शब्द-भेद MCQ Quiz - Objective Question with Answer for शब्द-भेद - Download Free PDF
Last updated on Jun 16, 2025
Latest शब्द-भेद MCQ Objective Questions
शब्द-भेद Question 1:
नीचे दिये गये शब्दों में तत्सम शब्द का चयन कीजिए -
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 1 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से ‘गौ’ शब्द तत्सम है। अत: विकल्प 2 ‘गौ’ सही उत्तर है।
Key Points
स्पष्टीकरण:
- तत्सम शब्द ‘गौ’ का तद्भव रूप ‘गाय’ होता है।
- गाय- दो सींगोंवाला एक पशु जिसका दूध बहुत स्वादिष्ट एवं पुष्टिकारक होता है तथा जिसके दूध से अनेक पदार्थ बनते हैं।
Additional Information
विशेष
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
तत्सम शब्द |
तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत + सम, जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। इनमें ध्वनि परिवर्तन नहीं होता है। |
उल्लास, लघुक, हस्तिनी |
शब्द-भेद Question 2:
निम्न में कौन सा शब्द तद्भव है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 2 Detailed Solution
सही उत्तर है जीभ।
Key Points
अन्य विकल्प:
तत्सम | तद्भव |
यौवन | जोबन |
निर्झर | झरना |
स्थान | जगह |
Additional Information
तत्सम |
ऐसे शब्द जो संस्कृत से ज्यों के त्यों लिए गए, तत्सम होते हैं। |
कूप, उष्ट्र, पंचम आदि |
अर्द्ध तत्सम |
ऐसे शब्द जो संस्कृत से थोड़ा परिवर्तित होके हिंदी में आएं हैं। |
कार्य से कारज, धैर्य से धीरज आदि |
तद्भव |
संस्कृत से हिंदी में आने पर जिन शब्दों का रूप बदल गया हो, तद्भव कहलाते हैं। |
आग, काम, पाँच आदि |
शब्द-भेद Question 3:
‘धरित्री’ का तद्भव रूप क्या है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 3 Detailed Solution
‘धरित्री’ का तद्भव रूप 'धरती' है। शेष विकल्प गलत हैं। अतः सही विकल्प 'धरती' है।
Key Points
तत्सम |
तद्भव |
अमृत |
अमिय |
अन्न |
अनाज |
अमूल्य |
अमोल |
Additional Information
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
तत्सम शब्द |
ऐसे शब्द जो संस्कृत से ज्यों - के - त्यों ले लिए गए हैं। |
आम्र, उष्ट्र, ऐश्वर्य, षष्ठी आदि। |
अर्धतत्सम शब्द |
ऐसे शब्द जो संस्कृत से थोड़ा परिवर्तित होकर हिंदी में आये हैं। |
कार्य से कारज, धैर्य से धीरज आदि। |
तद्भव शब्द |
ऐसे शब्द जो संस्कृत से हिंदी में आने पर उनका रूप बदल गया। |
आग, खीर, छत आदि। |
शब्द-भेद Question 4:
सुमेलित कीजिए :
तत्सम | तद्भव | ||
(क) |
पौष |
(i) |
सींग |
(ख) |
शृंग |
(ii) |
बयार |
(ग) |
वायु |
(iii) |
फरसा |
(घ) |
परशु |
(iv) |
पूस |
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 4 Detailed Solution
सही उत्तर है - (क) - (iv), (ख) - (i), (ग) - (ii), (घ) - (iii)
Key Pointsसुमेलित है -
तत्सम | तद्भव | ||
(क) |
पौष |
(iv) |
पूस |
(ख) |
शृंग |
(i) |
सींग |
(ग) |
वायु |
(ii) |
बयार |
(घ) |
परशु |
(iii) |
फरसा |
Additional Informationतत्सम:-
- तत्सम शब्द संस्कृत भाषा के दो शब्दों, तत् + सम् से मिलकर बना है।
