारत वर्ष की विद्यालय भाषा की शिक्षण नीति को त्रिभाषा सूत्र/नियम के नाम से जाना जाता है।

Latest CTET Updates

Last updated on Apr 30, 2025

-> The CTET 2025 Notification (July) is expected to be released anytime soon.

-> The CTET Exam Date 2025 will also be released along with the notification.

-> CTET Registration Link will be available on ctet.nic.in.

-> CTET is a national-level exam conducted by the CBSE to determine the eligibility of prospective teachers.  

-> Candidates can appear for CTET Paper I for teaching posts of classes 1-5, while they can appear for CTET Paper 2 for teaching posts of classes 6-8.

-> Prepare for the exam with CTET Previous Year Papers and CTET Test Series for Papers I &II.

More संस्कृत शिक्षण के आयोग Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti joy 51 bonus teen patti gold old version teen patti master download teen patti win teen patti bliss