रिक्त स्थानों की पूर्ति MCQ Quiz in বাংলা - Objective Question with Answer for रिक्त स्थानों की पूर्ति - বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন [PDF]

Last updated on Mar 15, 2025

পাওয়া रिक्त स्थानों की पूर्ति उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). এই বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন रिक्त स्थानों की पूर्ति MCQ কুইজ পিডিএফ এবং আপনার আসন্ন পরীক্ষার জন্য প্রস্তুত করুন যেমন ব্যাঙ্কিং, এসএসসি, রেলওয়ে, ইউপিএসসি, রাজ্য পিএসসি।

Latest रिक्त स्थानों की पूर्ति MCQ Objective Questions

Top रिक्त स्थानों की पूर्ति MCQ Objective Questions

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 1:

सर्वनाम का रूपांतरण _________ की दृष्टि से होता है। - रिक्त स्थान के लिए उचित विकल्प है-

  1. लिंग और वचन
  2. पुरुष, वचन और कारक
  3. संज्ञा और विशेषण
  4. विकारी और अविकारी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : पुरुष, वचन और कारक

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 1 Detailed Solution

सर्वनाम का रूपांतरण पुरुष, वचन और कारक की दृष्टि से होता है। - रिक्त स्थान के लिए उचित विकल्प है

Key Points

  • सर्वनाम, जो कि संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होता है, उसमें इन तीनों पहलुओं के आधार पर रूपांतरण होता है:
    • पुरुष (उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष, अन्य पुरुष)
    • वचन (एकवचन, बहुवचन)
    • कारक (कर्ता, कर्म, सम्प्रदान आदि)
  • इस प्रकार, सही विकल्प है: पुरुष, वचन और कारक

Important Points

  • पुरुषवाचक सर्वनाम-
    • संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम होते हैं
    • जो किसी व्यक्ति, जीव, या वस्तु को दर्शाते हैं। यह सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं:
    • उत्तम पुरुष (मैं, हम), मध्यम पुरुष (तू, तुम, आप), और अन्य पुरुष (वह, वे, यह, ये)।
  • वचन- 
    • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण के जिस रूप से हमें संख्या का पता चले उसे वचन कहते हैं। 
    • वचन के प्रकार-
      • एकवचन (जैसे- लड़का, गाय, बच्चा आदि।)
      • बहुवचन (जैसे-लड़के, बच्चे, कपड़े, पुस्तकें, आदि।)
  • कारक-
    • संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उसके सम्बन्ध का बोध होता है, उसे कारक कहते हैं।
    • हिन्दी में कारक आठ हैं- कर्त्ता, कर्म, करण, सम्प्रदान, अपादान, संबंध, अधिकरण और सम्बोधन
    • जैसे- "मोहन ने पुस्तक से पत्र लिखा।" में, "मोहन" कर्ता कारक है, और "पुस्तक से" करण कारक है,
    • क्योंकि इससे पता चलता है कि पत्र किस साधन से लिखा गया है।

Additional Informationलिंग- 

  • शब्द के जिस रूप से यह पता चले कि वह पुरुष (नर) जाति का है या स्त्री (मादा) जाति का, व्याकरण में उसे लिंग कहते हैं।
    • लिंग के दो भेद होते हैं -पुल्लिंग और स्त्रीलिंग।

संज्ञा-

  • किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं।
    • जैसे – मनुष्य (जाति), अमेरिका, भारत (स्थान), बचपन, मिठास (भाव), किताब, टेबल(वस्तु) आदि।

विशेषण-

  • संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द 'विशेषण' कहलाते हैं।
    • जैसे - बड़ा, काला, लंबा, दयालु, भारी, सुन्दर, कायर, टेढ़ा-मेढ़ा, एक, दो आदि।

विकारी-

  • वे शब्द होते हैं जिनमें लिंग, वचन, कारक, आदि के कारण परिवर्तन (विकार) होता है ये शब्द संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, और क्रिया में आते हैं
    • उदाहरण के लिए, 'कुत्ता', 'कुत्ते', 'कुत्तों' विकारी शब्द हैं क्योंकि उनका रूप वचन के अनुसार बदलता है

अविकारी-

  • जो शब्द जैसे होते है तथा जिनमें कोई परिवर्तन नहीं होता।
  • जो शब्द लिंग, वचन, कारक, पुरूष और काल के कारण नहीं बदलते,
  • वे अविकारी शब्द कहलाते हैं। इन्हें अव्यय भी कहा जाता है।
  • उदाहरण:
    • क्रिया-विशेषण: जल्दी, धीरे, बहुत, कम, आदि
    • संबंधबोधक: में, पर, को, से, आदि
    • समुच्चयबोधक: और, लेकिन, परंतु, क्योंकि, आदि
    • विस्मयादिबोधक: हे, अरे, वाह, आदि