- तत् का अर्थ है – उसके, तथा सम् का अर्थ है – समान। अर्थात – ज्यों का त्यों अर्थात संस्कृत के समान।
- जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
- जैसे- अग्नि, आम्र, आलस्य, कर्पूर, क्षेत्र, ग्राहक, गोमय इत्यादि।
तद्भव:-
- तद्भव मूल भाषा संस्कृत के वे शब्द जिनका हिंदी में रूप परिवर्तन हो गया है उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं।
- तद्भव शब्द ‘तत्’ एवं ‘भव’ के योग से बना हुआ शब्द है, जहाँ तत् का अर्थ- उससे (संस्कृत) तथा भव का अर्थ- विकसित होता है,
- अतः तद्भव शब्द का शाब्दिक अर्थ- उससे (संस्कृत) विकसित हुआ।
- जैसे- आग, आम, आलस, कपूर, खेत, गाहक, गोबर इत्यादि।
शब्द-भेद Question 5:
निम्नलिखित में से कौन-सा तत्सम शब्द है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 5 Detailed Solution
तत्सम शब्द है- केतकी
Key Points
- 'केतकी' एक तत्सम शब्द है, जबकि इसका तद्भव शब्द 'सेतकी' होगा।
- तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं।
- जैसे- पग, आँख, कौआ आदि।
- तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
- जैसे- मार्ग, अक्षि, काक आदि।
अन्य विकल्प-
तत्सम | तद्भव |
स्थायी | - |
केतक | केवड़ा |
कारवेल | करेला |
Additional Information कुछ महत्वपूर्ण तत्सम और तद्भव शब्द -
तत्सम | तद्भव |
प्रस्तर | पत्थर |
मृगांक | मयंक |
तड़ाग | तालाब |
चंद्रिका | चाँदनी |
घोटक | घोड़ा |
कोकिल | कोयल |
अम्लिका | इमली |
ग्रामीण | गँवार |
चतुष्पद | चौपाया |
Top शब्द-भेद MCQ Objective Questions
‘दशानन’ निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDF‘दशानन’ एक योगरूढ शब्द है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 2 योगरूढ शब्द होगा ।
Key Points
वर्णो के योग से शब्दों की रचना होती है। रचना या बनावट के आधार पर शब्दों को निम्नलिखित तीन वर्गों में बाँटा गया है : (i)रूढ़ (ii )यौगिक और (iii)योगरूढ़ |
||
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
रूढ़ शब्द |
जो शब्द हमेशा किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हो तथा जिनके खण्डों का कोई अर्थ न निकले, उन्हें 'रूढ़' कहते है। |
जैसे- 'नाक' शब्द का खंड करने पर 'ना' और 'क', दोनों का कोई अर्थ नहीं है। |
यौगिक शब्द |
जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बने हो तथा जिनके प्रत्येक खण्ड का कोई अर्थ हो, उन्हें यौगिक शब्द कहते है। |
जैसे- आग-बबूला, पीला-पन, दूध-वाला, घुड़-सवार, डाक +घर, विद्या +आलय |
योगरूढ़ शब्द |
जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बनते हो, परन्तु एक विशेष अर्थ के लिए प्रसिद्ध होते है, उन्हें योगरूढ़ शब्द कहते है। |
जैसे- लम्बोदर, पंकज, दशानन, जलज इत्यादि। (बड़े पेट वाला )=गणेश जी दस मुखों वाला =रावण |
निम्नलिखित में से तद्भव शब्द कौन सा है ?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDF'तद्भव' शब्द है- काज'।
तत्सम शब्द- 'कार्य'।
Key Points
अन्य 'तद्भव-तत्सम' शब्द-
तत्सम शब्द | तद्भव शब्द |
अक्षर | अच्छर |
अंगरक्षक | अँगरखा |
