Question
Download Solution PDFविचाराभिव्यक्तेः साधनमस्ति-
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFप्रश्नानुवाद - विचाराभिव्यक्ति का साधन है-
स्पष्टीकरण - विचारों की अभिव्यक्ति का साधन है - भाषा। भाषा के द्वारा हम अपने विचारों को दूसरों के समक्ष प्रकट कर सकते हैं। विचारों की अभिव्यक्ति मौखिक और लिखित रूप में हो सकती है। यह कार्य भाषा के सम्भाषण और लेखन कौशल द्वारा किया जाता है। जहाँ बोलकर मौखिक अभिव्यक्ति एवं लिखकर लिखित अभिव्यक्ति की जाती है। इसलिए इन दोनों कौशलों को अभिव्यक्तात्मक कौशल भी कहा जाता है।
- विचारों की अभिव्यक्ति का माध्यम है - भाषा
- विचारों की अभिव्यक्ति मुख्यतया तीन प्रकार से होती है - मौखिक, लिखित एवं सांकेतिक (संकेत द्वारा)
- भाषा को सीखने हेतु चार प्रमुख कौशल हैं। जिन्हें भाषाविदों ने इस क्रम में रखा है - श्रवण, वाचन, पठन, लेखन।
- भाषा की उत्पादक/अभिव्यक्तात्मक योग्यता - भाषण और लेखन कौशल में हैं। इन कौशलों द्वारा भाषा को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
- जहाँ नवीन विषय को बोलकर एवं लिखकर भाषा में नवीन सम्प्रत्ययों को जोड़ा जा सकता है।
- भाषा के इन चार कौशलों में दो ग्रहणात्मक कौशल हैं और दो अभिव्यक्तात्मक कौशल हैं।
- श्रवण और पठन - दो ग्रहणात्मक कौशल हैं।
- भाषण और लेखन - दो अभिव्यक्तात्मक कौशल हैं।
Important Points
- भाषा कौशल अभिव्यक्ति के साधन हैं, जिसमें सुनने, बोलने, पढ़ने तथा लिखने का कौशल सम्मिलित है। किसी व्यक्ति की सम्प्रेषण की सक्षमता उसके भाषा कौशल की दक्षता पर निर्भर करती है। भाषा की प्रभावशीलता का संबंध उसकी बोधगम्यता से संबंधित होता है।
- मानव अपने विचारों का विनिमय मुख्यतः इन चार कौशलों द्वारा करता है -
- श्रवण-कौशल - बोली या कही गयी भाषा को सुनकर उसका अर्थ ग्रहण करना एवं प्रतिक्रिया देना।
- सम्भाषण-कौशल - भाषा के व्याकरणिक और शाब्दिक संसाधनों के उचित प्रयोग, आरोहावरोह आदि का ध्यान रखते हुए सही तथा स्पष्ट उच्चारण की क्षमता से युक्त अपने भावों को प्रकट करना।
- पठन-कौशल - यह एक सक्रिय कौशल है, जो शैक्षणिक सफलता निर्धारित करता है। पठन में लिखित सामग्री के उच्चारण से अधिक उसका अर्थ ग्रहण करना महत्त्वपूर्ण है।
- लेखन-कौशल - एक सचेत और नियोजित गतिविधि है, जो लेखक के लेखन की तकनीकी ज्ञान का उपयोग करने की भाषायी क्षमता से संबन्धित है।
- भाषा से संबंधित इन चारों कौशलों का प्रयोग करने की क्षमता को ही भाषा कौशल कहते हैं।
अतः स्पष्ट है कि विचारों की अभिव्यक्ति का साधन भाषा है।
Last updated on May 8, 2025
-> Check REET Qualifying Marks 2025 and also know how to calculate your marks here.
-> The REET Result 2024 for Level 1 & Level 2 has been announced on the official website.
-> The REET Final Answer Key 2025 has also been released.
-> The REET 2024 Exam was held on 27th & 28th February 2025.
-> The candidates who qualify for the REET exam will receive a salary range between Rs. 23,700 to Rs. 44,300.
-> Also, note during probation, the teachers will receive only the basic salary. Candidates must refer to the REET Previous Year Papers and REET Mock Tests to understand the trend of questions for the exam.