वाक्य MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्य - Download Free PDF

Last updated on Jun 11, 2025

Latest वाक्य MCQ Objective Questions

वाक्य Question 1:

व्याकरणिक दृष्टि से कौनसा वाक्य शुद्ध नहीं है?

  1. बच्चा मातृभाषा को जीवन में कभी भूल नहीं पाता।
  2. भक्तगण से निवेदन है कि सपरिवार पधारने का कष्ट करें।
  3. सभा में लगभग इक्कीस लोग उपस्थित थे।
  4. गीता का उपदेश सबके लिए हितकर है।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 :
सभा में लगभग इक्कीस लोग उपस्थित थे।

वाक्य Question 1 Detailed Solution

सही उत्तर "सभा में लगभग इक्कीस लोग उपस्थित थे।" है। क्योंकि अशुद्ध है। 

  • यहाँ सभा में इक्कीस लोगो की उपस्थिति की निश्चित जानकारी दी जा रही है।

जबकि यहाँ लगभग शब्द अनावश्यक शब्द है, इसलिए यह गलत वाक्य है। 

  • इसका शुद्ध रूप होगा - 'सभा में इक्कीस लोग उपस्थित थे।' 
  • इसमें शब्द चयन संबंधी अशुद्धि होगी।  
  • अन्य विकल्प शुद्ध हैं। 

Additional Information 

  • वाक्य भाषा की अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई है। इसलिए लिखने या बोलने के समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वह स्पष्ट और व्याकरणिक दृष्टि से शुद्ध हो।
  • वाक्यों के विभिन्न अंग यथास्थान होने चाहिए। 

वाक्य Question 2:

तुम घर जाओ - वाक्य का निषेधवाचक वाक्य होगा- 

  1. घर तुम जाओ
  2. तुम घर जा सकते हो
  3. तुम घर मत जाओ
  4. तुम्हे घर जाना है?
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : तुम घर मत जाओ

वाक्य Question 2 Detailed Solution

तुम घर जाओ - वाक्य का निषेधवाचक तुम घर मत जाओ होगा। 

Key Points

  • ‘निषेधवाचक वाक्य’ होगा, ‘तुम घर मत जाओ।’
  • एक ऐसा सन्देश जो किसी काम को न करने का आदेश दे रहा हो (वाक्य में नकारात्मक हो) वह निषेधवाचक वाक्य कहलाता है। 
  • इन वाक्यों में प्रायः न, नहीं या मत जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है। 

Additional Information

अर्थ की दृष्टि से वाक्य के भेद

  1. विधानवाचक-ऐसे वाक्य जिनसे किसी बात या काम के होने का बोध हो। जैसे - सचिन तेंदुलकर एक अच्छा खिलाड़ी है।
  1. प्रश्नवाचक -जिन वाक्यों में कोई बात पूछी जाये या प्रश्न किया जाये। जैसे - आपका नाम क्या है?
  1. आज्ञावाचकजिन वाक्यों में आज्ञा या अनुमति का बोध हो।जैसे - चुप रहो।
  1. संदेहवाचकजिन वाक्यों में कार्य के होने में संदेह या सम्भावना हो। जैसे - शायद वह कल आएगा।
  1. निषेधवाचक-जिन वाक्यों में निषेध (नहोने) का बोध हो। जैसे - मैंने खाना नहीं खाया।
  1. विस्मयादिवाचक -जिन वाक्यों में हर्ष, शोक, आश्चर्य, घृणा का भाव हो। जैसे -वाह ! कितना सुन्दर फूल है।
  1. इच्छावाचक-जिन वाक्यों में इच्छा, आशा, आशीर्वाद का बोध हो। जैसे -भगवान तुम्हे सदा प्रसन्न रखे।
  1. संकेतवाचक-ऐसे वाक्य जिनमें एक क्रिया के दूसरी क्रिया पर निर्भर होने का भाव हो। जैसे -हलवाई की दुकान उधर है।

वाक्य Question 3:

दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न का चयन कीजिए।

चलो जल्दी चलो बस आ गई है।

  1. :-
  2. 0
  3. -
  4. ,
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : ,

वाक्य Question 3 Detailed Solution

दिए गए वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न है - (,)

  • चलो, जल्दी चलो, बस आ गई है।
  • बोलते समय वाक्य को अर्थपूर्ण, भावपूर्ण और स्पष्ट बनाने के लिए, वाक्य के बीच में हम थोड़ी देर के लिए रुकते हैं,
  • इसी ठहराव को लिखते समय जिस चिह्न का प्रयोग किया जाता है, उसे अल्पविराम कहते हैं।

जैसे -

  • रोको, मत जाने दो।
  • ठहरो, तुम ऐसा नहीं कर सकते।

Key Points

  • विवरण चिन्ह - (:-)
  • योजक चिन्ह - (-)
  • लाघव चिन्ह - (०)

Additional Information

विवरण चिन्ह:-

  • जब किसी के द्वारा कही हुई बात को स्पष्ट करना हो या फिर उसका विवरण प्रस्तुत करना हो तो वाक्य के अन्त में इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।
  • विवरण चिन्ह का चिन्ह (:-) होता है। 

जैसे -

  • हिमालय से कई नदियाँ निकलती है जिसमे  मुख्य है :- गंगा 

योजक-चिह्न:-

  • दो शब्दों में परस्पर संबंध स्पष्ट करने के लिए तथा उन्हें जोड़कर लिखने के लिए योजक-चिह्न (-) का प्रयोग किया जाता है।

जैसे -

  • विभिन्न शब्द (युग्मों में) - भीड़ - भाड़ , डर - वर , पानी - वानी ।

लाघव चिन्ह :-

  • किसी बड़े अंश का संक्षिप्त रूप लिखने के लिए लाघव चिन्ह/ संक्षेपसूचक (०) का प्रयोग किया जाता है। 

जैसे -

  • डॉक्टर  के लिए - डॉ 

वाक्य Question 4:

“मुझसे अब नहीं चला जाएगा I''- इस वाक्य में कौन-सा वाच्य है ?

  1. कर्मवाच्य
  2. भाववाच्य
  3. कर्तृवाच्य
  4. इनमें से कोई भी नहीं
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : भाववाच्य

वाक्य Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर 'भाववाच्य' है। 

Key Points 
  • “मुझसे अब नहीं चला जाएगा I'' यह वाक्य 'भाववाच्य का उदाहरण है। 
  • प्रस्तुत वाक्य में न चलने के भाव को बताया जा रहा है 
  • क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।

अन्य विकल्प: 

  •  क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, जिसमें केवल सकर्मक क्रिया के वाक्य होते है। उसे कर्मवाच्य कहते हैं।
  • क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो और सकर्मक और अकर्मक दोनों क्रियाए हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

Additional Information 

  • क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है।

वाक्य Question 5:

हम खा चुके - इसमें कौन सा वाक्य है? 

  1. प्रश्नवाचक वाक्य
  2. विधिवाचक वाक्य
  3. आज्ञावाचक वाक्य
  4. निषेधवाचक वाक्य
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : विधिवाचक वाक्य

वाक्य Question 5 Detailed Solution

हम खा चुके - इसमें विधिवाचक वाक्य है।

Key Points

  • विधिवाचक वाक्य– जिससे किसी बात के होने का बोध हो । जैसे – सरल वाक्य – हम खा चुके ।
  • दो या दो से अधिक पदों के सार्थक समूह को, जिसका पूरा पूरा अर्थ निकलता है, वाक्य कहते हैं।