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 2:

रमेश राम के मामा के भाई का पुत्र है अतः वह उसका _______ है। वाक्य में संबंधवाची शब्द का प्रयोग कर उसे पूर्ण करें।

  1. भाई 
  2. मामा 
  3. ममेरा भाई 
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : ममेरा भाई 

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 2 Detailed Solution

विकल्प 3 'ममेरा भाई' सही है।

Key Points

  • रमेश राम के मामा के भाई का पुत्र है अतः वह उसका ममेरा भाई है।
  • अन्य विकल्प यहां उपयुक्त नहीं बैठते

Additional Information

  • जिन शब्दों से दो या दो से अधिक व्यक्तियों के मध्य किसी प्रकार के सम्बन्ध का ज्ञान हो उन्हें संबंधवाची शब्द कहते हैं। 
    • जैसे:- चचेरा, फुफेरा, भाई, बहिन आदि।

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 3:

जिस प्रकार गधा मूर्खता का प्रतीक होता है, उसी तरह गीदड़____________का प्रतीक होता है।

उचित संबंधवाची शब्दावली से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -

  1. वीरता
  2. कायरता
  3. साहस
  4. विशालता
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में एक से अधिक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : कायरता

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 3 Detailed Solution

सही उत्तर है - "कायरता" l
Key Points
  • संबंधी वाची शब्द जोड़ने के बाद संपूर्ण वाक्य:-
    • जिस प्रकार गधा मूर्खता का प्रतीक होता है, उसी तरह गीदड़ कायरता का प्रतीक होता है।
  • जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध बताने के लिए किया जाए, वे शब्द “सम्बन्धवाचक सर्वनाम” कहलाते हैं।
  • सम्बन्धवाचक सर्वनाम का प्रयोग वाक्य में दो शब्दों को जोड़ने के लिए भी किया जाता है।
    • जैसे- जैसे-जिसका, जो कि, जो-सो, जितना -उतना आदि
  • यहां पर मूर्खता और कायरता भी आपस में संबंध रखते हैं l
  • गीदड़ के साथ कायरता शब्द का संबंध बहुत पुराना है l
  • कायरता का अर्थ है - डरपोक होने की प्रवृत्ति l

अन्य विकल्पों के अर्थ :-

  • वीरता, साहस दोनों का अर्थ है:-
    • हिम्मत पूर्ण व्यवहार l
  • विशालता का अर्थ है:-
    • भव्यता या बहुत बड़ा होना l

Additional Information

  • कायरता शब्द से बने अन्य वाक्य :-
    • हमारे स्वतंत्रता सेनानी हमें सिखा कर गए हैं की कायरता से भली मौत है l
    • युद्ध के मैदान में कभी कायरता नहीं दिखानी चाहिए l
    • एक क्षत्रिय के लिए कायरता से बड़ा कोई अपमान नहीं l

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 4:

यह ____ बहन है। उपर्युक्त में से कौन सा पद प्रयुक्त होगा?

  1. मेरा
  2. मेरे
  3. मेरी
  4. हमारा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मेरी

रिक्त स्थानों की पूर्ति Question 4 Detailed Solution

  • यहाँ पर इस वाक्य में मेरी बहन संगत विकल्प है। अतः अन्य सभी विकल्प असंगत है।    

Key Points

  • यहाँ पर कारक और वचन दोनों का प्रसंग है:
  • मेरा  शब्द पुल्लिंग जाति के लिए प्रयोग में आता है, और
  • मेरी शब्द स्त्रीलिंग जाति का बोध करवाने के लिए।
  • अत: बहन स्त्रीलिंग शब्द है इसलिए मेरी शब्द का प्रयोग उचित है।

Additional Information

  • कारक की परिभाषा: क्रिया को केंद्र में रखकर कार्य की दशा बताने वाले शब्दों को हम कारक कहते है
  • जैसे: पेड़ से पत्ता गिरता है यहाँ पर गिरने की क्रिया से हमे अलगाव का भाव दिखाई देता है,अतः अपादान कारक होगा।
  • मेरी बहन इस प्रसंग में सम्बन्ध कारक होगा क्योंकि यहाँ सम्बन्ध की बात हो रही है।

  

  • कारक वाक्य को अर्थ प्रदान करने के लिए सहायता करता है इसलिये कारक व्याकरण में महत्वपुर्ण स्थान रखता है सम्बन्ध कारक षष्ठी विभक्ति को कहा जाता है।
  • जैसे: राम दशरथ का पुत्र है इसमें  'का' यह सम्बन्ध दिखा रहा है, अतः यह वाक्य सम्बन्ध कारक का उदाहरण होगा     
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti online game teen patti gold download teen patti master update teen patti joy mod apk