विलोम शब्द MCQ Quiz in বাংলা - Objective Question with Answer for विलोम शब्द - বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন [PDF]

Last updated on Mar 15, 2025

পাওয়া विलोम शब्द उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). এই বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন विलोम शब्द MCQ কুইজ পিডিএফ এবং আপনার আসন্ন পরীক্ষার জন্য প্রস্তুত করুন যেমন ব্যাঙ্কিং, এসএসসি, রেলওয়ে, ইউপিএসসি, রাজ্য পিএসসি।

Latest विलोम शब्द MCQ Objective Questions

Top विलोम शब्द MCQ Objective Questions

विलोम शब्द Question 1:

गौरव का विलोम शब्द

  1. लाघव
  2. लघुता
  3. लघूतव
  4. लघुतम

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : लाघव

विलोम शब्द Question 1 Detailed Solution

गौरव का विलोम शब्द;- 'लाघव'

  • गौरव का अर्थ:  महत्त्व
  • लाघव का अर्थ: लघु होने का भाव

Key Pointsविलोम शब्द;- 

  • जो शब्द किसी दूसरे शब्द का उल्टा अर्थ बताते हैं, उन्हें विलोम शब्द या विपरीतार्थक शब्द या विरुद्धार्थी शब्द कहते है।
  • जैसे- हार- जीत, आय- व्यय, आजादी- गुलामी, नवीन- प्राचीन आदि।

अन्य विकल्प के अनुसार;- 

  • लघुता का विलोम- दीर्घता
  • लघुत्तम का विलोम- महत्तम
  • लघूतव शब्द अनुचित है।

Additional Information

महत्वपूर्ण विलोम शब्द;- 

शब्द  विलोम 
ऊसर उर्वरा
आस्तिक नास्तिक
उत्कृष्ट निकृष्ट
इहलोक परलोक
एकमुखी बहुमुखी
कर्कश मधुर
आदर्श यथार्थ
गणतंत्र राजतंत्र
कुसुम वज्र

विलोम शब्द Question 2:

किस विकल्प में सही विलोम-युग्म है?

  1. साँझ - दोपहर
  2. कृपण - दाता
  3. शुष्क - क्षुद्र
  4. प्रसन्न - प्रफुल्ल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : कृपण - दाता

विलोम शब्द Question 2 Detailed Solution

सही उत्तर कृपण - दाता है। 

Key Points 

  • दिए गए सभी विकल्पों में से सही विलोम-युग्म 'कृपण - दाता' है। 
  • कृपण का अर्थ कंजूस होता है। 
  • दाता का अर्थ देनेवाला होगा। 

अन्य विकल्प: 

  • सांझ का विलोम भोर होता है। 
  • शुष्क का विलोम आर्द्र होता है। 
  • क्षुद्र का विलोम विशाल होता है। 
  • प्रसन्न का विलोम खेद होता है। 
  • प्रफुल्ल का विलोम म्लान होता है। 

Additional Information 

  •  ‘विलोम’ शब्द का अर्थ है-उल्टा या विपरीत।
  • अत: किसी शब्द का उल्टा अर्थ व्यक्त करने वाला शब्द विलोमार्थक शब्द कहलाता है।
  • विलोम शब्द का अंग्रेज़ी पर्याय ‘Antonyms’ होता है।

विलोम शब्द Question 3:

'स्थावर' का विलोम शब्द है :

  1. जंगम
  2. सचल
  3. चंचल
  4. चेतन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : जंगम

विलोम शब्द Question 3 Detailed Solution

 'स्थावर'का विलोम जंगम होता है।

Key Points  अन्य विकल्प- 

  • 'सचल' का विलोम शब्द अचल होता हैं।
  • 'चंचल' शब्द का विलोम स्थिर होता है।
  • 'चेतन' शब्द का विलोम जड़ होता है।

  पर्यायवाची-

  • सचल के पर्यायवाची- अस्थावर, जंगम, चलिष्णु
  • चंचल के पर्यायवाची- चपल, अनियतात्मा,अधीर, विलोल 
  • चेतन के पर्यायवाची- प्राणवान, प्राणिक, जीवंत, तनुधारी

 Additional Information

  • विलोम - विलोम शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है उल्टा या विपरीत,जिन शब्दों के अपने अर्थ होते है उन शब्दों के विपरीत अर्थ देने वाले शब्द विलोम शब्द कहलाते है।
  • विलोम के कुछ अन्य उदाहरण- 
आमिष  निरामिष
अधिमूल्यन अवमूल्यन
अभिमुख प्रतिमुख
कृत्रिम प्राकृतिक
उत्तरीय अधोवस्त्र
उग्र सोम्य

विलोम शब्द Question 4:

