उच्चारण का संधि विच्छेद है: 

  1. उच्च + चारण
  2. उत् + चारण
  3. उ + चारण
  4. उच्च + आरण.

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : उत् + चारण

Detailed Solution

Download Solution PDF

उच्चारण’ का संधि विच्छेद 'उत् + चारण' होगा।

इसमें व्यंजन संधि है। 
Key Points

\व्यंजन संधि - 

  • व्यंजन और व्यंजन या स्वर के मेल से जो परिवर्तन या विकार उत्पन्न होता हे उसे व्यंजन संधि कहा जाता है।  
  • जब संधि की जाती है तो उनमे पहला वर्ण यदि व्यंजन होता है तथा दूसरा वर्ण यदि व्यंजन या स्वर होता है तो उस प्रकार की संधि को व्यंजन संधि कहा जाता है।  
  • उदाहरण- 
    • उत् + चारण = उच्चारण

Additional Information

संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं।

संधि के तीन प्रकार हैं - 1. स्वर, 2. व्यंजन और 3. विसर्ग,

संधि

परिभाषा

स्वर

स्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है। जैसे - विद्या + अर्थी = विद्यार्थी; महा + ईश = महेश।

व्यंजन

एक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है। जैसे - अहम् + कार = अहंकार; उत् + लास = उल्लास।

विसर्ग

विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है। जैसे - दुः + आत्मा = दुरात्मा; निः + कपट = निष्कपट।

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti stars teen patti teen patti master list