Additional Information 

अर्थ की दृष्टि से वाक्य के भेद

  1. विधानवाचक-ऐसे वाक्य जिनसे किसी बात या काम के होने का बोध हो। जैसे - सचिन तेंदुलकर एक अच्छा खिलाड़ी है।
  1. प्रश्नवाचक -जिन वाक्यों में कोई बात पूछी जाये या प्रश्न किया जाये। जैसे - आपका नाम क्या है?
  1. आज्ञावाचकजिन वाक्यों में आज्ञा या अनुमति का बोध हो।जैसे - चुप रहो।
  1. संदेहवाचकजिन वाक्यों में कार्य के होने में संदेह या सम्भावना हो। जैसे - शायद वह कल आएगा।
  1. निषेधवाचक-जिन वाक्यों में निषेध (नहोने) का बोध हो। जैसे - मैंने खाना नहीं खाया।
  1. विस्मयादिवाचक -जिन वाक्यों में हर्ष, शोक, आश्चर्य, घृणा का भाव हो। जैसे -वाह ! कितना सुन्दर फूल है।
  1. इच्छावाचक-जिन वाक्यों में इच्छा, आशा, आशीर्वाद का बोध हो। जैसे -भगवान तुम्हे सदा प्रसन्न रखे।
  1. संकेतवाचक-ऐसे वाक्य जिनमें एक क्रिया के दूसरी क्रिया पर निर्भर होने का भाव हो। जैसे -हलवाई की दुकान उधर है।

Top वाक्य MCQ Objective Questions

किस विकल्प में 'संकेतार्थक' वाक्य है ?

  1. प्रियतम मेरा मित्र है। 
  2. यदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ'
  3. हो सकता है कल मौसम ठीक हो जाए।
  4. राजेश अपना कमरा साफ़ करो।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : यदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ'

वाक्य Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

यदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ'... विकल्प में 'संकेतार्थक' वाक्य है।Key Points

  • संकेतवाचक वाक्य - जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है।
  • उदाहरण - अगर वर्षा होती तो फसल भी अच्छी होती। 

Additional Informationअर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद है।

वाक्य परिभाषा उदाहरण
विधानार्थक वाक्य ऐसे वाक्य जिनमे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। प्रियतम मेरा मित्र है। 
निषेधात्मक वाक्य जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट हो।  मैंने खाना नही खाया है। 
आज्ञावाचक वाक्य जिन वाक्यों से आज्ञा, प्रार्थना, उपदेश आदि का ज्ञान हो। राजेश अपना कमरा साफ़ करो।
प्रश्नवाचक वाक्य जिन वाक्यों से किसी प्रकार का प्रश्न पूछने का ज्ञान होता है। आप कहाँ जा रहे है?
इच्छार्थक वाक्य  जिन वाक्यों से इच्क्षा, शुभकामनाये,आशीष आदि का ज्ञान हो। तुम्हारा कल्याण हो।
संदेहवाचक वाक्य  जिन वाक्यों से सन्देह या सम्भावना प्रकट होती है। हो सकता है कल मौसम ठीक हो जाए।
विस्मयादिबोधक वाक्य जिन वाक्यों से आश्चर्य, क्रोध, शोक आदि भावो की अभिव्यक्ति होती है।  अरे ! यह क्या हो गया।
संकेतवाचक वाक्य  जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है।  अगर वर्षा होती तो फसल भी अच्छी होती।

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नही है' चुनें।

प्रधानाचार्य ने (1) / हिन्दी अध्यापक (2) / को बुलाये। (3) / कोई त्रुटि नही है (4)

  1. 3
  2. 4
  3. 2
  4. 1

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : 3

वाक्य Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से विकल्प 1 सही है क्योंकि अन्य विकल्पों में कोई त्रुटि नहीं है। 

Key Points

स्पष्टीकरण:

  • प्रधानाचार्य एकवचन संज्ञा है इसलिए इसके साथ उपयोग की जाने वाली क्रिया भी एकवचन होनी चाहिए इसलिए "को बुलाये" की जगह 'को बुलाया' होना चाहिए अतः हम कहा सकते है की (3) में त्रुटि है। 
  • सही वाक्य: प्रधानाचार्य ने हिन्दी अध्यापक को बुलाया। 

Additional Information

  • वाक्य रचना के दौरान कर्ता के अनुसार ही क्रिया का प्रयोग होता है। 
  • उदाहरण:
    • मुंबई का आम स्वादिष्ट होता है। 
    • पुस्तकें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती है । 
    • लड़के पढ़ाई नहीं कर रहे हैं । 