दिए गए शब्द का विलोम चुनें। 
उष्ण

  1. शीतोष्ण
  2. शीतल
  3. ग्रीष्म
  4. गर्म

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : शीतल

विलोम शब्द Question 4 Detailed Solution

उष्ण का विलोम शीतल होगा। 
  • उष्ण का अर्थ - तप्त, जो गर्मी या तप्त उत्पन्न करे
  • शीतल का अर्थ - शीत उत्पन्न करने वाला, ठंडा
  • उष्ण का विलोम शब्द शीतल या शीत होता है।
Key Points
  • अन्य विकल्प के अर्थ - 
शब्द  अर्थ 
शीतोष्ण  ठंडा और गरम (जैसे- शीतोष्ण जल-वायु)
ग्रीष्म गरमी का महीना, उष्णता
गर्म गरम, ग्रीष्म

Additional Information

किसी शब्द का उल्टा अर्थ बताने वाला शब्द विलोम शब्द कहलाता है।
उदाहरण -
शब्द  विलोम 
लघुकाय विशालकाय
उर्ध्वगामी अधोगामी
आग्रह दुराग्रह
ख्यात कुख्यात
डिम्भ निराडम्बर
ग्राह्य त्याज्य
अन्तरंग बहिरंग
चिन्मय जड़
उद्यमी आलसी
अस्ताचल उदयाचल
जाग्रत सुषुप्त
निर्लज्ज सलज्ज
उपाय निरुपाय
एकांगी सर्वांगीण
महात्मा दुरात्मा

विलोम शब्द Question 5:

दिए गए शब्द के विलोम शब्द का चयन करें

स्वल्पायु

  1. चिरायु
  2. अल्पायु
  3. अवस्था
  4. दीर्घ

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : चिरायु

विलोम शब्द Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर है - "चिरायु" lKey Points

  • स्वल्पायु का अर्थ है:-
    • बहुत कम उम्र का, अल्पजीवी। 
  • चिरायु का अर्थ है:-
    • लंबी उम्रवाला, दीर्घायु।
  • यह दोनों शब्द एक दूसरे के विलोम है l

दिए गए अन्य विकल्पों का विश्लेषण इस प्रकार है:-

  • अल्पायु का अर्थ है:-
    • बहुत कम जीने वाला या उम्र वाला l
  • स्वल्पायु का समानार्थी अल्पायु है l
  • अवस्था का अर्थ है-
    • हालत, दशा, जीवन की विभिन्न विधियां l
  • दीर्घ का अर्थ है-
    • लंबा, बड़ा, गहरा l
  • दीर्घ का विलोम है- लघु, ह्रस्व l 

Additional Information

  • कुछ अन्य विलोम शब्द युग्म:-
    • राजतंत्र – गणतंत्र
    • बुढ़ापा – जवानी
    • जल्दी – देरी
    • कम – ज्यादा
    • सज्जन – दुर्जन
    • खिलना – मुरझाना

विलोम शब्द Question 6:

'संन्यासी' का विलोम शब्द है -

  1. संतापी
  2. इनमें से कोई नहीं
  3. गृहस्थ
  4. विरक्त

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : गृहस्थ

विलोम शब्द Question 6 Detailed Solution

संन्यासी का विलोम शब्द गृहस्थ होगा। 

  • संन्यासी - गृहस्थ
    • संन्यासी का अर्थ- वह जो संन्यास ले चुका हो। 
    • गृहस्थ का अर्थ- गृहवासी।
    • संन्यासी के पर्यायवाची - वैरागी, सन्त, यति, अवधूत

Key Pointsअन्य विकल्प

  • संतापी का अर्थ - संताप देने वाला
    • संताप(ताप) का विलोम - शीतलता
  • विरक्त संन्यासी का पर्यायवाची शब्द है।

Additional Informationकिसी शब्द का उल्टा अर्थ बताने वाला शब्द विलोम शब्द कहलाता है।

उदाहरण -
शब्द  विलोम 
बहिरंग  अन्तरंग
 वितल  अतल
ऐश्वर्य  अनैश्वर्य
उत्थान  पतन
अधोगामी  उर्ध्वगामी
उर्वर  अनुर्वर
अन्तरंग बहिरंग
केंद्रित  विकेन्द्रित
अवर प्रवर
 कृष्ण  शुक्ल
आकर्षण विकर्षण
ग्राम  नगर
एकांगी सर्वांगीण
 कुकृति  सुकृत्य

विलोम शब्द Question 7:

'उच्छवास' किसका विलोम है?

  1. श्वसन 
  2. श्वास
  3. प्रश्वास
  4. निःश्वास

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : निःश्वास

विलोम शब्द Question 7 Detailed Solution

सही विकल्प निःश्वास है।

Key Points

  • 'उच्छवास' निःश्वास का  विलोम है। 
  • उच्छ्वास का अर्थ- ऊपर छोड़ी जाने वाली साँस, आह। 
  • निःश्वास का अर्थ- लम्बी साँस
  • श्वसन, श्वास, प्रश्वास तीनों उच्छ्वास के लिए सार्थक विलोम शब्द नहीं हैं।  
  • विलोम शब्द - किसी शब्द का विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्द को विलोम शब्द कहते हैं। 

विलोम शब्द Question 8:

निम्नलिखित में से कौन सा विलोम युग्म सुमेलित नहीं है?