अग्रवर्ती | अगाड़ी |
आश्रय | आसरा |
आर्य | आरज |
अक्षि | आँख |
इष्टिका | ईंट |
उत्साह | उछाह |
उद्वर्तन | उबटन |
उलूखल | ओखली |
निम्नलिखित में से कौन-सा एक शब्द तत्सम है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFउपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "ज्वर" सही है तथा अन्य विकल्प असंगत हैं।
- ज्वर का तद्भव
- बुखार
- ज्वर
- पुल्लिंग
- बुखार
- पुल्लिंग
- तत्सम - तद्भव
- अहि-फेन :- अफीम
- अग्रणी :- अगुवा
- स्तुति :- अस्तुति
- अंगुलि :- अंगुरी
- कंकती :- कंघी
- कृष्ण :- कान्ह
- कुठार :- कुल्हाड़ा
- अष्टादश :- अठारह
- अर्द्ध :- आधा
- आत्मन :- अपना
- अलग्न :- अलग
- इमि ;- एवम
- ऐक्य :- एका
- ईदृश्य :- ऐसा
- अंगुष्ठिका :- अँगूठी
- अट्टालिका :- अटारी
- अग्रहायण :- अगहन
- आशीष :- असीस
- उलूक :- उल्लू
- ऊर्ण :- ऊन
- स्कन्दभार :- कहार
- कैवर्त्त :- केवट
- कपित्थ :- कैथा
- काणः :- काना
- कज्जल :- काजल
- कटु :- कडुआ
इनमें से कौन-सा शब्द तद्भव है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDFउपर्युक्त विकल्पों में कोयल तद्भव शब्द है।
- ऐसे शब्द जो समय के साथ संस्कृत से विकृत हो कर हिंदी में प्रयोग किये जाते हैं उन्हें ही तद्भव शब्द कहते हैं।
- कोकिल शब्द में विकृत आने से कोयल शब्द बना है।
- कोकिल शब्द तत्सम है वहीं कोयल शब्द तद्भव है।
Key Points अन्य विकल्प -
तत्सम | तद्भव |
पंडित | पांडे, पंडा, |
पवन | पौन |
- कपि शब्द तत्सम शब्द है जिसका अर्थ होता है - बंदर, मर्कट।
Additional Information
- तद्भव का अर्थ है तद् + भव अर्थात ‘ऐसा हो गया’।
- जैसे - आग, घोड़ा, कबूतर, लोहा।
- तत्सम का अर्थ है तत् + सम अर्थात ‘ऐसा था’।
- जैसे - वायु, धोनु, हरि, पत्र, राजा, अग्नि, सूर्य आदि।
निम्नलिखित में से तत्सम-तद्भव का कौन सा युग्म गलत है ?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFभित्ति - भय, तत्सम-तद्भव युग्म गलत है।
अन्य सभी विकल्पों में सही तत्सम-तद्भव है।
भित्ति का तद्भव भीत होता है।
Key Points
- तद्भव और तत्सम दोनों संस्कृत भाषा से उत्पन्न शब्द हैं, जिनका प्रयोग हिंदी भाषा में भी होता है, लेकिन उनके अर्थ और प्रयोग में विशेष अंतर होते हैं।
- तत्सम शब्द:- "तत्सम" शब्द का अर्थ होता है "उसके समान"। तत्सम शब्द वे होते हैं, जो संस्कृत से हिंदी में बदले बिना आए होते हैं,
- यानी उन्हें हूबहू रूप में अपनाया गया है। इन शब्दों का उच्चारण और लिखावट मूल संस्कृत शब्द के समान ही होता है।
- उदाहरण:- नेत्र (आंख) , कर्ण (कान), मुख (मुंह), पाणि (हाथ) आदि।
- तद्भव शब्द:- वहीं, "तद्भव" शब्द का अर्थ होता है "उससे उत्पन्न"। तद्भव शब्द संस्कृत भाषा से उतपन्न वे शब्द होते हैं,
- जो समय के साथ स्थानीय भाषा और बोली के प्रभाव में आकर बदल गए हैं।
- इनमें उच्चारण और वर्तनी में संस्कृत की तुलना में परिवर्तन होता है।
- उदाहरण:- सपना (स्वप्न),नाक (नासिका),सूरज (सूर्य), पैर (पद्य) आदि।
Additional Information
- अन्य तद्भव-तत्सम शब्द:-
तद्भव तत्सम अकाज अकार्य आधा अर्द्ध अनाड़ी अनार्य गेहूँ गोधूम घोड़ा घोटक गाँव ग्राम घर गृह कपूर कर्पूर खीर क्षीर खेत क्षेत्र