“अर्थ के अनुसार _______ के कुल ______भेद हैं।” सही विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानें की पूर्ति कीजिये।

  1. संबंध बोधक अव्यय, बारह 
  2. समुच्चय बोधक, आठ
  3. निपात, चार
  4. क्रिया विशेषण, सात  

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : संबंध बोधक अव्यय, बारह 

वाक्य Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

संबंध बोधक अव्यय, बारह  यहाँ सही विकल्प,अन्य विकल्प असंगत है। अत: सही उत्तर 1 'संबंध बोधक अव्यय, बारह ' है। 

Key Points

  • “अर्थ के अनुसार सम्बन्ध बोधक के कुल बारह भेद होते हैं।”

Additional Information

सम्बन्ध बोधक अव्यय

बारह

समुच्चय बोधक अव्यय

दो

(इससे कम अथवा अधिक गलत है वो इन दो के अंदर के भाग होते हैं।)

निपात

नौ

क्रिया - विशेषण

चार

(अर्थ के आधार पर चार ही होते हैं।)

Important Points

  • अव्यय- अव्यय का शाब्दिक अर्थ होता है – जो व्यय न हो। जिनके रूप में लिंग , वचन , पुरुष , कारक , काल आदि की वजह से कोई परिवर्तन नहीं होता उसे अव्यय शब्द कहते हैं। अव्यय शब्द हर स्थिति में अपने मूल रूप में रहते हैं। इन शब्दों को अविकारी शब्द भी कहा जाता है।

निम्न वाक्य के लिए सही शब्द भरें-

हिमालय पर्वत भारत के ______ में स्थित है।

  1. पूर्व
  2. उत्तर
  3. दक्षिण
  4. पश्चिम

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : उत्तर

वाक्य Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

 इसका सही उत्तर विकल्प 2 'उत्तर​' है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • हिमालय पर्वत भारत के उत्तर​ में स्थित है।
  • हिमालय भारत में स्थित एक प्राचीन पर्वत श्रृंखला है | हिमालय को पर्वतराज भी कहते हैं जिसका अर्थ है पर्वतों का राजा हिमालय पर्वत 7 देशों की सीमाओं में फैला हैं। ये देश हैं- पाकिस्तान,अफगानिस्तान , भारतनेपालभूटानचीन और म्यांमार

मुझे मज़ा आती है। - रेखाकित शब्द की त्रुटि बताइए-

  1. लिंग के कारण
  2. वचन के कारण
  3. विशेषण के कारण
  4. कारक के कारण

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : लिंग के कारण

वाक्य Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

यहाँ सही उत्तर है ''लिंग के कारण'' क्योंकि दिए गए वाक्य में लिंग संबंधी त्रुटि है। अन्य विकल्प अनुचित है। 

दिए गए वाक्य का शुद्ध रूप होगा- मुझे मजा आता है। 

Key Points

  • मजा एक पुल्लिंग शब्द है इसलिए मजा के साथ ''आती'' के बजाय ''आता'' का प्रयोग किया जाएगा। 
  • लिंग की परिभाषा- संज्ञा के जिस रुप से व्यक्ति, वस्तु या भाव के नर या मादा होने का ज्ञात होता है उसे लिंग कहते हैं। 
    • लिंग के दो भेद होते हैं- स्त्रीलिंग और पुल्लिं। 
      • स्त्रीलिंग शब्दों के उदाहरण- 'लड़की, बकरी, लज्जा, शाखा, कुर्सी, बुआ, लक्ष्मी'। 
      • पुल्लिंग शब्दों के उदाहरण- 'लड़का, बकरा, लोहा, चश्मा, खटमल, नाटक, पर्वत, मुर्गा, बैल, भाई' आदि। 
  • वचन, विशेषण तथा कारक की दृष्टि से वाक्य में कोई त्रुटि नहीं है। 