  1. क्षणिक - शाश्वत
  2. खंडन - मंडन
  3. हृास - वृद्धि
  4. खीझना - चिढ़ना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : खीझना - चिढ़ना

विलोम शब्द Question 8 Detailed Solution

खीझना - चिढ़ना, यहाँ सुम्मेलित विलोम युग्म नहीं हैं।

  • खीझना का अर्थ: झुँझलाना, चिढ़ना, कुढ़ना। 
  • खीझना का विलोम : रीझना होगा
  • रीझना का अर्थ : किसी के प्रति आकर्षित होना, मंत्रमुग्ध होना

Key Points

  • अन्य विलोम
    • क्षणिक - शाश्वत अर्थात जो पल भर के लिए हो - जो हमेशा रहें
    • खंडन - मंडन अर्थात  तोड़ना या अलग करना - जोड़ना या सजाना
    • हृास - वृद्धि अर्थात कमी होना -  बढ़ोतरी होना

Important Points

  • अन्य उदाहरण:
हर्ष शोक
शुष्क आर्द्र
वरदान अभिशाप
रक्षक भक्षक
रुगण स्वस्थ
मूक वाचाल
सगुण निर्गुण
यश अपयश
ठोस तरल
बंधन मुक्ति
नूतन पुरातन
निरक्षर साक्षर
सुलभ दुर्लभ
क्रय विक्रय
कृतज्ञ कृतघ्न
मोक्ष बंधन
सौभाग्य दुर्भाग्य
सरस निरस
मितव्यय अपव्यय
निंदा स्तुति
घात प्रतिघात
संक्षेप विस्तार
मौखिक लिखित
सुगंध दुर्गंध
सजीव निर्जीव
घृणा प्रेम
प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष
परोक्ष अपरोक्ष
गुप्त प्रकट
प्रसन्नता खेद
दाता याचक
आहार निराहार

विलोम शब्द Question 9:

दिए गए शब्द के विलोम शब्द का चयन करें-

सहित

  1. असहित
  2. विमुख
  3. असीम
  4. विहीन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : विहीन

विलोम शब्द Question 9 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 4 ‘विहीन है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points 

  • 'सहित' का विलोम "विहीन" है। 
  • सहित शब्द का अर्थ:- युक्त , समेत, साथ (जैसे—पत्नी समेत आना, सामान सहित चला गया), सहन किया हुआ।

अन्य विकल्प:-

शब्द

अर्थ

असहित

जुड़ा हुआ न हो।

विमुख

विरत, प्रतिकूल।

असीम

जिसकी सीमा न हो, बेहद , बेहिसाब, अपार।

Additional Information

  • किसी शब्द का उल्टा अर्थ बताने वाले शब्द को विपरीतार्थक या विलोम शब्द कहते है.
  • जैसे –
    • सुख – दुःख
    • हार – जीत
    • भारी – हल्का
    • पहला – अंतिम

विलोम शब्द Question 10:

इस वाक्य के रिक्त स्थान पर रेखांकित शब्द का उपयुक्त विलोम शब्द कौन-सा होगा?

भारत मे कहीं अतिवृष्टि से बाढ़ आती है तो कहीं ______ से सूखा पड़ता है।

  1. लघुवृष्टि
  2. अनावृष्टि
  3. वृष्टि
  4. सुवरिष्टि

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अनावृष्टि

विलोम शब्द Question 10 Detailed Solution

अतिवृष्टि का उचित विलोम शब्‍द "अनावृष्टि" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • भारत मे कहीं अतिवृष्टि से बाढ़ आती है तो कहीं ______ से सूखा पड़ता है।
  • रेखांक‍ित शब्‍द का उचित व‍िलोम अनावृष्टि है। 

Important Points  कुछ अन्‍य व‍िलोम शब्‍द- 

शब्‍द विलोम
जड़  चेतन
वक्‍ता श्रोता
उन्‍मूलन रोपण
आघात प्रतिघात
अनिवार्य ऐच्छिक
आवृत्त अनावृत्त
विज्ञ अज्ञ
आलोक तिमिर
कृत्रिम प्राकृतिक

Additional Information  

विलोम शब्‍द- एक-दूसरे के विपरीत या उल्‍टा अर्थ देने वाले शब्‍द विलोम शब्‍द कहलाते हैं। 

उदाहरण-अच्‍छा- बुरा

लाभ- हानि 

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti all teen patti stars teen patti wealth teen patti chart teen patti baaz