रस का नाम बताए:

“मन रे तन कागद का पुतला।

लागै बूँद बिनसि जाय छिन में, गरब करै क्या इतना।।"

This question was previously asked in
MP Police SI Official Paper 3(Held on : 27 Oct 2017 Shift 2)
View all MP Police SI Papers >
  1. वात्सल्य रस
  2. शांत रस
  3. अदुभत रस
  4. भयानक रस

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : शांत रस
Free
MP Police SI Official Paper 1(Held on : 26 Oct 2017 Shift 1)
32.1 K Users
200 Questions 200 Marks 180 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

उपर्युक्त पद्यांश में शांत रस का भाव है. अत: सही विकल्प 2 'शांत रस' है. अन्य विकल्प अनुचित उत्तर है.

quesImage4585

  • शांत रस -  अभिनवगुप्त ने शान्त रस को सर्वश्रेष्ठ माना है। संसार और जीवन की नश्वरता का बोध होने से चित्त में एक प्रकार का विराग उत्पन्न होता है परिणामतः मनुष्य भौतिक तथा लौकिक वस्तुओं के प्रति उदासीन हो जाता है, इसी को निर्वेद कहते हैं। जो विभाव, अनुभाव और संचारी भावों से पुष्ट होकर शान्त रस में परिणत हो जाता है।

 

अन्य विकल्प 

  • वात्सल्य रस - वात्सल्य रस का सम्बन्ध छोटे बालक-बालिकाओं के प्रति माता-पिता एवं सगे-सम्बन्धियों का प्रेम एवं ममता के भाव से है। हिन्दी कवियों में सूरदास ने वात्सल्य रस को पूर्ण प्रतिष्ठा दी है। तुलसीदास की विभिन्न कृतियों के बालकाण्ड में वात्सल्य रस की सुन्दर व्यंजना द्रष्टव्य है। वात्सल्य रस का स्थायी भाव वत्सलता या स्नेह है।
  • भयानक रस - भयप्रद वस्तु या घटना देखने सुनने अथवा प्रबल शत्रु के विद्रोह आदि से भय का संचार होता है। यही भय स्थायी भाव जब विभाव, अनुभाव और संचारी भावों में परिपुष्ट होकर आस्वाद्य हो जाता है तो वहाँ भयानक रस होता है।
  • अदभुत रस - अलौकिक, आश्चर्यजनक दृश्य या वस्तु को देखकर सहसा विश्वास नहीं होता और मन में स्थायी भाव विस्मय उत्पन्न होता हैं। यही विस्मय जब विभाव, अनुभाव और संचारी भावों में पुष्ट होकर आस्वाद्य हो जाता है, तो अद्भुत रस उत्पन्न होता है।

 

Additional Information

रस - रस काव्य का मूल आधार ‘ प्राणतत्व ‘ अथवा ‘ आत्मा ‘ है रस का संबंध ‘ सृ ‘ धातु से माना गया है। जिसका अर्थ है जो बहता है , अर्थात जो भाव रूप में हृदय में बहता है उसे को रस कहते हैं।एक अन्य मान्यता के अनुसार रस शब्द ‘ रस् ‘ धातु और ‘ अच् ‘ प्रत्यय के योग से बना है। जिसका अर्थ है – जो वहे अथवा जो आश्वादित किया जा सकता है।  रस निष्पत्ति अर्थात विभाव अनुभाव और संचारी भाव के सहयोग से ही रस की निष्पत्ति होती है , किंतु साथ ही वे स्पष्ट करते हैं कि स्थाई भाव ही विभाव , अनुभाव और संचारी भाव के सहयोग से स्वरूप को ग्रहण करते हैं।

Latest MP Police SI Updates

Last updated on Feb 6, 2025

-> MP Police SI 2025 Notification to be out soon. A total of 500+ vacancies are expected to be announced.

-> The candidates must be at least 18 years old to be able to apply for the post.

-> The candidates can go through the MP Police SI Syllabus and Exam Pattern to have a better understanding of the marking scheme and subjects to be studied.

-> Boost your preparation with the MP Police SI Previous Year Paper

More स्थायी भाव Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti club apk teen patti circle teen patti lucky teen patti star apk teen patti vip