Additional Information

  •  वचन की परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के उस रूप को वचन कहते हैं जो उसके एक या एक से अधिक होने का बोध कराता है। 
  • वचन के दो भेद होते हैं - एकवचन तथा बहुवचन। 
    • एकवचन शब्दों के उदाहरण- मेला, बच्चा, माता, आंख,पंखा, रात, बात। 
    • बहुवचन शब्दों के उदाहरण मेले, बच्चे, माताएं, आंखें, पंखे,रातें, बातें। 
  • विशेषण की परिभाषा- विशेषण के शब्द होते हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं। 
  • विशेषण के मुख्यतः चार भेद होते हैं- गुणवाचक, संख्यावाचक, परिमाणवाचक तथा संकेतवाचक। 
    • कमल नीला है। 
    • रास्ता पथरीला है।   
  • दिए गए 2 वाक्यों में नीला तथा पथरीला शब्द विशेषण हैं। 
  • कारक की परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रुप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उनका संबंध सूचित हो उसे कारक कहते हैं। 
    • यह पुस्तक राम की है 
    • चूहा बिल से बाहर निकला। 
  • इन दोनों वाक्यों में की तथा से शब्द कारक है। क्योंकि यह दोनों शब्द वाक्य के अन्य शब्दों से संज्ञा शब्दों का संबंध बताते हैं। 
  • कारक के 8 भेद होते हैं। 

संसार में ‍सभी तरह के लोग रहते हैं, कोई उदार तो कोई ______, कोई धनवान तो कोई ______।" सही विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

  1. संकीर्ण, रंक
  2. अनुदार, निर्धन
  3. अनुदार, योगी
  4. संकीर्ण, मितव्यय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अनुदार, निर्धन

वाक्य Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

अनुदार निर्धन यहाँ सही विकल्प है, अन्य विकल्प असंगत है।

वाक्य की सरंचना देखे तो यहाँ रिक्त स्थानों पर उदार तथा धनवान का विलोम शब्द आयेंगे जो कि क्रमशः अनुदार निर्धन है। अत: सही  विकल्प 2 "अनुदार निर्धन" है।

  • पूर्ण सार्थक वाक्य-  संसार में ‍सभी तरह के लोग रहते हैं, कोई उदार तो कोई अनुदार, कोई धनवान तो कोई निर्धन।" 

Key Points

अन्य विलोम:-

शब्द

विलोम शब्द

रंक

राजा

संकीर्ण

विस्तीर्ण

योगी

भोगी

मितव्यय

अपव्ययी

Additional Information

अन्य विशेष

जो शब्द ठीक किसी शब्द के विपरीत अर्थ वाली प्रवृति के होते है वह विलोम शब्द कहलाते है, इन्हें विपरीतार्थी शब्द भी कहते है 

जैसे- दिन का विलोम शब्द रात, ऊपर का विलोम शब्द नीचे आदि

निम्नलिखित वाक्य के किस खंड में अशुद्धि है?

गौतम बुद्ध ने पाली भाषा में उपदेश दिया।

  1. भाषा
  2. उपदेश
  3. दिया
  4. पाली

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : पाली

वाक्य Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

गौतम बुद्ध ने पाली भाषा में उपदेश दिया। इस वाक्‍य में पाली शब्‍द का प्रयोग अनुचित क‍िया गया है। 

Key Points

  • पाली शब्‍द की शुद्ध वर्तनी पालि है। 
  • सही वाक्‍य- गौतम बुद्ध ने पाल‍ि भाषा में उपदेश द‍िया। 
  • अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Important Points

अशुध्‍द शब्‍द  शुध्‍द शब्‍द  
महत्‍व  महत्त्व
उज्‍जवल  उज्‍ज्‍वल 
कवियित्री  क‍वयित्री 
रसायण  रसायन 

Additional Information 

वर्तनी- किसी शब्‍द में आए हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते है। वर्तनी का सम्‍बन्‍ध उच्‍चारण से होता है। 