निम्नलिखित शब्दों में से 'तद्भव' शब्द को पहचानिए।
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDF'चाँद' 'तद्भव' शब्द है।
- चाँद का तत्सम: चन्द्र / चन्द्रमा
Key Points
- आलोचक = आलोचना/समीक्षा करने वाला
- सूर्य का तद्भव : सूरज
- अग्नि का तद्भव : आग
Additional Information
तत्सम |
तद्भव |
कुठार |
कुल्हाङा |
कर्कट |
केकड़ा |
कैवर्त |
केवट |
कफोणी |
कोहनी |
कुक्कुर |
कुत्ता |
कदली |
केला |
कोण |
कोना |
कुष्ठ |
कोढ़ |
ईदृश |
ऐसा |
उत्साह |
उछाह |
उद्घाटन |
उघाड़ना |
उद्गलन |
उगलना |
उपालंभ |
उलाहना |
उद्वर्तन |
उबटन |
उष्ट्र |
ऊँट |
ओष्ठ |
ओंठ |
उलूखल |
ओखली |
ऋक्ष |
रीछ |
कंकती |
कंघी |
कमल |
कँवल |
कटु |
कड़ुआ |
कर्पट |
कपड़ा |
निम्नलिखित में तत्सम-तद्भव का शुद्ध युग्म है
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर अवश्याय - ओस होगा ।
Key Point
तत्सम शब्द |
तद्भव शब्द |
नक्षत्र |
नखत |
पक्वान्न |
पकवान |
गृद्ध |
गिद्ध |
अवश्याय |
ओस |
Additional Information
- तत्सम शब्द संस्कृत भाषा के दो शब्दों, तत् + सम् से मिलकर बना है। तत् का अर्थ है – उसके, तथा सम् का अर्थ है – समान। अर्थात – ज्यों का त्यों।
- जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
- उदाहरण- अग्नि, आम्र, अमूल्य, चंद्र
‘परिवा’ का तत्सम रूप क्या है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFप्रतिपदा ही परिवा का तत्सम रूप है। अन्य सभी विकल्प असंगत है। अत: सही विकल्प प्रतिपदा ही होगा। हिंदू पंचांग की पहली तिथि को प्रतिपदा कहते हैं।
Key Points
तद्भव |
तत्सम |
परिवा |
प्रतिपदा |
Additional Information
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
तत्सम |
संस्कृत भाषा के वे शब्द जो हिन्दी में अपने वास्तविक रूप में प्रयुक्त होते है, उन्हें तत्सम शब्द कहते है। |
दुग्ध - दूध हस्त - हाथ कुब्ज - कुबड़ा |
तद्भव |
ऐसे शब्द, जो संस्कृत और प्राकृत से विकृत होकर हिंदी में आये है, 'तद्भव' कहलाते है। |
कवि, माता, विद्या, नदी |
'वत्स' का तद्भव शब्द है
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFवत्स का तद्भव बच्चा होगा।
यह प्रायः मुनियों द्वारा प्रयुक्त किया जाता है।
वत्स
- पुल्लिंग
- बच्चा, शिशु।
वत्स के पर्यायवाची-
- तनुज, तनय, नंदन
- सुत, पुत्र, बेटा, आत्मज।
प्रमुख तत्सम - तद्भव शब्द-
- अंगुष्ठ - अंगूठा
- आश्चर्य - अचरज
- अंधकार - अंधेरा
- अमूल्य - अनमोल
- एकत्र - इकट्ठा
- कर्म - काम
- क्लेश - कलेश
- ग्रीष्म - गर्मी
- घृत - घी
- चूर्ण -चूरन
‘किताब’ किस भाषा का शब्द है ?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द-भेद Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDF‘किताब’ अरबी भाषा का शब्द है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 1 अरबी भाषा होगा ।
Additional Information
अरबी भाषा के शब्द |
गलीचा, तकिया, तारीख |
फ़ारसी भाषा के शब्द |
दवा, दीवार, नमक |
अंग्रेजी भाषा के शब्द |
सिनेमा , जेल |
हिन्दी भाषा के शब्द |
शक्कर , पाती |