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नही है' विकल्प को चुनें।

स्टेशन पहुँचते ही वह फोन कर दिया।

  1. फोन कर दिया
  2. कोई त्रुटि नही है
  3. स्टेशन पहुँचते ही
  4. वह

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : वह

वाक्य Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से विकल्प 4 "वह" सही है क्योंकि इसमें ही त्रुटि है। अन्य विकल्पों में कोई त्रुटि नहीं है। 

Key Points

स्पष्टीकरण :

  • प्रस्तुत कथन में "वह" के स्थान पर "उसने" का उपयोग करना सही होगा क्योंकि उसने का उपयोग करने से  वाक्य केअर्थ के साथ भाव भी स्पष्ट हो जाता है।

सही वाक्य: 

  • स्टेशन पहुँचते ही उसने फोन कर दिया।

Important Points

  • वह और उसने के उपयोग में अंतर आप इस उदाहरण से समझ सकते हैं। 
    • राम मेरा मित्र है, वह दिल्ली में रहता है। 
    • राम मेरा मित्र है, उसने दिल्ली में घर खरीदा है। 

Additional Information

कर्ता
वह, उसने वे, उन्होंने
कर्म उसे, उसको उन्हें, उनको
करण
उससे, उसके द्वारा
  उनसे, उनके द्वारा

निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है-

  1. पिताजी का शरीर गद्गद हो गया।
  2. तुम सबसे सुंदरतम हो।
  3. तुम्हारे ऊपर इसका भार है।
  4. मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।

वाक्य Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

शुद्ध वाक्य है- मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।

Key Pointsशुद्ध वाक्य है-

  • पिताजी का शरीर गद्गद हो गया।
    शुद्ध वाक्य- पिताजी का मन गद्गद हो गया।
  • तुम सबसे सुंदरतम हो।
    शुद्ध वाक्य- तुम सबसे सुंदर हो।
  • तुम्हारे ऊपर इसका भार है।
    शुद्ध वाक्य- इसका भार तुम पर है। 

Important Pointsनिम्नलिखित वाक्यगत अशुद्धि होती हैं - 

  • संज्ञा संबंधित त्रुटि
  • लिंग संबंधित अशुद्धियाँ
  • वचन संबंधित अशुद्धियाँ
  • कारक संबंधित अशुद्धियाँ
  • शब्द चयन की अशुद्धियाँ
  • सर्वनाम संबंधित अशुद्धियाँ
  • विशेषण संबंधित अशुद्धियाँ
  • क्रिया संबंधित अशुद्धियाँ
  • अव्यय संबंधित अशुद्धियाँ
  • पदक्रम संबंधित अशुद्धियाँ

दिए गए वाक्य में रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नही है, तो विकल्प “किसी बदलाव की आवश्यकता नही है?

पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये।

  1. मेरे को
  2. मुझे
  3. किसी बदलाव की आवश्यकता नही है।
  4. मेरे के लिए

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : किसी बदलाव की आवश्यकता नही है।

वाक्य Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

विकल्प 3 सही है। वाक्य में किसी बदलाव​ की आवश्यकता नहीं है।

Key Points

  • पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये। रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसमें कोई त्रुटि नहीं है
  • यहाँ सम्प्रदान कारक है। 
  • पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये। यहाँ पर मेरे लिए काम किया जा रहा है। इस वाक्य में सम्प्रदान कारक का उपयोग किया गया है। अतः वाक्य सही है

Additional Information

  • वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के साथ क्रिया का सम्बन्ध कारक कहलाता है। 
  • जैसे- 
    • राम ने डंडे से घोङे को पीटा।
    • मोहन दस दिन में दिल्ली जायेगा।
  • ये आठ प्रकार के होते हैं -
    • “कर्ता ने कर्म को, करण से।
    • संप्रदान को, के लिए, अपादान से मान।।
    • का, के, की, संबंध हैं, अधिकरण में मान।
    • रे ! हे ! हो ! संबोधन, मित्र धरहु यह ध्यान।“
  • जिसके लिए कर्ता कुछ कार्य करे, उसे सम्प्रदान कारक कहते है।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master update teen patti master plus teen patti earning app